Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 2812

विद्युत दुर्घटना में मृत आरक्षी अभिषेक सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा बिजली विभाग की विजिलेंस टीम में तैनात आरक्षी अभिषेक सिंह की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मृत्यु होने से उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में शोक सलामी तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री किशन लाल गौतम व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों में गठित पुलिस एण्टी रोमियो टीम द्वारा सार्वजिनक स्थल/बाजार/चौराहों आदि पर भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति”अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से बाजारों व सार्वजनिक स्थानों व गांव में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलो शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ।

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)
गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र ग्राम परसिया देवार में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध थाना बरहज व आबकारी विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने परसिया देवार के तटवर्ती इलाके में उपकरणों की सहायता से मिट्टी तथा बालू के अंदर ड्रमो व प्लास्टिक के डब्बो, तथा प्लास्टिक के मोटे पैकेटो में छुपा कर रखे गए लहन को नष्ट किया । संयुक्त की छापेमारी के दौरान कच्ची शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री व भट्ठीयो को नष्ट किया गया साथ ही भारी मात्रा में नौसादर, गुड़, कोयला और लकड़ी बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 20 कुंतल लहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब नष्ट किया गया। संयुक्त टीम में उप जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह,बरहज,क्षेत्राधिकारी पंचम लाल, बरहज, आबकारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

अवैध रूप से कच्ची शराब को लेकर बड़े पैमाने पर की गई छापेमारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त…
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र के परसिया देवार में अवैध रूप से फलफूल रहे कच्ची शराब को नष्ट करने के विरुद्ध बड़े पैमाने पर आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के तहत छापेमारी की गई। संयुक्त टीम की तलाशी के दौरान तटवर्ती इलाको में लोहे के औजारों की सहायता से मिट्टी तथा बालू में गाड़े गए ड्रमो, प्लास्टिक के डिब्बो, तथा प्लास्टिक के मोटे पैकेटो में छुपा कर रखे गए लहन को निकालकर नष्ट किया गया। अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सारी भट्ठीयो को नष्ट किया गया साथ ही साथ भारी मात्रा में नौसादर, गुड़, कोयला और लकड़ी आदि बरामद किया गया। अभियान के दौरान 20 कुंतल लहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब नष्ट किया गया। अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी बरहज,क्षेत्राधिकारी बरहज, आबकारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष बरहज समेत अनेक पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

संवाददाता—पवन पाण्डेय की रिपोर्ट

आजमगढ़ के निरंकारी सन्त समागम में गूंजा मानवता का जयघोष

गोविन्द मौर्य/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)-  सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन भदुली रोड स्थित खोजापुर के मैदान में किया गया। इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित हुए सभी भक्तों एवं प्रभु प्रेमियों का स्वरूप एक जन सैलाब जैसा प्रतीत हो रहा है जिसमें सभी श्रद्धालु संत भक्तिमय वातावरण से सराबोर होकर प्रतिपल आनंदित हो रहे थे।
 सत्गुरू माता जी के दिव्य आगमन पर सम्पूर्ण वातावरण ही जयघोष से गूँज उठा। मानो इस जयघोष की ध्वनि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त हो गई हो और इस अलौकिक दृश्य को देखकर वहां उपस्थित सभी भक्तों के चेहरे नूर पूर नूर हो उठे। सत्गुरू माता जी के स्वागत में नन्हें-मुन्हें बाल संतों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जिन्होंने मिशन की सिखलाई का ऐसा सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया कि भक्ति की कोई आयु सीमा नहीं होती, भक्ति हृदय से उत्पन्न होती है जो हर अवस्था में की जा सकती है। उसके उपरांत गीतों एवं विचारों का क्रम आरम्भ हो गया। सभी ने अपनी भावनाओं को गीतों एवं विचारों के माध्यम से सत्गुरू के समक्ष प्रस्तुत किया।


