डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का किया बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान माह अप्रैल के संदर्भ में अंतर्विभागीय समन्वय बैठक और लोकसभा निर्वाचन के संदर्भ में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों से क्रमवार संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीना वर्मा द्वारा अब तक ए0ई0एस0, जे00ई0, मलेरिया डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार सहित विभिन्न संचारी रोगों के प्राप्त केसों और उस संदर्भ में की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। उन्होंने अप्रैल माह में प्रस्तावित अभियान की तैयारियों के विषय में भी जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग अभियान और दस्तक अभियान के संदर्भ में ब्लाक टास्क फोर्स की बैठकों को संबंधित विभागों के साथ कर तैयारियों को अंतिम रूप देने हेतु सभी एमओआईसी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मच्छरों पर रोकथाम के लिए जलाशयों में गैंबुसिया मछलियों को डालें। गांवों में लोगों को संचारी रोगों के विषय में जागरूक करने हेतु आशाओं को डोर–टू–डोर भ्रमण के लिए भेजें। उन्होंने ने कहा कि हाई रिस्क वाले गांवों में विशेष तौर पर जागरूकता और स्वच्छता अभियान चलाएं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, समस्त ईओ, डीपीआरओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी व मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी वार्डों, गांवों व विद्यालयों में झाड़ियों की कटाई, फागिंग व दवाओं का छिड़काव और साफ सफाई को सुनिश्चित करें। जेई/एईएस के तहत संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर साफ-सफाई व टीकाकरण सहित अन्य आवश्यक कदम उठाने के लिए भी निर्देशित किया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विशेष संचारी रोग अभियान 01 अप्रैल से 31 अप्रैल तक और दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 31 अप्रैल तक संचालित होगा।
उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक मेडिकल किट, आवश्यक दवा, एंटी वेनम सहित विभिन्न दवाओं की उपलब्धता स्टॉक में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कहा कि गर्मी का महीना होने के नाते इस संदर्भ में विशेष तैयारी करने और गर्मी से उत्पन्न समस्याओं हेतु आवश्यक दवाओं को भी रखने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पी रामदरश चौधरी, डीपीआरओ यावर अब्बास सहित सभी एमओआईसी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

2 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

3 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

4 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

5 hours ago