एसी स्टाफ के उत्पीड़न के विरुद्ध सप्ताह भर आंदोलन चलाने का किया आह्वान

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)5 अक्टूबर..

बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के केंद्रीय कार्यालय पर महामंत्री विनोद राय के नेतृत्व में इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।

👉पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) की बैठक

बैठक में कर्मचारियों ने बताया की मान्यता प्राप्त संगठन के शह पर एसी स्टाफ का प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। दूसरे विभाग की कमियों एवं प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा एसी स्टाफ को उठाना पड़ रहा है। एसी स्टाफ को चार्जशीट दिया जा रहा है।

👉मान्यता प्राप्त संगठन के शह पर एसी स्टाफ का प्रशासन द्वारा उत्पीड़न किए जाने का आरोप

महामंत्री विनोद राय ने इन समस्याओं से एनएफआईआर के महामंत्री डा. एम राघवैया को अवगत कराया और उनके निर्देश पर सप्ताह भर आंदोलन चलाने का आह्वान किया। साथ ही न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के खिलाफ एनई रेलवे में आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

👉पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और हम इसे ले कर रहेंगे : विनोद

महामंत्री विनोद राय ने कहा की पुराना पेंशन हमारा अधिकार है और हम इसे ले कर रहेंगे। यदि सरकार पुरानी पेंशन नहीं लागू करती है तो विधायक व सासंदगण को भी एनपीएस के दायरे में लाया जाय।बैठक में मनोज द्विवेदी, देवेश सिंह, केएम मिश्र, दीपक चौधरी, जयराम, ईश्वरचंद विद्यासागर, कुलदीप मानी, उमेश सिंह, दीपक, अजय त्रिपाठी, प्रदीप, अंशुमन पाठक, कराकर, राकेश, अजय आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता कुशीनगर..

parveen journalist

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

7 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

8 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

8 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

8 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

8 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

8 hours ago