Categories: Uncategorized

रोडवेज बस के धक्के से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत एक गंभीर रूप से घायल

10 दिन पूर्व ही विदेश से घर आया था मृत युवक

मऊ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद के मधुबन में रोडवेज की बस ने एक बाइक को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस से कुचल कर एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल मऊ में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अनिल राजभर पुत्र लल्लन राजभर (30) निवासी जमुनी पुर थाना दोहरीघाट के रूप में हुई। वहीं घायल उसी गाँव का राकेश पुत्र सुभाष( 25 ) है। बाइक राकेश ही चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया दिया। ऐसे में मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा काम किया जाए। वहीं सरकार द्वारा पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाये। लोग मौके पर एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे।

हादसा मधुबन-दोहरीघाट मार्ग पर साधू पब्लिक स्कूल के पास दोपहर लगभग 2.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक द्वारा अपने साइड से मधुबन को जा रहे थे। वहीं मधुबन से दोहरीघाट की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सडक जाम की सूचना पर कई थानों की फ़ोर्स मौके पर पहुँच गयी। सीओ मधुबन अभय कुमार सिंह, तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों एवं आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर भीड़ शव को उठाने नहीं दे रही थी।

हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी राजभर इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और बार-बार बेहोश हुए जा रही है। मृतक की 3 साल पूर्व शादी हुई थी और उसकी मात्र 1 साल की एक लड़की है। इस हादसे ने मासूम के सर से बाप का साया छीन लिया है। मृतक दुबई में रह कर नौकरी करता था। 10 दिन पूर्व ही विदेश से घर आया था।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago