निर्दई माँ ने जन्म देकर छोड़ा बच्ची को लावारिस

बहराइच/ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना खैरीघाट क्षेत्र में बीती रात 1 दिन आयु की एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ी पाई गई। इस नवजात शिशु को पाने वाले दंपत्ति ने इसे ले जाकर थाना खैरी घाट पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना खैरी घाट पुलिस द्वारा तत्काल इस नवजात शिशु के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से इस शिशु को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल भेज दिया गया तथा सुरक्षा हेतु महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस द्वारा नवजात शिशु लावारिस हालत में मिलने की सूचना बाल कल्याण समिति बहराइच को दी। यह सूचना प्राप्त होने पर बाल कल्याण समिति बहराइच के अध्यक्ष की ओर से समिति की 2 सदस्य/ मजिस्ट्रेट दीपमाला प्रधान व अर्चना पांडे को अस्पताल जाकर नवजात शिशु के स्वास्थ्य संबंधी व इलाज की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया। अस्पताल जाकर दोनों सदस्यों ने इस शिशु के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी संबंधित बाल रोग विशेषज्ञ से प्राप्त की और चिकित्सक द्वारा नवजात शिशु को पूर्णतया स्वस्थ बताए जाने पर इसे डिस्चार्ज करा कर विशेषक विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण पोर्टल गंज गोंडा भेजे जाने का आदेश पारित किया गया। इसके लिए चाइल्डलाइन कार्यकर्ता मनीष यादव, अवधेश मिश्रा को सुरक्षा के साथ नवजात शिशु को दत्तक ग्रहण अभिकरण गोंडा में संरक्षित कराने का निर्देश दिया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago