गौ संरक्षण केंद्र का सीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने वृहद गौ संरक्षण केंद्र पिपरा चंद्रभान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली, जिन्हें दूर करने के संबन्ध में सीडीओ ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीडीओ के निरीक्षण के समय गौ संरक्षण केन्द्र में गायों की देखभाल करने वाले भोला सिंह एवं बृजेश सिंह उपस्थित थे। उनके द्वारा बताया गया कि सायं 5.00 बजे से 7.00 बजे तक इस गौ संरक्षण केन्द्र पर कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं रहता है। निर्देशित किया गया कि गौ संरक्षण केन्द्र में हमेशा कर्मचारी उपस्थित रहे। कभी भी गौशाला खाली नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के समय पशुओं को काउकोट नहीं पहनाया गया था जिसे समस्त पशुओं को ओढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि ठंड से उन्हें बचाया जा सके। कुछ गोवंश शेड के बाहर ठंड में बैठे हुए थे, जिसे शेड के भीतर लाने हेतु निर्देशित किया गया। कुछ गोवंश का ईयर टैग नहीं किया गया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि शेष सभी गोवंशों को ईयर टैग कराना सुनिश्चित करें। कोई भी गोवंश बिना टैग के नहीं रहना चाहिए। गौ संरक्षण केन्द्र के अन्दर लाइट नहीं जल रही थी, बताया गया कि सोलर लाइट की बैटरी खराब होने के कारण नहीं जल रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि संबंधित ट्रस्ट से इसे तत्काल ठीक करायें। गौसंरक्षण की तार फेंसिंग कई स्थानों पर टूटी हुई पायी गयी, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये। इस गौसंरक्षण में चारा काटने की मशीन न होने के कारण पशुओं को हरा चारा ठीक प्रकार से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इस गौसंरक्षण में तत्काल चारा काटने की मशीन लगवा दिया जाए। इस गौसंरक्षण केन्द्र में निरीक्षण के समय साफ-सफाई ठीक नहीं पायी गयी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त कमियों के लिए संबंधित केयर टेकर के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा नियमित रूप से केन्द्र की साफ-सफाई कराये जाने हेतु संबंधित को निर्देशित करें ताकि पशुओं में बीमारियों से बचाया जा सके। यह गौसंरक्षण केन्द्र में पशुओं को ठण्ड से बचाव हेतु शेड के चारो तरफ से तिरपाल से ढका गया था।
निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सदर एवं पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

युवती की हत्या का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, लार पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।लार थाना क्षेत्र के हरिकुंडावल गांव के हरिजन टोला में रविवार सुबह उस…

3 minutes ago

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण, मुख्यमंत्री ने लोगों से स्वदेशी अपनाने…

6 minutes ago

भाटपाररानी में युवक की हत्या: दूसरे दिन भी खाली हाथ पुलिस, गुस्साए नागरिकों ने सलेमपुर–मैरवा मार्ग किया जाम

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा) – 19 वर्षीय युवक मन्नू यादव की हत्या प्रकरण में दूसरे…

43 minutes ago

विश्वविद्यालय में नवंबर में होगा साहित्य, संस्कृति और ललित कलाओं का संगम

राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव की तैयारियों के दृष्टिगत एनबीटी अधिकारियों के साथ कुलपति ने की समीक्षा…

1 hour ago

सड़क हादसा: बाइक सवार श्रवण यादव गंभीर रूप से घायल, पिकअप चालक फरार

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को कोदई नहर के पास हुए सड़क हादसे में एक…

1 hour ago

गोरखपुर में शहरी यातायात सुधार को लेकर मंडलायुक्त की बैठक, बिना पार्किंग वाले भवनों पर होगी सख्त कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर की बढ़ती यातायात समस्या को सुचारू बनाने के लिए बुधवार…

1 hour ago