विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में ,पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाना अंतर्गत मस्जिदिया गांव अपने मायके में रह रही एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतका की मां नसीना खातून के तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
क्षेत्र के मस्जिदिया गांव की रहने वाली नसीना खातून पत्नी स्व फतेह मोहम्मद का आरोप है कि मेरी बेटी मुस्कान खातून चार माह पूर्व बरियारपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के रहने वाले परवेज आलम के साथ शादी की थी। शादी होने के कुछ ही दिनों बाद मुस्कान के ससुराल वाले लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। जिसके कारण मुस्कान अपने मायके बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदियां गांव आ गई। इसके बाद वह दहेज के लिए फोन पर धमकी देते थे। जिससे तंग आकर मुस्कान ने 21 अगस्त को गले में फंदा लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने तहरीर आधार पर पति परवेज आलम,सासु जैबून निशा,ससुर मुर्तुजा,देवर इरफान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

52 seconds ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

11 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

20 minutes ago

इंदौर में छात्रों से संवाद, राहुल गांधी बोले- विचारों को समझना जरूरी

छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…

28 minutes ago

घाघरा बैराज के गेट नंबर आठ पर मिला अज्ञात महिला का शव

बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर पत्नी पर फरसे से हमला, दोषी को तीन वर्ष की सजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…

2 hours ago