सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार चरम पर है, भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान हैं। उक्त बातें रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र के बनकटा दीक्षित सहित दर्जनों गांवों के भ्रमण के बाद सलेमपुर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा।उन्होंने कहा कि आज जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ भाजपा की सरकार बनाई थी,उस पर वह खरा नहीं उतरी। मनमोहन सिंह जी के सरकार के बाद देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। छात्र, नौजवान बढ़ते बेरोजगारी से परेशान है, बेतहाशा बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दाम के कारण आम आदमी का जीवन जीना दूभर हो गया है।इन सभी समस्याओं से निजात का एक मात्र उपाय केंद्र व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है। जनता भी कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। आज किसान डीएपी ,यूरिया खाद के लिए परेशान हैं लेकिन यह सरकार इसको उपलब्ध नहीं करा पा रही है। हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा के जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच जाकर उजागर करने की आवश्यकता है।जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता जनसंघर्ष कर रहा है।सम्बोधित करने के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह राकेश, डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र, भरथ मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, राजन,शिवशंकर सिंह, रामविलास तिवारी, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,सत्यम पांडेय, सुरेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…