अंत में सत्गुरू माता जी ने अपने विचारों द्वारा विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य, जाति पाति के तमाम बंधनों में जकड़ा हुआ है। यदि उसे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाये तब वह इन बंधनों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। सही अर्थो में वहीं मुक्ति का अधिकारी होता है। सत्गुरू माता जी ने आगे कहा कि जब बच्चा छोटा होता है तब उसके मन में किसी के लिए कोई भेदभाव नहीं होता। किन्तु जैसे जैसे आयु बढ़ती जाती है समाज उसे अनेक प्रकार के बंधनों में बांध देता है। ऐसी अवस्था में यदि उसे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाये तब वह जाति पाति के बन्धनों से ऊपर उठकर वास्तविक रूप में एक सच्चा इंसान बन जाता है। इस प्रकार ब्रह्मज्ञान ही एक मात्र मुक्ति का माध्यम है। सत्गुरू माता जी ने अपने विचारों में फरमाया कि ‘जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि’। अर्थात् ‘नजर बदले नजारे बदल जाते है।’ जब मनुष्य की सोच बदल जाती है तब समाज में सुंदरता स्वतः ही आ जाती है। 
आजमगढ़ में आयोजित इस दिव्य संत समागम में संत निरंकारी मण्डल के आदरणीय मोहन छाबड़ा जी (मेम्बर इंचार्ज ब्रांच प्रशासन) ने सत्गुरू माता जी का अभिनन्दन किया एवं हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप अपनी पावन उपस्थिति एवं आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दो। आजमगढ़ के ज़ोनल इंचार्ज राम जीत राम भारती ने प्रशासन एवं स्थानिक सज्जनों के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। इस संत समागम में आजमगढ़, फैजाबाद, अम्बेडकर, मऊ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से सभी संतों ने भाग लेकर सत्गुरू माता जी के पावन प्रवचनों द्वारा स्वयं को आनंदित किया एवं उनके दिव्य दर्शनों के उपरांत सभी के हृदय में अपने सत्गुरू के प्रति कृतज्ञता का भाव था।

पशु तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक घायल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त..

।थाना क्षेत्र के ग्राम धुनवलिया मोड़ के राजवावर पुल के पास पशु तस्करों और पुलिस टीम के बीच आज वृहस्पतिवार की सुबह भोर में मुठभेड़ हो गयी जिसमें एक तस्कर घायल हो गया वहीं उसके साथ दो अन्य तस्कर साथियों को पुलिस ने दौड़ाकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये तस्कर कसया की तरफ से बिहार की तरफ पशुओं को पिकप में लादने जा रहे थे।मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर कटप्पा उर्फ सलीम पुत्र इदरीस निवासी लक्ष्मीपुर बाबू के रामकोला चट्टी थाना पटहेरवा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।इसके खिलाफ जनपद के अन्य थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।


घटना के सम्बन्ध में आज तुर्कपट्टी थाने में क्षेत्राधिकारी कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस द्वारा वाहनों की जाँच की जा रही थी इसी दौरान पुलिस ने एक पिकप व एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाकिल के साथ कुछ पशु तस्करों को कसया की तरफ आते देखा जो हाइवे के रास्ते पशुओं को लादने के लिए बिहार की तरफ जा रहे थे।तुर्कपट्टी पुलिस टीम,कोतवाली पडरौना की टीम और स्वाट टीम ने रजवावर पुल के पास पिकप के नजदीक आते ही पिकप को रोककर तलाशी लेने का प्रयास किया।पुलिस को सामने देख तस्कर फायरिंग करते हुए भागने लगे लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने भी फायरिंग करते हुए उनका पीछा किया।जवाबी कार्यवाही के दौरान एक तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गयी जिसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा।

घायल तस्कर 30 वर्षीय कटप्पा 186/22 धारा 302,307 व 353 से वांछित 25000 का इनामिया बदमाश था।इसके विरुद्ध तरयासुजान थाने में मु0 सं0 345/22 धारा 3/5A/8 पडरौना कोतवाली में मु0 सं0 442/22 धारा3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस ने उसके साथ चल रहे दो अन्य तस्करों को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जिनकी पहचान राजेश अग्रहरि पुत्र सुबाष अग्रहरि थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर है

जिसपर मु0 सं0139/20 धारा 429 व मु0 सं0 270/22 धारा 307 व 272/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट और समशाद अंसारी पुत्र नसरुल्लाह अंसारी ग्राम लक्ष्मीपुर सपहा थाना कसया पर मु0 सं0270/22 धारा 4/25 आर्म्स के तहत मुकदमा पंजीकृत है।पुलिस ने घटनास्थल से एक पिकप गाड़ी,एक मोटरसायकिल,एक अदद तमंचा 315 बोर,एक अदद खोखा कारतूस,तीन अदद जिंदा कारतूस,एक प्रतिबन्धित चाकू,पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस व 500 रुपये नकद बरामद किया।पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध मु0 अ0 सं0 270/2022 भादवि की धारा 307,271/22 व 272/22 की धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0 सं0 373/22 की धारा 4/25 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह,राजप्रकाश सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पडरौना, स्वाट टीम कुशीनगर निरीक्षक अमित शर्मा,धनन्जय राय चौकी प्रभारी मधुरिया सहित दो दर्जन पुलिस कर्मी साथ थे।

कुशीनगर से मृत्युजंय पाण्डेय की रिपोर्ट..

विद्यालय परिसर को लिंग भेद मुक्त बनाएंगे प्रशिक्षित शिक्षक

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त…

यूनिसेफ के सहयोग से कैपेसिटी बिल्डिंग सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कांफिडेंस प्रोजेक्ट में लिंग भेद पर समाज को नई दिशा देने के लिए और विद्यालय के बच्चों को लिंग भेद से बचाए रखने के लिए शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी सेवरही में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में बालिका शिक्षा को मजबूत करने पर बल दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान बीईओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रत्येक विद्यालय में लागू होने के बाद समाज हित में बडा कार्य करेगा। प्रशिक्षक अनुपम त्रिपाठी और राकेश राय ने शिक्षकों के लिए मार्गदर्शिका आधा फ़ुल कॉमिक, बुक्स ट्रेनिंग मॉड्यूल के आधार पर व लघु फिल्मों के आधार पर और पीपीटी के माध्यम से पढ़ाया और कार्यशाला में शिक्षकों को यह गुर सिखाया कि वह विद्यालय के अंदर किस तरह से लिंग भेद के प्रति नजरिया बदल सकते हैं और समाज को मजबूत कर सकते हैं। इस दौरान उमा राय, सरोज देवी, रत्नेश सिंह ,अरविंद तिवारी ,सुभाष प्रसाद, सुदीप पांडेय, धर्मेंद्र कुमार ,जोधा यादव ,वीरेंद्र यादव ,शिवजी आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर….

भगवानपुर व माधोपुर के बीच अभ्यास मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)24 अगस्त…

बुधवार को दुदही ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर आयोजित अभ्यास मैच में आगामी अक्टूबर, नवम्बर में आयोजित होने वाले बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बाल खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए इन्हे प्रशिक्षित किया जाएगा।
बीएसए कमलेन्द्र कुशवाहा एवं बीईओ अजय कुमार तिवारी के निर्देश पर चलाए जा रहे चयन ट्रायल/ प्रशिक्षण कार्यक्रम में
जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र के पर्यवेक्षण व ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव की मौजूदगी में अभ्यास मैच में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर एवं माधोपुर के बच्चों ने भाग लिया।

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु अभ्यास मैच में हुआ चयन

भगवानपुर की छात्राओं ने खो खों में अपने कुशल प्रशिक्षक नन्हें प्रसाद के द्वारा सिखाये गुणों को प्रदर्शित करते हुए माधोपुर की छात्राओं को 9-7 के कड़े मुकाबले में हरा दिया। बालक वर्ग में माधोपुर के छात्रों ने भगवानपुर को 8-13 के अन्तर सें पराजित किया | उक्त चयन/अभ्यास मैच का शुभारम्भ नरेन्द्र कुमार शर्मा प्रधानाध्यापक परिचय प्राप्त करके किया। अन्त में विगत वर्ष की मण्डल चैम्पियन सरिता निषाद भगवानपुर और माधोपुर की बालिकाओ के बीच 600 मी0 का दौड़ कराया गया। जिसमें प्रथम सरिता, द्वितीय नसीमा भगवानपुर व तृतीय स्थान पर वंदना पाल माधोपुर रही।

खोखो, दौड़, कबड्डी, लांग जंप, हाई जंप आदि खेलों के लिए चयनित हुए छात्र

ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव ने बालिकाओं को प्रोत्साहन के रूप में 500, 300, 200, 100 प्रदान किया। प्राथमिक वर्ग व उच्च प्राथमिक वर्ग में अलग अलग दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खोखो, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलों के लिए चयन ट्रायल में सफल छात्रों को सूचीबद्ध किया। छात्रों को खेल के प्रति रुचि बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहने को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों के जरुरी है। शिक्षक पढाई के साथ छात्रों के खेल कौशल को निखार उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, विमलेश प्रताप सिंह, सहायक अध्यापकगण अरविन्द दुबे,अलका ओझा,कंचन कुमारी, नन्हे प्रसाद, सरिता, नसीमा, शबनम, रिंकी , सव्या, सोनम, पूनम, जोहरा, राकेश, पीयूष, मंजेश आदि छात्र मौजूद रहे।‌

संवादाता कुशीनगर…

चार राशि गोवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)24अगस्त…

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पशु तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिये अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर ग्राम पिपरारज्जब मोड़ के पास चार राशि गायों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम को लगभग साढ़े सात बजे गश्त के दौरान नन्दकिशोर सिंह पुत्र स्व0 सुखदेव सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर थाना पटहेरवा को एक पिकप U P 87 T-0623 पर लदे चार राशि गोवंश के साथ पिपरा रज्जब मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया।उक्त तस्कर गायों को बिहार की ओर ले जा रहा था।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 269/2022 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेंज दिया।गिरफ्तार करते समय थानाध्यक्ष के साथ उपनि0 अभिषेक सिंह, रोमेश कुमार,का0 विजय बहादुर सिंह व अशोक यादव साथ थे।

संवादाता कुशीनगर…

11000 करंट के चपेट में आने से विजलेंस टीम के सिपाही अभिषेक सिंह की मौत

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)24अगस्त… स्थानीय नगर के बुद्धा लाज में सुबह लगभग 8:00 बजे बलरामपुर से विद्युक्त विभाग की विजिलेंस टीम जेई नवीन तिवारी की नेतृत्व में जांच करने पहुंची जहां बुद्धा लाज के छत के ऊपर से जा रहे 11,000 विद्युत लाइन की पास जांच करने पहुंचे सिपाही अभिषेक सिंह 32 वर्ष निवासी ग्राम मेझरिया थाना मनकापुर जनपद गोंडा 11,000 के चपेट में आ गए और उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई विजिलेंस इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार सहित 6 लोगों की टीम मौके पर पहुंची थी विजिलेंस टीम के जेई नवीन तिवारी ने बताया बलरामपुर से वह हरैया जांच के लिए जा रहे थे रास्ते में बुद्धा मैरिज हाल पर जांच के लिए रुके थे ।

जांच के दौरान ऐसी घटना हो गई वही प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया लाश का पंचनामा कर दिया गया है पीएम के लिए भेजा जा रहा है परिजनों को सूचना दे दी गई है विजिलेंस टीम के द्वारा तहरीर लेकर के अन्य कार्यवाही की जाएगी ।

संवादाता बलरामपुर…

डीएम ने बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर खरगूपुर का किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

खरगूपुर/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)24 अगस्त.. जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने आज मंगलवार को बाबा पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर खरगूपुर का निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान वहां पर कजरीतीज के पावन अवसर पर जलाभिषेक के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं का लिया जायजा। निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित उप जिलाधिकारी सदर गोंडा विनोद कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि जलाभिषेक से पहले यहां पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय ताकि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या ना होने पाये।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर, उप जिलाधिकारी सदर गोण्डा, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सदर गोंडा, एक्सईएन सीडी-2 बी.के. त्रिपाठी, बीडीओ रुपईडीह वर्षा सिंह, एसओ खरगूपुर कुबेर तिवारी, संबंधित ग्राम पंचायत सचिव जमुना प्रसाद, ग्राम प्रधान, मंदिर के महंत सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

संवादाता गोंडा…

दो दिन पहले लापता बच्चे का मिला शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

धानेपुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)23 अगस्त…थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीर बनकट के मजरा जना बनकट के रहने वाले राज कुमार सिंह ने सोमवार को अपने बारह वर्षीय पुत्र दीपक सिंह के गायब होने की सूचना रविवार को दर्ज कराई थी।

मगंलवार को धोबीघाट बिसुही नदी सीर बनकट के दक्षिण ओर उसी बच्चे का शव नही में उतराता मिला ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी संजय गुप्ता मय फ़ोर्स के साथ पहुंचे, शव मिलने की खबर से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी कुछ ही देर में वहां परिजन सहित काफी लोग इकट्ठा हो गया, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पंचनामे के बाद पोस्ट मार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक सजंय गुप्ता ने बताया है की प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा तरमीम किया जायेगा। मामले में सी.ओ सदर विनय कुमार सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया है।

बारह वर्षीय मृतक दीपक सिंह के पिता राज कुमार सिंह की चार बेटियां हैं तीन बेटियों का विवाह हो चुका है छोटी बेटी अविवाहित है, जिसकी उम्र करीब सत्तरह साल है। राज कुमार सिंह ने बताया की दीपक एकलौता पुत्र था, रविवार को सांड़ों को भगाने के लिए खेत की तरफ गया था शाम तक घर नही लौटा सोमवार को उसके गायब पुलिस को दी गयी थी।

संवादाता गोंडा…

प्रादेशिक विकास दल का खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)23 अगस्त..

