सीडीओ ने किया अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड रामपुर कारखाना के ग्राम पंचायत सिधुआ एवं धनौतीकला में बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य का मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सिधुआ से बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर कुल 23 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये वर्ष 2022-23 में चयनित अमृत सरोवर पर अब तक प्राक्कलन में लिये गये कार्य पूर्ण नही कराये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सचिव, ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिये गये एवं निर्देश दिये गये कि प्राक्कलन में लिए गये समस्त कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायत धनौती कला मे बनाये जा रहे अमृत सरोवर पर 11 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये पथवे निर्माण में कराये जा रहे इण्टरलाकिंग कार्य मानक के अनुसार नहीं कराये जाने पर तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव को कठोर चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये कि पथवे निर्माण कार्य मानक के अनुसार कराना सुनिश्चित करें वर्ष 2022-23 में चयनित अमृत सरोवर पर अब तक प्राक्कलन में लिये गये कार्य पूर्ण नहीं कराये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सचिव, ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश दिये गये एवं निर्देश दिये गये कि प्राक्कलन में लिए गये समस्त कार्य एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

3 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

3 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

4 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

4 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

4 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

4 hours ago