जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार तड़के कस्बे में गंभीर हादसा होने से बच गया। नवादा मोड़ की तरफ से आई ब्रेजा कार थाने के सामने बनी पुलिया से टकरा गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिया की सेफ्टी दीवार भी अपनी जगह से हिल गई।कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक धमाके की आवाज होने पर ग्रामीण निकल कर आए,और देखा तब तक कार सवार मौका पाकर गाड़ी से निकल गए।जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की ब्रेजा कार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे नवादा मोड़ की तरफ से आई।अंदेशा है कि नींद की झपकी आने पर ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और थाने के सामने पुलिया से जोरदार टक्कर के मारा,गाड़ी आगे से पूरी से क्षतिग्रस्त हो गई। समय रहते एयर बैग खुलने से कार सवार बाल-बाल बच गए। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों से निकलकर आए तब तक कार सवार मौका पाकर गायब हो गए।थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि थाने के सामने हुए हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।एयर बैग खुलने से कार सवार युवकों की जान बच बच गई।कार सवार कहां के थे।इसकी जानकारी की जा रही है।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…