नए कानून से जल्दी निपटेंगे मुकदमें: अपर जिला जज।

तय समय सीमा में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य

जिला कारागार में आयोजित हुई विधिक सहायता शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह के पहल पर सोमवार को जिला कारागार में विधिक सहायता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नए कानून से मुकदमों का निस्तारण शीघ्र होगा। तय समय सीमा में एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने कहा कि नए कानून का प्रभाव पूर्व से चल रहे मुकदमों पर नही पड़ेगा। शिकायत, समन और गवाही की प्रक्रिया में इलेक्ट्रानिक माध्यमों का इस्तेमाल से न्याय की रफ्तार तेज होगी।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित बंदीजनों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज होने से लेकर फैसले तक को समय सीमा में बांधा गया है।आपराधिक ट्रायल को गति देने के लिए 35 जगह टाइम लाइन जोड़ी गई है। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी संजीव कुमार पांडेय ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विभिन्न नए प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया।
असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल मो. दानिश व प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक तकनीक का भरपूर इस्तेमाल और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों को कानून का हिस्सा बनाने से मुकदमों के जल्दी निपटारे का रास्ता आसान हुआ है। अमिकस क्यूरीअधिवक्ता अखंड बहादुर पाल ने जीरो एफआईआर के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार राय, डिप्टी जेलर हरिकेश तथा जेल के अधिकारीगण व बंदी जन आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

19 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

54 minutes ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

1 hour ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

1 hour ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

3 hours ago