Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 2811

समाधान दिवस उतरौला में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों के निस्तारण का दिया निर्देश

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)27 अगस्त…जनपद के जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा थाना उतरौला में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह, एसडीएम उतरौला व प्रभारी निरीक्षक उतरौला मौजूद रहे।

संवादाता बलरामपुर…

लेखाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण- छात्रों को पढ़ाया भी

👉नही बने भोजन तो मुझे करो फोन

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27 अगस्त..

शासन की मंशानुसार लेखाधिकारी त्रिभुवनलाल ने आज शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोरठ शंकरपुर के लखी बाग में संचालित सहायता प्राप्त किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचकर मध्यान्ह भोजन,कर्मचारियों की उपस्थिति,छात्र उपस्थिति व छात्रों में पठन-पाठन की विधिवत जाँच- पड़ताल किया तथा अपूर्ण प्रपत्रों को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।


मिली जानकारी के अनुसार लेखाधिकारी त्रिभुवनलाल आज बेसिक शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पंकज राय के साथ किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10:25 पर पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम वह रसोईकक्ष में बन रहे मध्यान्ह भोजन की जाँच किया।उन्होंने रसोईयों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए हर हाल में पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने का आदेश दिया।जाँच के क्रम में लेखाधिकारी ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, मध्यान्ह भोजन पंजिका व छात्र उपस्थिति पंजिका की बिन्दुवार जाँच किया जिसमें उन्होंने प्रतिदिन छात्र उपस्थिति पंजिका में उपस्थित- अनुपस्थित छात्रों की संख्या को अंकित करते हुए बालक-बालिकाओं की अलग-अलग संख्या लिखने को आवश्यक बताया।

श्री लाल विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता की जाँच हेतु अध्ययनरत छात्रों की कक्षाओं में गये और उनसे विषय व सामान्य ज्ञान से सम्बंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका समुचित जवाब मिलने पर संतुष्ट भी हुए।उन्होंने षष्ट,सप्तम और अष्टम कक्षाओं में 15-15 मिनट तक छात्रों को श्यामपट पर भारत का मानचित्र उकेर कर पढ़ाया भी।इस दौरान उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए एकाग्रचित्त व दृढ़प्रतिज्ञ होकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों की संख्या व पठन-पाठन की व्यवस्था से संतुष्ट लेखाधिकारी ने प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह से विद्यालय को और विकसित करने तथा अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।इस दौरान महातम गुप्ता,विनोद कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश शर्मा, सिराजुद्दीन अंसारी,बृजेश पटेल,रणवीर कुमार सिंह,सुनील गुप्ता, इबराना खातून व शिवनाथ पासवान आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

संवादाता कुशीनगर…

34 लाख की 195 पेटी शराब के साथ 5 पकड़े गए

एसओजी देवरिया व थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा ट्रक व चार पहिया वाहन से कुल 195 पेटी अवैध शराब किया गया बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सहित कुल बरामदगी की कीमत 34 लाख रूपये।

  देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। प्रभारी एसओजी देवरिया व थानाध्यक्ष खुखुन्दू पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मुसैला चौराहे के पास से एक सेन्ट्रो वाहन से 2 अभियुक्तों क्रमशः 1.अजीत कुमार यादव पुत्र बलबीर सिंह सा0 नकटपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद फरुखाबाद, 2.विपिन कुमार सिंह पुत्र कमलेश सिंह सा0 बडाडी एकावन टोला थाना तरवाडा जनपद सिवान (बिहार) एवं 1 डीसीएम ट्रक से 3 व्यक्तियों क्रमशः 3.विरेन्द्र मिश्रा पुत्र स्व0 विक्रमा मिश्रा सा0 रीट थाना एकमा जनपद छपरा (बिहार) 4.कप्तान सैनी पुत्र कमल सिंह सैनी सा0 न्यू पालम विहार थाना बजगेडा जिला गुरुग्राम (हरियाणा) 5.पंकज पुत्र हरेन्द्र शर्मा सा0 जोहरीपुर एक्सटेन्शन दिल्ली थाना गोकुलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार करते हुए सेन्ट्रो वाहन से कुल 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व डीसीएम ट्रक वाहन से कुल 179 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए वाहन व अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदशुदा हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रूपये एवं बरामद सेन्ट्रो व डीसीएम ट्रक की कीमत लगभग 19 लाख रूपये है। 
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा 1 चार पहिया वाहन सेन्ट्रो व 1 ट्रक डीसीएम वाहन से कुल 195 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल बरामदगी कीमत 34 लाख रूपये) बरामद करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी का विवरणः-
01.एक सेन्ट्रो चार पहिया वाहन व एक ट्रक डीसीएम,
02.हरियाणा निर्मित कुल 195 पेटी अंग्रेजी शराब,

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 नवीन चौधरी, थानाध्यक्ष खुखुन्दू,
02.उ0नि0 अनिल यादव प्रभारी एसओजी देवरिया,
03.उ0नि0 गोपाल राजभर एसओजी देवरिया,
04.उ0नि0 अंजनी कुमार यादव थाना खुखुन्दू
05.का0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,
06.का0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम देवरिया,
07.का0 सुदामा यादव एसओजी देवरिया
08.का0 मेराज एसओजी देवरिया
09.का0 विशाल जायसवाल थाना खुखुन्दू
10.का0 प्रदीप यादव थाना खुखुन्दू
11.का0 सुमीत यादव थाना खुखुन्दू
12.का0 आशीष गौड थाना खुखुन्दू
13.का0 सोनू यादव द्वितीय थाना खुखुन्दू

प्रदेश का परिचय बिंदु होगा भव्य प्रवेश द्वार: डीएम

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने के लिए भूमि चयन हेतु किया निरीक्षण

पांच मार्गों पर बनना है भव्य प्रवेश द्वार

तीन सीमावर्ती क्षेत्रों में डीएम ने चिन्हित की भूमि

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा/ RKP NEWS), 27 अगस्त

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से जुड़े पांच प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की परियोजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से स्थलों का निरीक्षण कर भूमि चिन्हित की।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शीघ्र ही प्रवेश द्वार का निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने आज उत्तर प्रदेश -बिहार सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग, बनकटा चित्रसेन और प्रतापपुर का निरीक्षण कर भूमि उपलब्धता की संभावनाओं को तलाशा। स्थानीय लोगों से संवाद करने के पश्चात उपर्युक्त तीनों सीमावर्ती स्थलों पर भव्य प्रवेश द्वार हेतु भूमि चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है और इसे हर हाल में शासन की मंशानुरूप तय समयसीमा में पूर्ण किया जाएगा। शासन से इसके लिए 6 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि राशि स्वीकृत की गई है। इन प्रस्तावित द्वारों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पड़ोसी राज्य से आने वाले लोगों के मन में प्रदेश की अच्छी छवि दिखे। यह प्रवेश द्वार सीमावर्ती राज्य के लिए प्रदेश के परिचय बिंदु की भांति होगा। इसे सोलर लाइट एवं विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्लोगन से इसे सजाया जाएगा। इसका डिजाइन शासन स्तर से स्वीकृत है। इसमें द्वार के दोनों ओर तीन-तीन पिलर होंगे। निर्धारित मानक के अनुसार सड़क के मध्य से 12-12 मीटर दाएं एवं बाएं की भूमि की आवश्यकता होगी। साथ ही 100 मीटर लंबाई की भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। इन मार्गों पर सीमा से 500 मीटर के दायरे में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होना प्रस्तावित है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद के कुल 5 सीमावर्ती स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाना प्रस्तावित है। इन प्रवेश द्वारों को लोक निर्माण विभाग के पांच टू-लेन मार्गों सलेमपुर-मझौलीराज-मैरवा मार्ग, सिरसिया-प्रतापपुर-मैरवा मार्ग, लार-चुनकी-भाटपाररानी-भिगारी मार्ग, पकड़ी-बंगरा-बंगरुआ-मिश्रौली मार्ग, मल्ल रावतपार- बैकुंठपुर- मधवापर मार्ग शामिल हैं। इस अवसर पर एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

पेड़ पर लटकता मिला 24वर्षीय युवक का शव,छेत्र में दहशत

मोतीगंज(गोंडा)(राष्ट्र की परम्परा)27 अगस्त… मोतीगंंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 24 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर मिलने से हड़कंप मच
गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना मोतीगंंज थाना क्षेत्र की है। जहां 24 वर्षीय युवक महेश मिश्र उर्फ रिंकू मिश्रा व उसके परिजनों तथा गांव के ही एक अन्य परिवार के बीच किसी बात को लेकर बीते 23 अगस्त को कहासुनी हुई थी। जिसकी सूचना गांव के अन्य परिवार के लोगों ने थाने पर दिया था।तथा पुलिस ने कार्यवाही की थी ।मृतक के भाई संदीप के मुताबिक बीते मंगलवार को ही महेश उर्फ रिंकू मिश्रा घर से लापता हो गया था और 26 अगस्त की देर शाम उसका शव बेलावां (मोफिया) गांव के बाहर स्थित कुड़वा तालाब के पास शव एक पेड़ पर लटक रहा था | शुक्रवार की देर शाम युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रबोध कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का पता चल सकेगा |

( इनसेट)
शाम को गांव के कुछ लोग शौच के लिए गए हुए थे उन लोंगो को वहा पर गंध आ रही थी। तो इधर उधर देखा तो पता चला कि एक युवक का शव पेड़ पर लटक रहा था
उधर मृतक वा उसके परिजनो के ऊपर गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी वा आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया था |
घटना की सूचना पर सीओ सदर विनय सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया |

संवादाता गोंडा…

मंत्री ने सुनी जनसमस्या, योजनाओं का किया स्थलीय सत्यापन

बलिया( राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)
राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु व राज्यमंत्री सुरेश राही ने शुक्रवार को शहर के काजीपुरा में जनसमस्याएं सुनी। चिलकहर ब्लॉक के गुरगुजपुर में जनचौपाल में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का स्थलीय सत्यापन किया। बछईपुर वृहद गौशाला का भी निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
काजीपुरा में मंत्री दयाशंकर मिश्र के सामने जलभराव की समस्या प्रमुख रूप से आई, जिस पर अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। आम जनता की ओर से मिली शिकायत का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री दयालु गुरगुजपुर पहुंचे और वहां जन चौपाल में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत कर जमीनी सच्चाई जानी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोदी व योगी सरकार की मंशानुरूप गांव-गांव में हर योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

कंपोस्ट खाद बनाने पर दिया विशेष जोर

आयुष मंत्री दयालु ने बछईपुर में वृहद गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कंपोस्ट खाद बनाने के बाबत जानकारी ली। निर्देश दिया कि यहां से निकलने वाले गोबर से खाद बनाई जाए, ताकि खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में उसका सदुपयोग किया जा सके। इस दौरान सीडीओ प्रवीण वर्मा व अन्य सम्बंधित अधिकारी थे।

बंदरों के आतंक से लोग परेशान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS) रूपईडीहा क्षेत्र के बाजार में बंदरों के आतंक से लोग परेशान है। बंदर लोगों के घरों से सामान उठा ले जाते है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। दरअसल रूपईडीहा में इन दिनों बंदरों ने आतंक मचा रखा है। बंदर घर की छतों पर लगे पानी की टंकी, डिश की छतरी आदि को नुकसान पहुंचा रहे है। इतना ही नहीं उत्पाती बंदरों के डर से लोग छतों पर अपने कपड़े या कोई भी सामान नहीं रख पा रहे है। लोगो ने बताया कि बंदर सुबह व शाम लोगों के घरों की छत पर चढ़ जाते हैं और खाने पीने के सामान को बिखरने के साथ ही कपड़े भी उठा ले जाते हैं और उन्हें फाड़कर व तोड़फोड़ कर बर्बाद कर देते है। कई बार बंदर इतने ज्यादा होते हैं की वह झुंड के झुंड घरों पर चढ़ जाते हैं। इन बंदरों के कारण लोगों को घर के दरवाजे भी बंद रखना पड़ता है। घरों में घुसकर यह लोगों का नुकसान पहुंचा सकते है।बच्चों को काट लिए जाने का डर हमेशा बना रहता है।बंदरों के आतंक से लोगों में भय का माहौल है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने राज्यमंत्री का किया स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)बाबागंज विधानसभा नानपारा के कांग्रेस पार्टी कार्यालय बाबागंज झंडारोहण स्थल का आज धीरज गुर्जर राज्य मंत्री राजस्थान सरकार द्धारा निरीक्षण किया गया। माननीय मंत्री जी का डॉ. ए.एम. सिद्दीकी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नानपारा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के समय राष्ट्रीय सचिव शिव पाण्डेय प्रशासन प्रभारी उ0प्र0 काग्रेस, ज्ञानेश शुक्ला प्रदेश सचिव प्रभारी, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, अमरनाथ शुक्ला, एराज कांग्रेसी जुगनू खां, बद्री सिंह, सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. सिद्दीकी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से 4 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महंगाई विरोधी रैली में भाग लेने का आह्वान किया तथा 7 सितंबर को भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)।
नगरपालिका बरहज क्षेत्र के लोगों का अपना पैसा कैमुना क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 4 वर्षों से नहीं दिया गया जिसको लेकर खाताधारकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार बरहज को सौपा।
शुक्रवार को खाताधारक महिलाओं ने बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगया।बरहज स्थित पैना रोड पर 2013 से कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी बैंक चलाया जा रहा था। जिसमें क्षेत्र के 750 लोगों को खाताधारक बनाकर बैंक में पैसा जमा कराया गया लेकिन लोगों का आरोप है कि बैंक द्वारा 2019 तक पेमेंट किया गया लेकिन वही महिलाओं का आरोप है कि 2019 के बाद शाखा बंद करके शाखा प्रबंधक फरार चल रहे हैं जिसमें नगर क्षेत्र की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने एकत्रित होकर अभिकर्ता राधिका देवी के साथ आकर तहसीलदार बरहज में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अश्विनी कुमार को सौंपा ज्ञापन में महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि शाखा प्रबंधक अष्टभुजा सिंह एवं अभिकर्ता राधिका देवी के द्वारा प्रत्येक महीना 500 से 1000 एवं कम से कम ₹100 से ₹200 महीना जमा करा कर खाता खोलवाया गया तथा कुछ खाताधारकों का फिक्स डिपॉजिट 25000 से लेकर ₹50000 तक का किया गया। भुगतान की अवधि पूर्ण होने पर बैंक फरार हो गया उसके बावजूद भी 1 वर्ष तक पैसा जमा होता रहा । उपस्थित लोगों द्वारा यह बताया गया कि पैसे को दुना करने के लिए हम लोगों ने पैसा जमा किया लेकिन बैंक के भाग जाने के बाद भी इसकी सूचना अभिकर्ता के द्वारा नहीं दिया गया लोगों द्वारा बताया गया कि बैंक से करोड़ो रुपए प्रबंधक आदि के द्वारा लूट लिया गया । इस दौरान राधिका देवी के साथ सीता देवी, पानमति, कमलावती, चंदा देवी, सकीना, के साथ सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।

कटरा बाजार में थाने के सामने खुलेआम नियम विरुद्ध संचालित हो रहा डायग्नोस्टिक सेंट

झोलाछाप डॉक्टर व अवैध मेडिकल स्टोर वालों का बोलबाला,

जनता से खुलेआम हो रही लूट खसोट, प्रशासन मौन

गोंडा। (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)जनपद के थाना कटरा बाजार थाने के मुख्य द्वार के सामने जनता डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहा है, जहां पर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झोलाछाप डॉक्टरों से अल्ट्रासाउंड ब्लड टेस्ट व एक्सरे कराया जाता है। जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर कम से कम दस दलाल हर समय रहते हैं और सभी दलाल सीएचसी पर हर डॉक्टर के पास में बैठे रहते हैं । मालूम हो कि कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दलालों का बोलबाला है और आए दिन जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई न कोई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत दे देते हैं, जिसके कारण तमाम तरह का बवाल होता है। इस सब सारी बात की खबर जब न्यूज़ रिपोर्टर को मिली तो सच्चाई का पता लगाने के लिए जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर सारे मामले का पता किया तो वहां के मालिक ने बताया यहां पर अल्ट्रासाउंड डॉक्टर रफीक साहब करते हैं और उन्हीं की डिग्री लगी हुई है। जबकि डॉक्टर रफीक खुद ऑन बेड रेस्ट पर हैं। डॉक्टर रफीक कभी आते ही नहीं है। सूचना मिली कि डॉक्टर रफीक बहराइच में रहते हैं और वह कई सेंटर पर डिग्री लगाए हुए हैं और लोग उनके डिग्री के बल पर अपना अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हुए यह गोरख धंधा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के अवैध संरक्षण में कर रहे हैं। इस संपूर्ण प्रकरण में जब कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार से बात किया गया तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया लेकिन कोई जांच आज तक नहीं हुई ।लोगों की माने तो अधीक्षक डॉ० अमित कुमार जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं और सारे जांच पड़ताल कराने के लिए वहीं पर भेजते हैं। जहाँ अपने मोटे कमीशन के चक्कर में मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बताते चलें कि जनता डायग्नोस्टिक सेंटर के लोग काफी दबंग लोग हैं जिनके द्वारा क्षेत्र के ही कुछ प्रेस रिपोर्टर के पास बहुत सारे लोग का फोन कराकर धमकी भी दिलवाई जा रही है और बोलते हैं कि कोई भी खबर चलनी नहीं चाहिए। अब देखना है कि जिम्मेदार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस तरह के फर्जी और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किये जा रहे सेंटर की जांच पड़ताल कराकर त्वरित कार्यवाही करता है या नहीं अथवा यह गोरखधंधा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के अवैध संरक्षण में ऐसे चलता रहता है।

फाँसी के फंदे से झूलकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों में मचा हाहाकार, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

परसपुर, गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गाँव में उस वक्त कोहराम मच गया। जब फांसी के फंदे से लटककर करीब 26 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फाँसी की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहंगपुर सहजौरा निवासी करीब 26 वर्षीय युवक सन्दीप मिश्रा पुत्र ओंकार नाथ मिश्रा की गुरुवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप स्थित बाग में लगे शहतूत के पेड़ में फंदे से लटककर मौत हो गयी। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उक्त घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई रंजीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की तहरीर दी गयी है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई सात जुआरी गिरफ्तार

इटियाथोक (गोंडा)(राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। स्थानीय पुलिस नें शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों के जामा तलाशी व फंड से 40110 रुपए समेत 52 ताश के पत्ते 7 अदद मोबाइल 4 अदत मोटरसाइकिल बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को निरीक्षक राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे तभी मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर बकठौरवा बाजार के समीप स्थित आम के बाग से विजय प्रकाश पाठक पुत्र राम रूप पाठक, दद्दन श्रीवास्तव पुत्र शिव मूरत लाल, सोनू गुप्ता पुत्र राधेश्याम, रिंकू पुत्र बाबूलाल, रिखी राम पुत्र हीरालाल, जगदंबा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा, नकादू पुत्र मजीद मजीद को पैसा लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से व माल पड़ से 40110 रुपए, 52 ताश के पत्ते 7 अदत मोबाइल व 4 अदत मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उपरोक्त आरोपितो के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

नौकरी का झांसा देकर अश्लील हरकत करने वाला एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया कम्पनी के प्रबन्धक निदेशक हुए गिरफ्तार

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तवक्षेत्राधिकारी नगर दरवेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में-
आज दिनांक 26 अगस्त को थाना कोतवाली नगर पर आवेदिका रामकुमारी पत्नी बृजेश कुमार तिवारी नि0 देवीपाटन मंदिर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की लिखित शिकायती तहरीर में कथित एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया 36 आनन्द बिहार नई दिल्ली प्राइवेट कम्पनी के प्रबंधक निदेशक द्वारा कम्पनी में पिछले तीन माह से वादी सहित 24 लोगों का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व आई0कार्ड बनाकर संविदाकर्मी के पद पर 35000 रु0 प्रतिमाह वेतनमान पर रखा गया था।
दिनांक 25.08.22 को आवेदिका को कार्यालय में ड्यूटी के दौरान प्रबन्धक उपरोक्त द्वारा उनके साथ बैठा एक अज्ञात व्यक्ति को कलम देने के बहाने बाहर भेज दिया गया और मुझे अपने पास बिठाकर सैलरी के बारे में बात करने लगे तथा अचानक मेरा हांथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे तबतक दूसरा आदमी आ गया, दूसरे व्यक्ति ने कार्यालय का अन्दर से दरवाजा बन्द करके मुझे गाली गुप्ता करने लगा आवाज न करने के लिये कहा और आवाज करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा तभी मेरे सहयोगी संदीप,राजकुमार,राजेश तथा प्रिया आ गये जिन्होने आकर मुझे बचाया तथा समय पाकर दूसरा व्यक्ति भाग गया मैं अपने साथियो के साथ प्रबन्धक विक्रम सिंह राठोर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह पुत्र समयदीन नि0 गिलौली थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को पकड़ लिया मैं अपने साथ निर्देशक उपरोक्त को पकड़ कर लायी हूँ मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करें थाने पर मौजूद उ0नि0 श्रवण कुमार वर्मा मय हेड का0 पंकज पाण्डेय, का0 अजीत कुमार, का0 ध्रुवनाथ यादव के द्वारा अभियुक्त को कब्जे मे लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी ।
इस सम्बन्ध मे थाना को0 नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 0230/22 धारा 419/420/354/504/506/342 भादवि से संबंधित अभियुक्त विक्रम सिंह राठोर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह पुत्र समयदीन नि0 गिलौली थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों को रोज योगा कराए जाने दिया निर्देश

