नगर पंचायत के सफाई कर्मियों का मानदेय 525 रुपये देने का बोर्ड में लगा मुहर

सफाईकर्मियों के हंगामे के बाद बोर्ड ने लिया फैसला

मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मैरवा के सफाई कर्मियों ने बोर्ड के बैठक के दौरान मानदेय बढ़ाने सहित सात सूत्री मांगो को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान उपाध्यक्ष ने मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया। आक्रोशित सफाईकर्मियों का आरोप है कि एक साल से मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर प्रसाशन से मांग कर रहे है।लेकिन मानदेय में वृद्धि नही हो रहा था।इसके साथ ही मेडिकल किट सीएल ईपीएफ सहित अन्य सुविधाओं को लेकर चेयरमैन सहित कार्यपालक पदाधिकारी से लागू करने के लिए मांग कर रहे थे। शुक्रवार की संध्या में बोर्ड की बैठक में सफाई कर्मियों का मानदेय 525 रुपये देने पर बोर्ड ने मुहर लगा दिया है।जिसपर सफाई कर्मियों ने हंगामा समाप्त किया है.वही एक दर्जन से अधिक योजनाओ को लेकर बोर्ड की बैठक चल रही थी।मजदूर यूनियन के नेता अमित कुमार ने कहा की पहले सफाई कर्मियों को 493 रुपये प्रतिदिन मिलता था।अब 525 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने का फैसला किया गया है। जो स्वागत योग्य है।इसके साथ ही अन्य मांगों को जल्द से जल्द लागू करने करने की मांग किया है। हंगामा करने वालो में महेश राम हजारी बासफोर गणेश राम अमला देवी मनोज पटेल सहित अन्य शामिल है।

Karan Pandey

Recent Posts

सिकंदरपुर में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस; जल्द चलेगा अभियान

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया जिले के सिकंदरपुर नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या लगातार…

2 hours ago

UNSC से तत्काल कार्रवाई की मांग: इजरायल-अमेरिका-ईरान तनाव पर ज्यूडिशियल काउंसिल की चेतावनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। इजरायल, संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच तेजी से…

2 hours ago

8 माह से नहीं मिला मानदेय, ₹7,788 में गुजारा मुश्किल: महाराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित…

2 hours ago

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

6 hours ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

9 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

9 hours ago