प्रत्याशी निर्वाचन व्यय रजिस्टर का अनिवार्य रूप से लेखा मिलान कराना करें सुनिश्चित: रिटर्निंग ऑफिसर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। रिटर्निंग ऑफिसर, 62-संत कबीर नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर के निरीक्षण के सम्बन्ध में सभी प्रत्याशियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित किये गये प्रारूप पर रजिस्टर में अपने दिन-प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय का लेखा-जोखा रखा जाना है तथा इस रजिस्टर को निरीक्षण हेतु व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है।
उन्होंने बताया कि व्यय प्रेक्षक की सहमति से अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण/लेखा मिलान दिनांक 13 मई 2024 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक वरिष्ठ कोषाधिकारी कक्ष, कोषागार कार्यालय, कलेक्ट्रेट भवन संत कबीर नगर में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
इसी प्रकार द्वितीय निरीक्षण/लिखा मिलान दिनांक 17 मई 2024 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक एवं तृतीय निरीक्षण/लिखा मिलान दिनांक 22 मई 2024 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक वरिष्ठ कोषाधिकारी कक्ष में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने सभी प्रत्याशियों को उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन व्यय-अभिकर्ता के माध्यम से निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से कराने हेतु सूचित किया है। उक्त का अनुपालन न किये जाने की स्थिति में सम्बन्धित अभ्यर्थी के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही सम्पादित की जायेगी। सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के उक्त निर्देश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

32 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

32 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

37 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

2 hours ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago