सीडीओ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निकाय चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज खलीलाबाद में 10 कक्षों में पोलिंग पार्टी (पीठासीन/मतदान अधिकारी) का दो पाली में प्रशिक्षित किया गया। दोनो पालियों में कुल 500 मतदान कार्मिको को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 11 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहें। जिन्हें 09 मई 2023 को पुनः प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया है। यदि अनुपस्थित कार्मिक 09 मई 2023 को पुनः प्रशिक्षण हेतु नही आते है तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।
हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज में आयोजित पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर द्वारा पी0पी0टी0 पर सिलसिलेवार समझाते हुए बारिकी से प्रशिक्षित किया गया।
हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज के अरविन्द ऑडिटोरियम में फेसिलेटेशन सेन्टर बनाया गया हैं जिसमें अलग-अलग जनपद के सभी नगर पालिका सहित नगर पंचायतों हेतु पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु 08 पार्टियों को लगाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतदान के दिन सम्पन्न कराई जाने वाली सभी प्रक्रियाओं एवं सभी नियमों को बारिकी से समझ ले। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस लिए मतदान प्रक्रिया के सैद्धान्तिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण को गम्भीरता से ले। उन्होंने मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को विधिवत सीख लें, जिससे मतदान दिवस में कोई समस्या न आए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago