बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
वर्ष 2023-24 में सबमिशन आन एग्रीकल्चरल आत्मा योजना के अंतर्गत जनपद के कृषकों का अंतरराज्यीय कृषक प्रशिक्षण हेतु प्रसार निदेशक डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा समस्तीपुर, बिहार में 25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024 तक सात दिवसीय प्रशिक्षण हेतु जनपद के प्रत्येक विकासखंड से दो दो कृषकों को कृषि भवन, बलिया से भेजा जा रहा है। उपरोक्त प्रशिक्षण में कृषि विविधीकरण, जैविक खेती श्री अन्न मोटा अनाज बाजरा, रागी, ज्वार, जौ, कुटकी या कोदो, मक्का, कंगनी आदि पर चर्चा एवं कृषको को जायद फसलों की बुवाई हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही साथ मत्स्य पालन, पशुपालन प्रबंधन, जायद के प्रमुख फसलों की बुवाई से संबंधित खेती के गुण बताएं/ सिखाए जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतोष पांडेय एवं उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह के द्वारा बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। कृषक प्रशिक्षण में जनपद से कुल 34 कृषकों को राज्य के बाहर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए भेजा गया है।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…