Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने इसरो से रिटर्न जनपद के 13 बच्चों से किया संवाद

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने इसरो से रिटर्न जनपद के 13 बच्चों से कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद स्थापित किया। जनपद के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 13 बच्चों को इसरो अहमदाबाद गुजरात शैक्षिक भ्रमण हेतु भेजा गया था। दिनांक 7 मई 2025 को प्रातः 7:30 बजे बनारस से अहमदाबाद गुजरात के लिए सभी 13 बच्चों के साथ सुरक्षा के लिए दो अध्यापक को साथ में भेजा गया था। इन सभी बच्चों का चयन जनपद के चिन्हित परिषदीय विद्यालयों में परख परीक्षा के आयोजन के माध्यम से किया गया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 34 बच्चों का 8 अप्रैल को साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। साक्षात्कार के उपरांत अंतिम रूप से कुल 13 बच्चों का भ्रमण हेतु चयन किया गया। संवाद के दौरान सभी 13 बच्चों ने एक-एक करके इसरो से प्राप्त जानकारी को जिलाधिकारी को बताया। उन्होंने बताया कि हम सभी ने पहली बार एक बड़ा साइंस लैब देखा, वहां पर ब्लैक होल, नेचर पार्क में बड़ा ग्लोब, विलुप्त प्रजातियों के स्टैचू, रोबोटिक होम, मूवी के माध्यम से धरती पर से कैसे प्रजातियां विलुप्त हुई आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने बताया कि उन्होंने इसरो के अध्यक्ष से संवाद कर कई सारी जानकारियां प्राप्त की। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करते हुए इसरो से प्राप्त जानकारी को लोगों में शेयर करने की बात कही तथा लागत पूर्वक पढ़ाई करते हुए निरंतर आगे बढ़ाने को कहा। जिलाधिकारी ने इसरो से रिटर्न आए हुए सभी 13 बच्चों को प्रमाण पत्र दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक तथा बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago