Categories: Uncategorized

सीडीओ ने नियमित टीकाकरण से संबंधित ब्लॉक वीकली रिव्यू की ली बैठक

शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में नियमित टीकाकरण से संबंधित ब्लॉक वीकली रिव्यू (बिडब्लूआर)में प्रतिभाग किया गया। उन्होंने इस बैठक में उपकेंद्रवार टीकाकरण के प्रगति की समीक्षा भी की। मुख्य विकास अधिकारी ने खराब प्रगति वाले एएनएम और आशा को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रगति में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने टीकाकरण हेतु जो ड्यू लिस्ट बनाई गई है, उसे चेक करने और ड्यू लिस्ट के हिसाब से सभी बच्चों का वैक्सीनेशन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यू लिस्ट का कोई भी बच्चा टीकाकरण से छुटने ना पाए, यह भी सुनिश्चित करने को कहा। टीकाकरण के दौरान कुछ परिवारों द्वारा वैक्सीनेशन से इनकार करने पर उनकी भी सूची अलग से तैयार कर एएनएम व आशा द्वारा अपने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करने तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर वैक्सीनेशन से इनकार करने वाले परिवार की सूची के लिए टीम गठित कर ऐसे परिवार जन से संपर्क करते हुए उनका टीकाकरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद के समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी एएनएम और आशा को उन्होंने निर्देशित किया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा ड्यू लिस्ट का सत्य प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित की जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी दिनों में ड्यू लिस्ट के हिसाब से शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण न होने पर इसमें शिथिलता एवं लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर ही जनपद के समस्त विकास खण्डों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में ब्लॉक वीकली रिव्यू की बैठक कर संबंधित एएनएम एवं आशाओं को कड़े निर्देश दिए गए तथा शत प्रतिशत टीकाकरण न होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा अर्बन मऊ में डब्लूबीआर की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान समस्त एएनएम, सुपरवाइजर, बीपीएम, बीसीपीएम,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मॉनिटर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली से पहले खाद्य विभाग सख्त: संत कबीर नगर में नमकीन का नमूना जांच को भेजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले खाद्य विभाग सख्त नजर आ…

31 minutes ago

सुविधाओं की मांग को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना

कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी: बरहज रेलवे स्टेशन की बदहाली पर उठा सवाल…

33 minutes ago

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज बड़े फैसले और विश्व परिवर्तन

20 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व और भारत के इतिहास में कई निर्णायक मोड़ों से…

34 minutes ago

आज का पंचांग 20 फरवरी 2026: राहुकाल से बचें, अमृत मुहूर्त में करें शुभ कार्य

पंचांग 20 फरवरी 2026: फाल्गुन शुक्ल तृतीया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चंद्र राशि संपूर्ण विवरण🗓…

35 minutes ago

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

9 hours ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

9 hours ago