Saturday, March 14, 2026
Home Blog Page 2808

उपनिरीक्षक और सिपाहियों ने पीटकर किया अधमरा

👉आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)1 सितम्बर…

भाजपा के एक कार्यकर्ता को हल्का निरीक्षक द्वारा सिपाहियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।आज उग्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक दिन पूर्व हल्का दारोगा ने पुलिसिया दबदबा कायम करने के उद्देश्य से झूठी शान में आकर बेवजह एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीट कर लहूलुहान कर दिया।


भाजपा सरकार में एक भाजपा कार्यकर्ता को बुरी तरह से पीटकर अधमरा करने पर क्षेत्र की जनता स्तब्ध है।पुलिस के इस अत्याचारी कृत्य से आक्रोशित वुधवार की दोपहर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता फाजिलनगर के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा,मण्डल अध्यक्ष विद्याधर ओझा तथा वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में तुर्कपट्टी थाने पहुँचकर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को ज्ञापन सौंपा।कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंगलवार की शाम हल्का दरोगा आशुतोष जायसवाल,सिपाही सोनू,नन्दकिशोर और अवधेश ने अमवा दूबे निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष उमेश पाण्डेय को किसी बात को लेकर दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा जिससे उनके नाक,कान और मुँह से खून आने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

पुलिस कर्मियों को काफी पीटने के बाद भी सन्तोष नहीं हुआ और होश में आने के बाद उमेश को पुनःबगल के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर पीटा गया। ज्ञापन में आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध पीड़ित की चिकित्सीय जांच कराकर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की माँग की गयी है।घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले कि जानकारी करके दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्याक्ष दुर्गेश राय, महेन्द्र उपाध्याय ,भाजपा युवा मोर्चा जिला महामन्त्री शैलेन्द्र कुमार तिवारीदीपक कुमार गोंड़,पवन कुमार सिंह, नूर सलाम,लल्लन कुशवाहा, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके उन्हें भी ज्ञापन सौंप पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग की।

श्री कुशवाहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस बीच अगर इनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो तीन सितम्बर को तुर्कपट्टी थाना के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया है कि सीओ सदर द्वारा पूरे मामले की जाँच करायी जाएगी।तथा दोष सिद्ध होने पर आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही होगी।

इस घटना के सम्बन्ध में जो जानकारी मिली है उसके अनुसार आशुतोष जायसवाल अपने सहयोगियों के साथ वाहन चेक कर रहे थे इसी दौरान एक लड़का मोटरसाकिल से पाण्डेय बसडीला की तरफ आ रहा था जो सामने पुलिस को देखकर डर गया।संयोग से उसी समय वहाँ उमेश पाण्डेय पहुँच गये।उन्होंने पुलिस से कहा कि गाड़ी चोरी की नहीं है वह लड़के व गाड़ी वाले को जानते हैं।यह बात उपनिरीक्षक को बुरी लगी और उन लोगों ने उमेश पाण्डेय को गाली देकर पीटने लगे कि नेतागिरी कर रहे हो आज तुम्हारी नेतागिरी बन्द कर देते हैं।फिलहाल इसमें कितनी सत्यता है यह जांचोपरांत ज्ञात होगा।

संवादाता मृत्युंजय पाण्डेय की रिपोर्ट..

मृतक वृद्ध के शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेजा,मार्ग दुर्घटना में वृद्ध हुआ था घायल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)31अगस्त…

मंगलवार की देरशाम सेवरही थानाक्षेत्र के बनरहा मोड़ के समीप मार्ग दुर्घटना में बुरी तरह घायल पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पगरा पडरी निवासी एक युवक व एक वृद्ध को सेवरही सीएचसी से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां स्थिति गंभीर देख उन्हें जिला रेफर कर दिया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने युवक को छुट्टी दे दी जबकि वृद्ध की हालत खराब देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पगरा पड़री गांव निवासी सुकदेव गिरी (59 वर्ष) की पतोहू ने अस्पताल में पुत्री को जन्म दिया था। सुकदेव गांव के ही महाश्रय (45) के साथ अस्पताल जा रहे थे। दोनों बनरहा मोड़ से तमकुहीराज की तरफ पैदल जा रहे थे कि चौराहा से करीब 50 मीटर आगे पीछे से आ रही एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेण्डर बाइक ने ठोकर मार दिया।

दोनों घायल होकर गिर गए। मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को नजदीक के सेवरही सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर इलाज के बाद महाश्रय को छुट्टी दे दी गई जबकि सुकदेव को गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि कुसुम्ही जंगल के समीप मौत हो गई। परिजन शव को घर लाए और पुलिस को सूचना दी। बुधवार को मृतक के पुत्र नीतेश ने पुलिस को तहरीर सौंप विधिक कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर, शव का पंचनामा भरकर कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

संवादाता कुशीनगर…

कजरीतीज के अवसर पर भक्तों में जगह जगह भण्डारे का आयोजन किया

धानेपुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)31 अगस्त…

कोविड की वजह से लम्बे समय के बाद शिव भक्तों में देवादिदेव महादेव का जलाभिषेक किया, कावड़ियों ने भारी संख्या में सरयू से जल भर कर दुःख हरणनाथ मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया, गोंडा शहर में टामसन स्कूल के बगल रात्रि में कावड़ियों के लिए पंडाल लगाये गए थे।

जिनमे अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित दिनेश तिवारी की अगुवाई में परिषद इकाई की तरफ से व्रतधारियों के लिए फलाहार की ब्यवस्था की गयी, बाबाबर्फानी की सुंदर झांकी बर्फ से सजाई गयी, जिसे देख शिव भक्त सेल्फ़ी लेने से खुद को नही रोक पाये, उसी पांडाल से कुछ दूरी डॉक्टर आर.एन पाण्डेय हॉस्पिटल की तरफ से कावड़ियों को प्रसाद वितरण किये जाने की ब्यवस्था की गयी थी। वही एल.बी.एस. के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष उमेश शुक्ला द्वारा भव्य पांडाल लगाया गया था जिसमे संगीतमयी भजन कीर्तन और कृत्य के साथ भगवान भोले की सुंदर झांकी का मंचन किया गया साथ ही कावड़ियों के लिए जलपान की ब्यवस्था पूरी रात चलाई गयी।

इसके साथ शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा कावड़ियों के लिए इस्टाल लगाया था, धानेपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमे ब्लॉक मुख्यालय के सामने हरी ओम हॉस्पिटल के डॉक्टर अंकित सोनी द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमे सैकड़ों शिव भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।

संवादाता गोंडा..

समय के साथ स्वयं को अद्यतन रखे एआरपी -डा0अनिल सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।
जनपद देवरिया के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के सभागार मे डायट प्राचार्य डा0 अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता मे जनपद के सभी बीईओ,डायट मेन्टर,समन्वयक, यस आर जी और एआरपी गण की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की शुरुवात करते हुए प्रवक्ता अखिलेश राय ने समीक्षा बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा पिछली बैठक के प्रगति पर चर्चा हुई।तदुपरांत डायड प्राचार्य ने क्रमशः एक एक विन्दुओ पर उपस्थित एआरपी गण से विस्तृत चर्चा की।लक्ष्य के सापेक्ष सपोर्टिव सुपरविजन की स्थिति,व्लाक संसाधन केन्द्र पर प्रधानाध्यापक, संकुल शिक्षक और एआरपी के मासिक बैठक की स्थिति,जनपद मे शिक्षण कार्य की स्थिति,यफ यल यम प्रशिक्षण कराने की पूर्व तैयारी की स्थिति, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की स्थिति, निपुण लक्ष्य की जानकारी,स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम,उपचारात्मक शिक्षण,डीसीयफ फार्म को अनिवार्य रूप से भरे जाने,डीबीटी कार्य मे सहयोग और विविध स्थानीय समस्याओं पर बैठक मे गम्भीर चर्चा हुई।
बीईओ भागलपुर सत्यप्रकाश कुशवाहा,बीईओ सदर विजयपाल नरायण तिवारी,बीईओ बरहज सुदामा जी द्वारा प्राधानाध्यापको की बैठक और विविध गतिविधियों के संदर्भ मे विस्तार से बताया गया।
बैठक के दौरान डीसी प्रशिक्षण स्वप्नेश मंगलम,एआरपी हिन्दी डा0पंकज शुक्ल,एआरपी अमित शर्मा,यस आर जी शीला चतुर्वेदी, एआरपी उग्रसेन सिंह और एआरपी अभय मिश्रा के द्वारा विषयगत सारगर्भित उत्तर से बैठक मे हर्ष व्यक्त किया गया।
बैठक के अंत मे सभी उपस्थित शिक्षको को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य अजय कुमार सिंह जी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के क्षेत्र में एसआरजी और एआरपी की नियुक्ति जिस उद्देश्य से की गयी है उस उद्देश्य को सफल बनाने की दिशा में सभी एआरपी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एआरपी गण का सहयोग सराहनीय है।सही मायने मे एआरपी प्रशासन और विद्यालय के मध्य एक सेतु है।वर्तमान परिणाम की दृष्टि से अभी और बेहतर करने की आवश्यकता है। इन्होने कहा कि सभी एआरपी निर्भीक होकर इमानदारी से कार्य करे।हर परिस्थिति के अनुकूल बनाए रखने के लिए स्वयं को अद्यतन करते रहें।
बैठक के दौरान जो एआरपी और यस आर जी अच्छे कार्य कर रहे है उनकी सराहना और प्रशंसा भी किये।इस बैठक मे डायट प्रवक्ता अनिल तिवारी,विपिन कुमार दुबे,सुरेन्द्र पुरी,विशाल सिह, नसीमुद्दीन अंसारी, अभय मिश्रा रामबली गुप्ता,संध्या कुशवाहा, पुन्डरिक भाष्कर,संजय सिंह, प्रमोद कुमार ओझा,अरविंद कुमार,जितेन्द्र यादव,आमोद सिंह,सत्येन्द्र पाण्डेय,आदित्य गुप्ता,अमित मिश्रा,नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सूरज श्रीवास्तव,अजय मणि, परमात्मा सिंह,अंकुर शिवम त्रिपाठी,प्रज्योति गिरी,संतोष कुमार मिश्र,सहित जनपद के सभी एआरपी/यसआरजी गण उपस्थित रहे।

विस्फोटक पुड़िया पदार्थ सहित दो किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।खैरीघाट पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक आरोपी को 2250 पुड़िया विस्फोटक पदार्थ और दो किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बरामद सामान को सीज कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक निखिल कुमार श्रीवास्तव को टीम गठित कर कार्यवाई करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा , एसआई राम गोविंद वर्मा , दयानंद सिंह और कार्तिकेय गौड़ की टीम ने शिवपुर बाजार में शाम को साढ़े छह बजे छापेमारी की। पुलिस टीम ने बाजार निवासी अमर चंद पोरवाल पुत्र संगम लाल के यहां जांच की तो मौके से एक बोरी में 2250 पुड़िया विस्फोटक पदार्थ मिला। घर से दो किलो एक सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अमरचंद के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जबकि बरामद सामान को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले से ही तीन मुकदमा दर्ज है।

न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूँमि पर दबंग कर रहे कब्जा पर लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। रुपईडीहा थाना रुपईडीहा के ग्राम केवलपुर निवासी मिश्री लाल पुत्र छोटेलाल द्वारा एक प्रार्थना पत्र स्थानीय पुलिस को दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि अरुण कुमार मदेशिया पुत्र छेदीलाल निवासी कस्बा रूपईडीहा ने प्रार्थी के जमीन गाटा संख्या 960 पर जबरदस्ती कब्जा करके बाउंड्री वाल बना रहे हैं। जबकि उपरोक्त विवादित जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। और राजस्व कर्मचारी के द्वारा उसका नापी व पैमाइस भी हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि डायल 112 के रोकने के बाद भी उपरोक्त विपक्षी दबंगई दिखा रहे हैं। जब वह विरोध किया तो उपरोक्त विपक्षी प्रार्थी को गंदी गंदी गाली देते हुए लाठी डंडा से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से मामले को संज्ञान में लेते हुए बाउंड्री वाल के कार्य को बंद करवाये जाने की मांग की है।

ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना तप्पे सिपाह का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

जल की गुणवत्ता परखने के लिए चुल्लू बांधकर बुझाई प्यास

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ब्रजेश पाठक ने तहसील कैसरगंज अन्तर्गत जल जीवन मिशन फेज़-1 अन्तर्गत रू. 343.58 लाख की लागत से निर्मित ग्रामीण पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। यहॉ पर उप मुख्यमंत्री पाठक ने ट्यूबवेल, पम्पिंग व क्लोरीन प्लान्ट की क्रियाशीलता का जायजा लिया तथा वितरण प्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की। जलापूर्ति की गुणवत्ता को परखने के लिए उप मुख्यमंत्री पाठक ने चुल्लू बांध कर टैप से आ रहे जल से प्यास बुझाते हुए गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान अधि.अभि. जल निगम सौरभ सुमन ले बताया कि परियोजना से 18 राजस्व ग्राम व 32 मजरों में 22.68 कि.मी. पाइप लाइन के द्वारा 849 हाउस कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। श्री सुमन ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा रखे गये आपरेटर द्वारा परियोजना का संचालन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्रीपाठक ने अधि.अभि. जल निगम से हर घर जल योजना की प्रगति के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि पेयजल परियोजनाएं मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शीर्ष प्राथमिकता हैं इसलिए सभी को निर्धारित मानक व समयबद्धता के साथ पूर्ण कर जनोपयोग में लाया जाय।इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, अधि.अभि. जल निगम सौरभ सुमन सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

खामियों को दुरुस्त कर बहराइच को बनाएंगे अव्वल जिला -ब्रजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री)

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को चार बजे जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने जरवल में पानी टंकी और नलकूप घर का जायजा लिया। कैसरगंज में महिला अस्पताल की जांच कर मरीजों से इलाज और मिल रही सुविधा के बारे में पूछा। प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को सड़क मार्ग से बहराइच की सीमा में पहुंचे। जरवल विकास खंड के तपे सिपाह में स्थित नलकूप घर और पानी टंकी की उन्होंने जांच की। इसके बाद वह कैसरगंज में पहुंचे। कस्बे में स्थित 50 बेड के महिला अस्पताल का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से इलाज और दवा के बारे में पूछा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कैसरगंज गौशाला में चारा काटने के बाद गौ वंशो को खिलाया। गौशाला की देखरेख करने वाले मुस्लिम प्रधान को सम्मानित करते हुए यहां के लोगों से इनसे सीख लेने की बात कही। डिप्टी सीएम ने गौ वंशो के चारे के लिए जिलाधिकारी के प्रयास से लगाई गई उन्नत किस्म की घास की तारीफ करते हुए इस योजना को पुरे प्रदेश में लागू करने की बात कही। महिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां के साफ सफाई का जायजा लिया इसके साथ ही मंत्री बृजेश पाठक ने कैसरगंज सी एच सी में लगे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद वह काफिले के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों ने सवाल किया। मेडिकल कॉलेज में दवा न मिलने और सरकारी डॉक्टरों द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस का मुद्दा उठाया गया। जिस पर बृजेश पाठक ने कहा कि सभी मामलों की जानकारी ली जा रही है। दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जनपद को सुविधाएं देकर अव्वल जनपद बनाया जायेगा। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय चले गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम करण, विधायक सुभाष त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी, सीएमओ डॉक्टर सतीश सिंह, एसडीएम महेश कुमार, एएसपी ग्रामीण और नगर के साथ अन्य मौजूद रहे।

इंडो नेपाल बार्डर पर बनेगा बहुउद्देश्यीय हब-डीएम बहराइच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।रुपईडीहा सोमवार की देर शाम लगभग 6 बजे जिले के आला अफसरों ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट बहुउद्देश्यीय हब के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही यह भी बताया गया कि रुपईडीहा कस्बे से लगा नेपाल प्रवेश द्वार है इसी की तर्ज पर भारत द्वार भी रुपईडीहा में बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि रुपईडीहा व बाबागंज के बीच 100 एकड़ भूमि पर बहुउद्देश्यीय हब बनाया जाएगा। इस हब में मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शॉपिंग मॉल, बस स्टेशन, खेल मैदान आदि बनाये जाएंगे। मित्र राष्ट्र नेपाल के लोगो को दृष्टिगत रखते हुए सारी सुविधाएं एक ही हब में मिलने लगेंगी। थाने में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनएच 927 के आसपास ही 100 एकड़ जमीन का सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों की जमीन ली जाएगी उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। एनएच 927 पर स्थित गंगापुर व आसपास के किसान राम मनोहर, शिवकांत, माधुरी देवी आदि ने नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह आदि ने तहसीलदार नानपारा व एसडीएम को पत्र देकर किसानों की समस्या बताई। इस संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग यह न समझें कि जमीन हमारी है। जमीन सरकार की है। आप उसके प्रबंधक हैं और काबिज हैं। आपको उचित मुआवजा दिया जाएगा। बैठक का संचालन करते हुए डॉ सनत कुमार शर्मा ने कहा कि मित्र राष्ट्र नेपाल से भारी संख्या में महिलाएं कस्बे में आती हैं। उनके लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नही है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधान हाजी अब्दुल कलीम को कहा कि टेक्सी स्टैंड के पास जो शौचालय टूट गया है इसे अविलंब बनवा दें। बैठक में मौजूद अपने विचार व्यक्त करते हुए नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने कहा कि नगर पंचायत रुपईडीहा में सहजना गांव सभा को मिलाकर कर पचपकरी गांव सहित आसपास के गांवों को मिलाना जनहित में होगा। एसएसपी बहराइच केशव कुमार चौधरी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में बैठक सम्पन्न हुई थी। नशे की गर्त में जा रहे युवा वर्ग को बचाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में जिले के सभी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाए संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जाए। स्थानीय पुलिस यदि नही सुनती है तो सूचना सीधे मुझे दी जाए। बहराइच की टीम आकर नशे के अड्डों व थोक विक्रेताओं के यहां छापेमारी करेगी। सूचनादाताओं का नाम गुप्त रखा जाएगा। बैठक में उपजिलाधिकारी नानपारा अजीत परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंग बहादुर यादव, एसएसबी 42वी वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार यादव , नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा , जल निगम के अभियंता , प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक , पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश चंद व क्षेत्रीय लेखपाल सहित भारी संख्या में थाना क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

नानपारा में अवैध सब्जी मण्डी की सामने रोज लगता जाम , मुख्यमंत्री से की शिकायत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।

नानपारा उत्तर प्रदेश सरकार हो या जिले के जिलाधिकारी सभी अवैध अतिक्रमण पर सख्त है लेकिन नानपारा में मिहींपुरवा रोड पर अवैध सब्जी मण्डी लम्बे समय से मण्डी सचिव व अन्य जिम्मदारो की मिलीभगत से चल रही है भारी वाहन से सब्जी आती है अवैध संचालित मण्डी में ज्यादा जगह न होने की वजह से एक साथ कई गाड़ियों की सब्जी मण्डी परिसर में नही पहुँच पाती है जिस कारण हमेशा सुबह सबेरे से ही अवैध मण्डी के सामने मुख्य मार्ग होने की वजह से जाम लग जाता है, जबकि बाईपास रोड से सटा हुआ सब्जी मण्डी स्थल चिन्हित है जानकारी के अनुसार आढ़तियों के दुकान भी बाईपास रोड मण्डी में आवंटित है फिर भी मण्डी सचिव इन सब विषयों पर ध्यान न देते हुए मण्डी स्थल से हट कर दूसरे स्थान पर अवैध रूप से चल रहे सब्जी मण्डी पर शिकंजा क्यो नही कस रहें। जानकारी के अनुसार कुछ व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री को जरिये रजिस्ट्री डाक अवैध सब्जी मण्डी संचालित किए जाने की सूचना दी है। मण्डी सचिव मुकेश त्रिपाठी ने बताया की बीस दुकाने आवंटित है अवशेष लोग मिहींपुरवा रोड नानपारा में सब्जी मण्डी में दुकानें लगा रहे है सभी लाइसेंस धारी है उनका भी आवंटन कराया जाएगा/

नाबालिग ने दरोगा पर धमकी देने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

कर्नलगंज, गोण्डा । (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। स्थानीय थाना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम गुरसड़ी निवासी नाबालिग शिवम ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से कोतवाली को ऑन लाइन तहरीर भेजा है। जिसमें कहा गया है कि बीते 24 अगस्त की शाम करीब पांच बजे हल्का दरोगा तीन सिपाहियों के साथ अपनी कार से उसके ईंट प्लांट पर पहुंचे और बिना किसी कारण के उसे तरह तरह की धमकी देते हुये मारने को कहने लगे। आरोप है कि दरोगा ने उसे नेता बनने की बात कहते हुये कहा कि अपना सारा मामला सुलह कर लो नही तो घर के अंदर से गांव के लोगों की नाली निकलवा देने व जेल भेज देने की धमकी दी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने बीते 29 अप्रैल को उसके माता-पिता को गाली देते हुये घर मे घुसकर मारा पीटा था। जिसमें उसके मां की तरफ से एनसीआर भी दर्ज है। नाबालिक किशोर का आरोप है कि दरोगा की गतिविधियों से लगता है कि दरोगा विपक्षियों से मनचाहा लाभ अर्जित करके डरा धमका कर सुलह करवाने का दबाव बना रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्नलगंज से उनके सीयूजी नंबर पर फोन करके जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

पत्रकार पर फर्जी मुकदमा लिखे जाने से पत्रकारों में आक्रोश, मुख्यमन्त्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

धानेपुर, गोंडा(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में एक नवजात बच्चे को किसी अज्ञात जानवर द्वारा नोच कर खा जाने का प्रकरण प्रकाशित किये जाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पहले धानेपुर थाने में करीब साठ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ थाने में जा कर तीन महिलाओं से तहरीर दिलाई गयी थी।

उसी तहरीर पर शासन प्रशासन के दबाव में अदद एक पत्रकार उमानाथ तिवारी पर हरिजन एक्ट, खेड़खानी सहित कई धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी को ले कर धानेपुर, बाबागंज इटियाथोक, मोतीगंज सहित सभी क्षेत्रों के पत्रकारो के साथ मुजेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में बैठक आयोजित की गयी ।

बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी व थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 27-28 अगस्त 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में एक नवजात की किसी जानवर के नोचने से हुई मौत की खबर प्रकाशित करने के बदले पत्रकार उमानाथ तिवारी पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए।

दूसरी मांग हुई कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पाए गए समस्त कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंतिम मांग हुई कि वर्तमान सीएचसी अधीक्षक डॉ सुमन मिश्रा पिछले 8 वर्ष व उनके पति डॉ विवेक मिश्रा विगत 11 वर्षों से यहां तैनात है। तत्काल प्रभाव से इन दोनों चिकित्सकों को यहां से अन्य कहीं तबादला किया जाए।

मांगे पूरी ना होने की दशा में सभी पत्रकार मिलकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुजेहना और इटियाथोक सहित आसपास क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार मौके पर मौजूद रहे। पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

बैठक में मंदिर की नई कार्यकारिणी की हुई घोषणा

मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। नगर के मोहल्ला गुड़हाई में स्थित लक्ष्मण बाग मंदिर पर लक्ष्मण बाग मंदिर के नई कार्यकारिणी की बैठक परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में की गई। इस दौरान परिवार के कुल 27 सदस्यों में 17 लोग उपस्थित रहे। जिसमें परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संतोष कुमार ऊमरवैश्य को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। साथ ही भोलानाथ गुप्ता, सूरज गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, गिरीश चंद गुप्ता, नमन कुमार, मनोहर गुप्ता, अनिल कुमार (भूरे) विजय कुमार (टिल्लू) ,शिवप्रसाद (बबलू) जितेंद्र कुमार गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्त (गुड्डू),संजय गुप्ता व आशीष गुप्ता को सदस्य चुना गया। उपस्थित परिवार के सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष को मिठाई खिला व माल्यार्पण कर बधाई दी। इस दौरान सर्वसम्मत से चुने गए अध्यक्ष संतोष कुमार ऊमरवैश्य ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने जिस आशा विश्वास के साथ जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं इसे बखूबी निभा लूंगा। कहा कि लक्ष्मण बाग मंदिर की अगली बैठक में मंदिर परिसर में अधूरे पड़े कार्यो को भी तेजी से पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कौशलाधीश मिश्रा, संगम लाल गुप्त, आदि लोग उपस्थित रहे।

