मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी में एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। नाव पर करीब 15 लोग सवार थे, जो मवेशियों के लिए चारा लाने जा रहे थे। हादसे के बाद 14 लोग किसी तरह सुरक्षित नदी से बाहर निकल आए, जबकि 15 वर्षीय किशोरी रानी कुमारी के लापता होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार, हादसा महेशवारा पंचायत के देवरा धर्मपुर गांव के समीप हुआ। बागमती बांध के अंदर मवेशियों के लिए चारा लाने के दौरान किसान नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव नदी में पलटकर डूब गई। नाव डूबते ही सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
रानी कुमारी की तलाश जारी
महेशवारा पंचायत के मुखिया रामस्वार्थ राम के अनुसार, नाव पर सवार लगभग सभी लोग सुरक्षित निकल आए हैं, लेकिन होरिल पासवान की 15 वर्षीय बेटी रानी कुमारी के लापता होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और लापता किशोरी की तलाश शुरू करने की तैयारी की गई। किशोरी की खोज के लिए एनडीआरएफ की मदद लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है, वहीं परिजनों में चिंता का माहौल है।
चारा लाने के दौरान हुआ हादसा
बताया गया कि बागमती बांध के अंदर बड़ी संख्या में पशुपालक किसान अपने मवेशियों के लिए चारा लेने जाते हैं। नदी पार करने के लिए स्थानीय स्तर पर नावों का इस्तेमाल किया जाता है। शुक्रवार को भी कुछ लोग चारा लाने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
फिलहाल प्रशासन और स्थानीय लोग लापता किशोरी की तलाश में जुटे हैं। नाव किस वजह से डूबी, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…
मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…