मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत अध्यापन कार्य हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत जनपद में संचालित यू.पी.एस.सी. एस.एस. सी., जे.ई.ई., नीट, एन.डी.ए./सी.डी.एस. आदि कक्षाओं में अध्यापन कार्य हेतु सरकारी / गैर-सरकारी इच्छुक विषय विशेषज्ञों से आवेदन पत्र 05 जुलाई 2023 तक आमंत्रित किये गये थे। योजनान्तर्गत अध्यापन कार्य हेतु विषय विशेषज्ञों से आवेदन-पत्र प्राप्त किये जाने की अन्तिम तिथि 15 जुलाई 2023 तक विस्तारित की गई है।
इच्छुक विषय विशेषज्ञ निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन, सी.वी. कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया अथवा ई-मेल आई.डी. abhyudayadeos@gmail.com के माध्यम से जमा कर सकते हैं कक्षाओं हेतु शासनादेशानुसार मानदेय का भुगतान किया जायेगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट होगी। यू.पी.एस.सी./ यू.पी.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के लिये संजय मिश्र, कनिष्ठ सहायक, मो. नं. 7897409991 पर कार्यालय अवधि (10:00 बजे से 05:00 बजे) में सम्पर्क कर सकते है। ट्रायल लेक्चर की तिथि अलग से निर्धारित की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

14 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

14 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

14 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

14 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 hours ago