राजकीय आई०टी०आई० का सीडीओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा राजकीय आई०टी०आई०. देवरिया में फिटर, फाउण्ड्रीमैन टेक्निशियन कार्यशाला निर्माण का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
इस परियोजना की कुल लागत रू० 1.0804 करोड़ हैं जिसकी कुल धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जा चुकी है, जिसमें से कार्यदायी संस्था द्वारा रू० 1.0534 लाख व्यय किया गया है। परियोजना की स्वीकृत तिथि दिनांक 01.12.2019 है। इस परियोजना में ग्राउण्ड फलोर पर 03 वर्कशाप एवं प्रथम फ्लोर पर एक क्लास रूप बनाया गया है। कार्यशाला के विद्युतीकरण, सोख्तफिट एवं सेफ्टी टैंक का कार्य अपूर्ण पाया गया जिसे 15 फरवरी, 2023 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। कालम एवं बीम की मोटाई नापी गयी जो मानक के अनुरूप पाया गया। खिड़कियों को खोलकर देखा गया कुछ खिड़कियाँ बन्द नहीं हो रही थी, उपस्थित कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये गये। छत के प्लास्टर में दो स्थानों पर क्रेक पाया गया जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये। कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि 10 दिन के अन्दर समस्त कमियों को पूर्ण कराकर हैण्डओवर करायें।
निरीक्षण के समय शोभनाथ, प्रधानाचार्य, आई0टी0आई0 देवरिया, अजय कुमार सहायक अभियन्ता, नि०ख० लो०नि०वि० प्रदीप कटियार अवर अभियन्ता, लो०नि०वि०, नि०ख० एवं अवर अभियन्ता सिडीको उपस्थित थे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

5 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

6 hours ago