मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा सीडीओ ने किया रवाना

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।‌ मतदाता जागरूकता के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी क्रम में शनिवार को मिहींपुरवा तहसील परिसर से बहराइच जनपद की सीडीओ रम्या आर एव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम अव्यक्त तिवारीने हरी झंडी दिखा जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत सिंह, तहसीलदार अंबिका प्रसाद चौधरी, नायब तहसीलदार राजदीप यादव उपस्थित रहे। जागरूकता रैली में विकास विकास व तहसील के कर्मचारी, सफाईकर्मी, लेखपालों ने मतदान को प्रेरित करने वाले स्लोगन बोलकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली में शामिल कर्मचारीगण जागरूकता बैनर, पंफ्लेट व तख्ती लेकर मिहींपुरवा तहसील परिसर से शुरूकर मेन बाजार, पश्चिमी बस स्टैंड, मोतीपुर वन बैरियर, मोतीपुर, जरही रोड़ होते हुए वापस तहसील परिसर पर समाप्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संविधान देश के लोगों को मतदान का अधिकार देया है। मतदान लोकतंत्र की पहचान होती है। इसलिए लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक को मतदान में बढ़चढ़ कर शामिल होना चाहिये।

rkpnews@desk

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

37 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

2 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago