सीडीओ ने बीएसए ऑफिस का किया औचक निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका की जांच में पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका तत्काल वेतन रोकने का आदेश बीएसए को दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में एक अनाधिकृत व्यक्ति मिला, जिससे पुछताछ की गई तो संदिग्ध जवाब देने पर और वहां मौजूद लिपिक और वरिष्ट लिपिक से पूछताछ करने पर अनाधिकृत व्यक्ति से उनके संबंध पाए गए। इस प्रकार प्राइवेट अनाधिकृत व्यक्ति के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा लिखवाया गया है। वहीं, जिन कर्मचारियों के साथ उसके संपर्क निकले हैं, उनके विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही की जा रही है।मुख्य विकास अधिकारी ने चेतावनी दी कि समय से सभी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करें। कार्यालय में कोई भी प्राइवेट अनाधिकृत व्यक्ति या दलाल काम करता हुआ नहीं मिलना चाहिए, अन्यथा की स्थिति में उनके और संबंधित लिपिक के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के साथ साथ मुकदमा दर्ज करवाया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

9 minutes ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

37 minutes ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

46 minutes ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

1 hour ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

2 hours ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

2 hours ago