सीडीओ ने की जिला गजेटियर समिति की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय की अध्यक्षता में जिला गजेटियर समिति की बैठक उनके कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला गजेटियर एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमे जनपद की आधिकारिक सूचना दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि गजेटियर एक प्रमाणिक दस्तावेज होता है, जिसके माध्यम से जनपद का संपूर्ण परिचय प्राप्त होता है। इसलिए सभी संबंधित विभाग सुनिश्चित करें कि शासन द्वारा प्रेषित प्रश्नावली के अनुसार प्रमाणिक सूचना जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी से उन विभागों के विषय में जानकारी ली जिनके द्वारा अब तक सूचना प्रेषित नही की गई और निर्देशित किया कि संबंधित विभाग से पुनः संपर्क कर उन्हे सूचना एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के लिए कहें। साथ ही गजेटियर संबंधी प्राप्त सूचना के विषय में उन्हे अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी विभाग सूचना देने के विषय में शिथिलता न बरते और निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध कराए।
बैठक में जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डीआईओएस अमरनाथ राय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी.एस. यादव, उपयुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी, सहायक अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतराज सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

24 minutes ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

27 minutes ago

तेज रफ्तार का कहर: कार-बुलेट की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर

टक्कर के बाद कार नहर में गिरी, जेसीबी से निकाली गई तथा घायलों को गोरखपुर…

30 minutes ago

अजित पवार विमान हादसा: सीआईडी ने तेज की जांच, वीएसआर वेंचर्स के अधिकारियों से पूछताछ

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)| महाराष्ट्र अपराध शाखा (सीआईडी) ने गुरुवार को वीएसआर वेंचर्स के वरिष्ठ…

1 hour ago

राज्यसभा टिकटों से कांग्रेस में सियासी घमासान, कई राज्यों में बढ़ा असंतोष

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की…

2 hours ago

युद्ध विभीषिका

युद्ध की विभीषिका में युवा सैनिक,जिसे जानते नहीं उसे जान से मारते हैं,वे न उसे…

2 hours ago