अपाची बाइक सवार युवक की निर्मम हत्या

चाफ नहर शाखा के किनारे झाड़ियों में मिला शव

सिर, हाथ-पांव पर धारदार हथियार से वार, गोली मारने की संभावना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब चाफ नहर शाखा के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला। युवक के सिर, हाथ और पांव पर धारदार हथियार से बर्बरतापूर्वक वार किए गए थे। सिर में गोली मारे जाने की भी संभावना जताई जा रही है। मृतक की अपाची बाइक करीब सात सौ मीटर दूर धर्मपुर पर्वत गांव के पास झाड़ियों में पड़ी मिली, जिससे घटना और भी रहस्यमय हो गई। मौके पर एडिशनल एसपी, सीओ, फोरेंसिक व स्वाट टीम ने पहुंचकर बारीकी से जांच की।

बुधवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने नहर पुलिया से करीब सौ मीटर पश्चिम सड़क पर खून और मांस के टुकड़े देखे तो शोर मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इधर, धर्मपुर पर्वत में सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिस हालत में खड़ी अपाची बाइक (संख्या यूपी 57 एएच 9426) मिली, जिसमें चाभी भी लगी थी। सूचना पर पहुंचे एसएचओ धीरेंद्र राय ने जांच शुरू की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और डीएल से मृतक की पहचान कसया थाना क्षेत्र के बतरडेरा निवासी अनिल यादव पुत्र बब्बन यादव के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की पुष्टि की। एडिशनल एसपी निवेश कटियार, सीओ राकेश प्रताप सिंह, स्वाट प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह, एसआई आलोक यादव व फोरेंसिक टीम प्रभारी श्रीप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और गहन छानबीन की। मृतक के गांव से आए ग्रामीणों ने बताया कि अनिल यादव अपने माता-पिता, भाभी व भतीजा-भतीजियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभा रहा था। पहले वह एक राजस्वकर्मी का प्राइवेट मुंशी था, बाद में एलपीजी गैस कंटेनर चलाने लगा था। सोमवार को ही वह घर आया था। मंगलवार शाम साढ़े सात बजे खाना खाते समय फोन आने पर ‘अर्जेंट कॉल’ बताकर वह घर से निकला था, जिसके बाद बुधवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली। सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद गोली मारने समेत अन्य तथ्यों की पुष्टि होगी। जल्द ही इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा। हत्या के तरीके, बाइक की लावारिस स्थिति और अचानक फोन कॉल की कड़ी ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस हर पहलु की गहन जांच में जुटी है। मृतक ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago