विद्यार्थी पारिषद का 77वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर जिले में “स्वामी विवेकानंद गौरव यात्रा” का आयोजन किया गया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से शुरू हुई यह शोभा यात्रा राघव नगर व सुभाष चौक होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इसके उपरांत ए वाई टी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोनूघाट में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें प्रांत मंत्री श्री मयंक राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अभाविप को एक आंदोलन बताते हुए कहा कि यह संगठन शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के मूल्यों को युवाओं में जागृत करने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पारिषद अब केवल भारत ही नहीं, विदेशों में भी भारतीयता की पहचान बन चुका है और अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी छात्र इससे जुड़कर भारतीय मूल्यों का प्रचार कर रहे हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य प्रशांत मणि त्रिपाठी, विभाग प्रमुख डॉ. राघवेंद्र पांडे, नगर अध्यक्ष डॉ. मंतोष मौर्य, प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी, शिक्षिकाएं व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शोभा यात्रा और संगोष्ठी के माध्यम से अभाविप के 77 वर्षों की राष्ट्रभक्तिपूर्ण यात्रा को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया और युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

4 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

4 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago