भिवंडी में अवैध भवन निर्माताओं पर एमआरटीपी के तहत मामला दर्ज

(संवाददाता)
मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) शहर निजामपुर भिवंडी महानगर पालिका प्रशासन द्वारा अलग-अलग दो स्थानों पर अवैध रूप से भवन निर्माण कर रहे भवन निर्माताओं के ऊपर एमआरटीपी की धारा 52 के तहत शांति नगर पुलिस स्टेशन भोईवाडा, पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। महानगर पालिका प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध भवन निर्माताओं में खलबली मची हुई है।
प्रापत जानकारी के अनुसार भिवंडी मनपा प्रभाग समिति दो के प्रभारी सहायक आयुक्त फैसल तातली द्वारा शांति नगर पुलिस स्टेशन में, एमआरटीपी की धारा 52 के तहत अवैध भवन निर्माता घर नंबर ११६६ और ११६६/ए, राजीव नगर भवन निर्माता एजाज एनुवल शेक, द्वारा 11 जनवरी 2021 से लेकर 30 जनवरी 2023 के बीच 2 मंजिला आरसीसी इमारत का अवैध निर्माण, कार्य भिवंडी मनपा की अनुमति के बिना किया गया है। इस मामले में आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष तपासे कर रहे हैं। दूसरी घटना भिवंडी महानगरपालिका प्रभाग क्रमांक 4 के, अंतर्गत सहायक आयुक्त बलराम जाधव ने भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन में एमआरटीपी एक्ट की धारा 52 के तहत मामला दर्ज कराते हुए, पुलिस को बताया कि गौरीपाड़ा स्थित इसरार मिठाईवाला के पीछे नया गौरीपाड़ा स्थित, घर नंबर ४३४ पर आशिक अब्दुल अजीज फकी ने 27 फरवरी 2019 से लेकर रपट लिखाने के समय तक मनपा की आवश्यक अनुमति के बिना, एक चार मंजिला आरसीसी इमारत का अवैध निर्माण किया हैं। इस मामले में आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश गायकर कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

9 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

9 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago