रसोई गैस के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर देश की जनता के साथ कुठाराघात- यूपी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी इस अप्रत्याशित वृद्धि का सख्त विरोध करती है- बृजलाल खाबरी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में एक बार फिर से 50/- रुपये की वृद्धि देश की आम जनता पर गहरी चोट है। जिसको लेकर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में, कांग्रेसजनों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से विधानसभा की ओर रुख करते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जहां पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें विधानसभा जाने से रोक दिया जिसके विरोध में कांग्रेसजन धरने पर बैठ गये।
अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जब से देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आई है, महंगाई अपने चरमोत्कर्ष पर है। आए दिन खाद्य वस्तुओं आटा, दाल, सरसो के तेल इत्यादि के दाम आसमान छू रहे हैं, परन्तु सरकार को देश की आम जनता की कोई परवाह नहीं है, वह अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है, जो कि देश की भोली भाली जनता पर सीधा कुठाराघात है।
खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनहितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सदन से लेकर सड़क तक संघर्षरत रही है। कांग्रेस घरेलू गैस के दामों में हुई अप्रत्यासित वृद्धि का सख्त विरोध करती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द बढ़े हुए दामों को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी अपने प्रदर्शन को और भी अधिक उग्र स्वरूप प्रदान करेगी।
खाबरी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है, और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को निवेश करने के लिए जबरिया मजबूर कर रही है, जिससे देश के गरीब और मध्यम वर्ग की जनता की गाढ़ी कमाई की करोड़ों रूपये की बचत खतरे में पड़ गयी है। आम जनता की गाढ़ी कमाई पर कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर डाका नहीं डालने देगी और इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी, संजय सिंह, मुकेश सिंह चौहान, विकास श्रीवास्तव, रफत फातिमा, प्रियंका गुप्ता, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, द्विजेन्द्र राम त्रिपाठी, वीरेन्द्र मदान, अमरनाथ अग्रवाल, रमेश मिश्रा, संजय दीक्षित, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह काली, नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, शहाना सिद्दीकी,सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मनरेगा और आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवाईसी व 100 दिन रोजगार पर सख्त निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

8 minutes ago

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

1 hour ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

1 hour ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

2 hours ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

3 hours ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

3 hours ago