महिला एवं पुरुष बंदियों से जिलाधिकारी ने की वार्ता, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की ली जानकारी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से मिलने आए परिवार जनों से वार्ता की गई। जेल अधीक्षक से बंदियों को परिवारजनों को मिलाए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि अंडर ट्रायल बंदियों से परिवारजन सप्ताह में दो बार एवं दोषसिद्ध बंदियों से परिवारजन महीने में दो बार मिल सकते हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि नए बंदियों को पहले 14 दिन क्वारेंटिन किया जाता है, उसके पश्चात आरटीपीसीआर जांच के बाद बैरक में शिफ्ट किया जाता है।
महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदी से वार्ता की गई तथा हालचाल लिया गया एवं भोजन एवं अन्य मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। महिला कैदी के नवजात बच्चे का टीकाकरण हुआ कि नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की गई।
भोजनालय के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का जायजा लिया गया। पुरुष बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता की गई एवं भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जेल अधीक्षक को बंदियों को प्रतिदिन योगा कराए जाने का निर्देश दिया। बंदियों को धार्मिक एवं प्रेरणादाई पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी।
जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार के चिकित्सालय, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। सभी सीसीटीवी कैमरा चालू अवस्था में रहने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज, बलरामपुर के आॅडिटोरियम हाॅल में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं लोकगायन, लोकनृत्य, लोकवादन, आदिवासी नृत्य, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, नाट्यकला आदि में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन करते हुये विधायक सदर, निर्याणक मण्डल एवं उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।
जनपद बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम द्वारा दीपप्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन हो रहा है। जिसमें जनपद बलरामपुर में संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं लोकगायन, लोकनृत्य, लोकवादन, आदिवासी नृत्य, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, नाट्यकला आदि में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के छोटे-छोटे कलाकारों को एक अवसर देकर उनके कला को निखारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों का संस्कृति विभाग में पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के विभिन्न विधाओं में पारंगत कलाकारों की प्रतिभावाओं का खोज करना और उन्हें एक पहचान देना है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में जो भी प्रतिभागी प्रतिभाग किये है उन कलाकारों को संस्कृति विभाग उ0प्र0 की ई-डारेक्टरी में पंजीकृत किया जायेगा तथा क्यूआरकोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा तथा सरकारी आयोजनों एवं कार्यक्रमों में प्रस्तुति का अवसर भी प्रदान किया जायेगा। जनपद बलरामपुर के जितने भी कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया है उनका एक बार पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद केन्द्र, प्रदेश, जिला स्तर के किसी भी सरकारी आयोजनों में बुलाया जायेगा तथा उनको सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक इन कलाकारों को केवल लोकल स्तर के लोग ही जानते थे लेकिन सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के माध्यम से इन्हें जिला, प्रदेश व देश स्तर पर जाना जायेगा।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात् विधायक सदर एवं अपर जिलाधिकारी व निर्णायक मण्डल डा0 अनामिका सिंह, डा0 देवेन्द्र कुमार चाौहान द्वारा प्रतिभागी अंजित कुमार एवं उनकी टीम को थारु जनजाति झुंमरा लोकनृत्य, अमन मिश्रा, लोक गायन, कृष्ण मुरारी लोकगीत, दुर्गाशंकर मिश्रा, लोकगीत, नीतू पाठक संगीत, माधवी ताम्रकार लोकनृत्य, युगान्ती कथक नृत्य, शताक्षी सेन कथक नृत्य, हार्षिता चैहान शास्त्रीय नृत्य व अरविन्द राजभर कथक नृत्य आदि कलाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, कृष्ण कुमार गिरि, अरुण कुमार, पवन कुमार व अन्य लोग उपिस्थत रहे।