गेहूं क्रय केंद्रों की जांच हेतु चलाया गया अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर जनपद की पांचों तहसील में संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों की जांच हेतु सघन अभियान चलाया गया। डीएम ने समस्त उप जिलाधिकारियों को किसानों को गेहूं क्रय केंद्र पर आने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए पर गेहूं की खरीद करने के लिए प्रतिबद्ध है।

एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला ने साधन सहकारी समिति, पचलड़ी का निरीक्षण किया। अब तक इस केंद्र पर 17 किसानों से 1465.50 क्विंटल गेंहू की खरीद हुई है। क्रय केंद्र पर ई-पॉप मशीन एवं 11 गांठ बोरे उपलब्ध मिले। साधन सहकारी समिति लक्ष्मीपुर में एक किसान से 14 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की जा सकी है। एसडीम रुद्रपुर में साधन सहकारी समिति छपौली, उसरी खुर्द, रामनगर, डहरौली, गाजीपुर भैंसही, खोरमा आदि का भी निरीक्षण किया।

एसडीएम बरहज योगेश कुमार गौड़ ने तहसील अंतर्गत आने वाले विभिन्न गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पीसीएफ़ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति, बारादीक्षित में मौके पर खरीद होती पायी गई। अब तक उक्त केंद्र पर 135 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति, बारादीक्षित एवं पीसीयू द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति, करायल शुक्ल के निरीक्षण में केंद्र खुला पाया गया। अब तक इन केंद्रों में क्रमशः 17 एवं 50 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

एसडीएम सदर सौरभ सिंह ने विपणन विभाग द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र बैतालपुर एवं सदर गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं क्रय सुचारू रूप से होता मिला।

एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार ने गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति, खेमादेवी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 3000 बोरी इलेक्ट्रिक कांटा चलना नमी मापक यंत्र पावर डस्टर सहित समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध मिले। उक्त केंद्र पर 250 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने साधन सहकारी समिति डुमवलिया का भी निरीक्षण किया। उक्त केंद्र पर अभी तक 125 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।एसडीएम भाटपार रानी संजीव उपाध्याय ने गेहूं क्रय केंद्र गोदाम भाटपाररानी का निरीक्षण किया। उक्त केंद्र पर अभी तक 76 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

4 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

9 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago