नहर में मिली 14 वर्षीय छात्रा का शव

औरंगाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित पटना मेन कैनाल नहर से एक किशोरी का शव बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के तेंदुआ हरकेश निवासी सोनाली कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सोनाली 15 अगस्त को डिहरा स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने गई थी। झंडा फहराने के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। इससे घबराकर वह भागने लगी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी दौरान वह नहर की ओर भागी, लेकिन वहां कैसे गिरी, यह कोई नहीं जान पाया।शाम तक सोनाली के घर नहीं पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार की सुबह नहर किनारे घूमने गए लोगों ने सोनाली का शव पानी में तैरते हुए देखा। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना के सब-इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, पीएसआई भाषा पल्लवी और आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की खबर फैलते ही मौलाबाग नहर पुल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सके गा ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

13 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

23 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago