मारपीट के मामले में पूर्व ग्राम प्रधान ,दो वकीलों सहित एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज

श्री रामपुर थाना क्षेत्र के परगसहा ग्राम का है मामला

भाटपार रानी,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहा गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पूर्व ग्राम प्रधान ,दो वकीलों सहित कुल एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलें कि इस मामले में एक पक्ष से पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह,उनके भाई एडवोकेट विनोद सिंह पुत्रगण रामचन्द्र सिंह,एडवोकेट उदयभान सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह सहित कुल 9 लोगों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं दूसरे पक्ष से राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्रीराम सिंह सहित कुल 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।इस प्रकार दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज की गई है।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीरामपुर राजू सिंह ने कहा कि दीपावली के दिन गाड़ी धोने से निकले पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर एक पक्ष से 9 लोगों व दूसरे पक्ष से 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को 24 घंटे में वापस मिले 10 हजार रुपये, थाना चौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद सक्रिय हुई टीम, पूरी धनराशि खाते में…

60 minutes ago

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित: दयाशंकर मिश्र

महराजगंज में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने गिनाईं केंद्र और प्रदेश सरकार की…

1 hour ago

तेज रफ्तार का कहर: गढ़िया रंगीन-हजरतपुर मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

आमने-सामने की टक्कर से मचा हड़कंप, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया शाहजहांपुर (राष्ट्र की…

1 hour ago

सिकंदरपुर-नगरा मार्ग पर बोलोरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो गंभीर घायल

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार, घायलों को जिला अस्पताल रेफर बलिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

चकबंदी और राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम सख्त, कई अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

लंबित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण और राजस्व लक्ष्य हर हाल में पूरा करने पर जोर…

2 hours ago

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

11 hours ago