सीबीएसई 12वीं में ब्लूमिंग बड्स स्कूल का दबदबा कायम, 96 प्रतिशत के साथ आकांक्षा राय ने किया जिला टॉप

टॉप थ्री मे स्कूल के ही छात्रों का कब्जा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। जिसमें स्कूल के आकांक्षा राय ने 96% के साथ जिले में प्रथम स्थान बनाते हुए नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्लूमिंग बड्स स्कूल के वर्चस्व को शिखर पर बरकरार रखा। साथ ही साथ छात्र अंश यादव ने 95.8% खुशी यादव 93% तान्या चौरसिया 91% दीक्षा 91% अनिकेत मिश्रा 89.6% रिचा गुप्ता 89.6% शिवांगी प्रजापति 89.4% आकाश वर्मा 88.8% संजना श्रीवास्तव 88.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार व छात्रों के परिवार अत्यन्त प्रसन्नचित दिखे। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंध निदेशिका पुष्प चतुर्वेदी ने फूलमाला पहनाकर शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाते हुआ कहा कि बच्चों द्वारा उनके मेहनत और लगन के चलते जिले में विद्यालय व माता- पिता का नाम ऊँचा हुआ है। उन्होनें शिक्षकों व अभिभावकों को प्रकट किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने बच्चों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हे प्रोत्साहित किया और अध्यापकों को इस अच्छे परिणाम के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना प्रकट किया।
इस मौके पर स्कूल संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी, कोर्डिनेटर विजय कुमार राय, ईडी गिरीश चंद्र मिश्र, उप प्रधानाचार्य अनूप कुमार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

4 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

4 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

4 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

4 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

4 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

4 hours ago