बूढ़ादेवर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण मंडलायुक्त ने दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

ग्रामीणों ने की मांग पर आयुक्त ने दिये कार्यवाही के आदेश

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा) ।आयुक्त देवीपाटन मंडल आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने ग्राम पंचायत बूढ़ादेवर के एक तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में उपायुक्त मनरेगा को स्थलीय निरीक्षण कर तालाब की सफाई, चारों ओर सीढ़ियों, बेंचों के निर्माण और पौधरोपण सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए गये हैं। ग्रामीणों की लम्बे समय से मांग रही है कि आवास विकास कॉलोनी के समीप स्थित इस तालाब का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएं। पर्यावरण की शुद्धता और क्षेत्र की सुन्दरता बनाए रखने के उद्देश्य से इस कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। गणेश दत्त पुत्र वीरेंद्र बहादुर, निवासी बूढ़ादेवर द्वारा इस मामले को मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। उनके आवेदन पर ध्यान देते हुए मंडलायुक्त ने तेजी से कार्यवाही सुनिश्चित करने और इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

6 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

6 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

6 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

7 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

7 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

7 hours ago