बरहज में पीपा पुल का किया निरीक्षण कार्य में देरी पर जताई नाराजगी जताई नाराजगी

तीन दिन में निर्माण पूर्ण करने के डीएम ने दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बरहज में सरयू नदी पर निर्माणाधीन पीपा पुल का निरीक्षण किया। कार्य में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और तीन दिन के भीतर पुल का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि निर्माण में तकनीकी अड़चनें और जलस्तर में वृद्धि के कारण विलंब हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्या का तत्काल समाधान निकालते हुए दो या तीन दिनों में पुल को यातायात के लिए शुरू किया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परसिया देवार व बरहज के बीच स्थित घाघरा नदी पर बने मोहन सेतु का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि परसिया देवार की ओर अप्रोच मार्ग का हिस्सा नदी की धारा में हुए कटान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि बरहज की ओर अप्रोच कार्य पूर्ण हो चुका है।
बताया गया कि नदी की धारा में बदलाव के कारण मूल एस्टीमेट के अनुसार बनाए जा रहे अप्रोच मार्ग का हिस्सा पानी में समा गया, जिससे निर्माण कार्य बाधित हुआ। साथ ही, सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग (PWD) के बीच समन्वय की कमी के चलते कार्य आगे नहीं बढ़ सका। अब दोनों विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लिया गया है। पुल की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए ‘मॉडर्न स्टडी’ आई आई टी रुड़की द्वारा कराई गई है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अध्ययन रिपोर्ट प्राप्त होते ही संशोधित एस्टीमेट शासन को शीघ्र भेजी जाय। युद्धस्तर पर कार्य कर पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण किया जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

4 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

4 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

4 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

4 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

4 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

4 hours ago