मुबारकपुर ओझौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर मिला बियर और दारू की बोतल

मीडिया के पूछने पर वहां के शिक्षक का आपत्तिजनक बयान

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
मुबारकपुर के ओझौली ग्राम सभा का मामला है, जहाँ पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर आपत्तिजनक सामग्री देखने को मिली है। जहाँ लगातार देश के प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा भारत स्वच्छता मिशन अभियान चलाया जा रहा है, वही ओझौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्वच्छता के नाम पर तमाचा मार रहा है।
विद्यालय पर गंदगी का अंबार देखने को मिला है, जो सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंदगी ही नहीं बीयर और दारू की बोतलें भी मिली है, जब मीडिया कर्मियों ने वहां के शिक्षक से बात किया तो शिक्षक का साफ सफाई पर आपत्तिजनक बयान था, कि प्रधानमंत्री सफाई करें मैं नहीं कर सकता हूं हम को सरकार ने पढ़ाने के लिए नियुक्त किया है। लेकिन जब वहां के शिक्षक से पूछा गया कि जब आप पढ़ाने के लिए नियुक्त हैं, तो बाहर बैठकर 2 शिक्षक आपस में बात क्यों कर रहे हैं और 2 शिक्षिकाएं ऑफिस में बैठ आपस में बात करते हुए नजर आयी। जबकि बच्चों के क्लास में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था वहां के शिक्षक का पढ़ाने पर आपत्तिजनक बयान है कि, हम बाहर बैठकर पाठ योजना बना रहे हैं।
जनता यह जानना चाहती हैं कि, एक शिक्षक को सरकार विद्यालय के वर्किंग टाइम में पाठ योजना बनाने की सैलरी देती है या बच्चों को पढ़ाने की, हैरान कर देने वाली बात है। कि अगर एक शिक्षक वर्किंग टाइम में कक्षा के बाहर बैठकर पाठ योजना बनाएगा, तो बच्चों को पढायेगा कब। सरकार द्वारा सैलरी बच्चों को वर्किंग पीरियड में पढ़ाने की दी जाती है न की विद्यालय में बाहर बैठकर पाठ योजना बनाने की, इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई उनके द्वारा कहा गया कि, ऐसे शिक्षकों पर जांच करा कर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
देखना अब यह है कि बीएसए आजमगढ़ द्वारा कब कार्यवाही होती है या सिर्फ हवा हवाई ही रह जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

59 minutes ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

1 hour ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

1 hour ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

2 hours ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

2 hours ago