घरेलू कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप, गंभीर घायल लक्ष्मण ने अस्पताल में तोड़ा दम
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौमुखा नौका टोला में सोमवार सुबह एक मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली वारदात का रूप ले लिया। बड़े भाई ने गुस्से में अपने ही सगे छोटे भाई पर कैंची से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और शोक का माहौल छा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज शर्मा (16 वर्ष) पुत्र उपेंद्र शर्मा का किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई लक्ष्मण शर्मा (15 वर्ष) से विवाद हो गया। शुरुआत में यह सामान्य कहासुनी थी, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बड़े भाई सूरज ने आपा खो दिया और घर में रखी कैंची से लक्ष्मण पर ताबड़-तोड़ वार कर दिए। हमले में लक्ष्मण के सिर और हाथ पर कई गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। आनन- फानन में घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान लक्ष्मण ने दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर के दो भाइयों के बीच हुए इस खूनखराबे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों के बीच दहशत और गहरा दुःख व्याप्त है, वहीं हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध नजर आ रहा है।
सूचना मिलते ही घुघली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…
महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…
शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…