विकासखण्ड दुदही अन्तर्गत ग्रामपंचायत दुमही स्थित के खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि यहाँ के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामचन्द्र राय ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया।आज के प्रतियोगिता के100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अरशद व बालिका वर्ग में नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सैयद व बालिका वर्ग में नीतू प्रथम रहे।डेढ़ सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में शोभा गोंड़ तथा बालक वर्ग में अरुण प्रथम रहे।कबड्डी में गौरी श्रीराम की टीम विजयपुर को हराकर विजेता बनी।सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विवेक कुमार गोंड़ ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।इस दौरान ब्लाक कमाण्डर नन्दकिशोर गुप्ता, रामानन्द कुशवाहा, श्याम विहारी,बाँके ,विनोद शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के विषय में दी जानकारी

संभाजन के प्रस्तावित आलेख्य में 1583 मतदान केंद्रों पर 2582 बूथों का है प्रस्ताव

जनपद में हैं कुल 23,61,780 मतदाता

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सायं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के संभाजन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 23,61,780 मतदाता है। संभाजन के पश्चात कुल 1583 मतदान केंद्रों में 2572 मतदेय स्थल होंगे। संभाजन के पूर्व जनपद में कुल 1593 मतदान केंद्र एवं 2733 मतदेय स्थल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का संभाजन 1500 मतदाताओं के आधार पर किया गया है।

मतदेय स्थलों के संभाजन के प्रस्तावित आलेख्य के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,20,671 मतदाता है जिनके लिए संभाजन के पश्चात कुल 202 मतदान केंद्रों पर 364 मतदेय स्थल होंगे। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 350 593 मतदाता हैं। संभाजन के पश्चात कुल 179 मतदान केंद्रों पर 370 मतदेय स्थल होंगे। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 338 272 मतदाता है यहां संभाजन के पश्चात 233 मतदान केंद्र पर 368 मतदेय स्थल होंगे। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 3,55,168 मतदाता है। यहां पर संभाजन के पश्चात 259 मतदान केंद्रों पर 384 मतदेय स्थल होंगे। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में 3,37,258 मतदाता हैं, यहां 251 मतदान केंद्रों पर 388 बूथ होंगे। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,42,797 मतदाता हैं यहां 216 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 349 मतदेय स्थल होंगे। इसी प्रकार बरहज विधानसभा क्षेत्र में 317021 मतदाता वर्तमान समय में है जिनके लिए 243 मतदान केंद्रों पर 349 बूथ बनाया जाना प्रस्तावित है।

मतदेय स्थलों का संभाजन करते समय मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मतदाताओं को अधिकतम 2 किमी की दूरी के भीतर मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के मानक का ध्यान रखा गया है। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। यदि भौतिक सत्यापन में किसी मतदेय स्थल के संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित होने का मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे पोलिंग स्टेशन को परिवर्तित कर विधानसभा क्षेत्र के अंदर ही स्थापित किया जाएगा। दिव्यांगजनों और अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों को मतदान स्थलों एवं मतदान केंद्रों के संबंध में किसी भी तरह की आपत्ति हो तो वैसे दर्ज करा सकते हैं। आगामी 2 सितंबर को जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर शिकायत एवं सुझावों के निस्तारण के पश्चात सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज गजेंद्र कुमार, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, एएसडीएम महेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद, एएसडीएम अरुण कुमार, भाजपा से अंबिकेश पांडेय,जिला सचिव सपा अशोक कुमार यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जयदीप त्रिपाठी, बसपा से अशोक कुशवाहा, उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, जिला मंत्री भाकपा आनंद प्रकाश चौरसिया, एनसीपी से प्रेम शंकर मणि सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

RAF फोर्स के साथ पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक भटनी एवं आर.ए.एफ बल के साथ शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम करने तथा जनमानस क बीच अपसी प्रेम सौहार्द बानये रखने व लोगों के मध्य सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने की दृष्टिगत भटनी कस्बा में फुट मार्च किया गया. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना भटनी एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।