परिष्कृत मतदाता सूची के प्रकाशन में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण-डीईओ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मेंहदावल तहसील में बीएलओ प्रशिक्षण सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा क्षेत्र 312-मेहदावल के समस्त बी.एल.ओ. को मेंहदावल तहसील सभागार में ऐप के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में परिष्कृत मतदाता सूची बनाने में बी0एल0ओ0 की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत मतदाताओं का सर्वेक्षण करते हुए अर्हता तिधि 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवक/युवतियों को मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य, मृतक मतदाताओं का विलोपन, मतदाता के विस्थापित होने की दिशा में शिफ्ंिटग एवं किसी कारण से, मतदाता के नाम आदि त्रुटि का संशोधन प्रक्रिया को निर्धारित समय में सम्पन्न कराया जाए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश द्वारा प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची के प्रकाशन व पुनरीक्षण व अर्हता तिथि आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उनकी समस्याओं को सुुुना गया साथ ही यह भी बताया गया कि यदि मतदाता सूची व जमा किये गये फार्म के सम्बन्ध में कोई जानकारी लेनी हो, तो वीआरसी में आकर उक्त जानकारी प्राप्त कर सकते है। बी0एल0ओ0 किसी भी समस्या की स्थिति में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी मेहदावल से सम्पर्क कर निराकरण करा सकते है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण कुमार वर्मा, तहसीलदार मेंहदावल, नायब तहसीलदार मेंहदावल, खण्ड विकास अधिकारी बेलहर कला, बीईओ बेलहर तथा आर.के. निर्वाचन मेहदावल समस्त सुपरवाइजर तथा समस्त बी एल ओ ब्लॉक बेलहर कला सहित आदि अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

6 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

16 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

11 hours ago