गर्भवती और धात्री को दी जाएगी आयरन और कैल्शियम की गोली

गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित करेंगी फ्रंट लाइन वर्कर्स

एक से तीस सितम्बर तक चलेगा एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एक सितंबर से एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित करेंगी, ताकि उनकी सेहत का फॉलोअप किया जा सके। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलने वाले इस अभियान में गर्भावस्था और प्रसव के उपरांत महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया।
बैतालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एएनएम , सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीएमओ आरसीएच डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण एक से 31 मई तक चला था। इसमें जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियां हुई थी। अब एक सितंबर से 30 सितम्बर तक दूसरा चरण चलाया जाएगा। अभियान के तहत मिलने वाली सेवा सभी स्वास्थ्य इकाइयों, ओपीडी, आईडीपी, छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के माध्यम से भी दी जाएगी। हर गर्भवती और धात्री तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल और फोलिक एसिड की उपलब्धता और दवाओं का सेवन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रसव पूर्व जांचों तथा असमय गोलियों के सेवन के प्रति भी जागरुक किया जाएगा। अभियान में मातृ पोषण के लिए आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ सिंह ने बताया अभियान के दौरान प्रथम त्रैमास वाली सभी गर्भवती को फोलिक एसिड उपलब्ध कराया जायेगा। तृतीय त्रैमास की सभी गर्भवती को पूर्व में दिए गए आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। आने वाले दिनों के लिए भी दवा उपलब्ध कराई जाएगी। गर्भवती का वजन व लंबाई ली जाएगी। इसके लिए वजन मशीन और टेप का प्रयोग किया जायेगा। पिछली प्रसवपूर्व जांच में लिए गए वजन से तुलना कर वजन में वृद्धि का आंकलन किया जायेगा । सभी गर्भवती के पेट की जांच की जाएगी। उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें चिकित्सा इकाइयों पर संदर्भित किया जायेगा। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम द्वारा उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं का फॉलोअप किया जाएगा।

पिछले अभियान की उपलब्धि

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने बताया कि मई माह में चले एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान में 81640 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। अभियान के दौरान करीब 1.94 लाख फोलिक एसिड गोली, 65 .15 लाख ऑयरन फोलिक एसिड की गोली , 97.63 लाख कैल्शियम की गीली और 24362 अल्बेंडाजोल की गोली का वितरण किया गया है।

मिली कैल्शियम और आयरन की गोली

देवरिया खास निवासी रागिनी बरनवाल (32 ) का कहना है कि आशा कार्यकर्ता पूनम गुप्ता ने शहरी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (यूएचएसएनडी) सत्र पर मिल रही जांच व दवा की सुविधा के बारे में बताया था। वह यूएचएसएनडी सत्र पर पहुंची और एएनएम वंदना से अपनी जाँच कराया, वजन कराया तो 45 किलो वजन था । रागिनी ने बताया कि वह चार माह कि गर्भवती थीं। उन्हें एएनएम ने ऑयरन के अलावा फोलिक एसिड व (अल्बेंडाजोल) कीड़े मारने की दवा दिया और उसका सेवन करने को कहा। वह नियमित रूप से जांच करा कर दवा खा रहीं हैं।

शराब तस्कर पर बड़ी कार्यवाही,गैंगेस्टर व 30 लाख की सम्पत्ति कुर्क

जनपदीय पुलिस द्वारा शराब तस्कर के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, गैंगेस्टर ऐक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत 30 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

देवरिया राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)
जिला मजिस्ट्रेट, देवरिया के आदेश संख्याः 1250/2022 के अनुपालन में आज दिनांक 30.08.2022 को उप जिलाधिकारी सदर देवरिया, क्षेत्राधिकारी नगर देवरिया, तहसीलदार सदर देवरिया व थाना रामपुर कारखाना पुलिस बल द्वारा गैंगेस्टर ऐक्ट के अभियुक्त सुनील राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत जमीन व भवन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख 25 हजार रूपये की है, कुर्क करते हुए सारी संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार सदर जनपद देवरिया को नियुक्त किया गया है। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में शराब तस्करी व गम्भीर अपराध के कुल 09 अभियोग पंजीकृत हैं, जो वर्तमान समय में जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध है।