गाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को गाजीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद कई लोगों के मरने की आशंका हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर चीख-पुकार मची है। हादसे की शिकार बस बरातियों से भरी बताई जा रही है।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर हैं। सूचना पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है। यह हादसा मरदह थाना से करीब 400 मीटर दूर एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…
एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…