देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनो को अवगत कराया है कि कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण एवं विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्धारित समय सारणी के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आयोजित होने वाले शिविर में कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण से लाभान्वित किये जाने हेतु (ऐसे दिव्यांगजन जिन्होने गत तीन वर्ष में उपकरण प्राप्त नही किये हो एवं विद्यार्थी की अवस्था में एक वर्ष) चिन्हांकन कार्य, दिव्यांग / कुष्टावस्था पेंशन योजना, शादी विवाह पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण / संचालन योजना,कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के लिए पात्र दिव्यांगजनो का चिन्हांकन कार्य, मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल हेतु चिन्हांकन कार्य (ऐसे दिव्यांगजन जो मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त न हुआ हो, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत है।) किया जाएगा। चिन्हाकन हेतु दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,दो पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है।
13 जुलाई को एमएमपीजी कॉलेज भाटपार रानी में, 14 जुलाई को इंटर कालेज हाटा में, 16 जुलाई को इंटर कालेज बरियारपुर में, 17 जुलाई को संस्कृत विद्यालय बैकुंठपुर में, 21 जुलाई को मानस इंटर कालेज फतेहपुर रुद्रपुर में तथा 22 जुलाई को इंटर कालेज लक्ष्मीपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
तीन आरोपित गिरफ्तार, 50 लीटर शराब, 24 शीशी बंटी -बबली और नाव बरामद, शराब माफिया…
मांगों को लेकर अक्टूबर के पहले सप्ताह मे समस्त सांसदों को सौपा जायेगा ज्ञापन देवरिया(राष्ट्र…
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में दवा की कीमत और अस्पतालों की पारदर्शिता पर…
फोटो पीएस दुबई (राष्ट्र की परम्परा)। दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के जनता दर्शन में गुरुवार को देवरिया खास निवासी मीना…