शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना स्वीप कार्यक्रम का उद्देश्य: सीडीओ
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद में पुरूष, महिला व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के दृष्टिगत ‘‘व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (स्वीप)’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदान के प्रति आम जनमानस को जागरूक एवं उत्साहित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने मतदाता जागरूकता रैली को विकास भवन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली विकास भवन से मेंहदावल बाईपास, मेंहदावल चौरहा, समय माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, पुरानी सब्जी मण्डी, मुखलिसपुर चौराहा, बैंक चौराहा, सुगर मिल चौराहा, सरैया बाईपास, नेदुला, पटखौली होते हुए वापस विकास भवन तक जाएगी। जनपद में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के साथ-साथ मतदान का महत्व एवं मतदान प्रतिशत बढाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस बल एवं यातायात पुलिस द्वारा भी सहयोग किया गया।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय कुमार नायक, खण्ड विकास अधिकारी खलीलाबाद विजय प्रताप सिंह, विरेन्द्र मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं भारी संख्या में रैली में प्रतिभाग करने वाले युवक मतदाता आदि उपस्थित रहे। नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…