थाना क्षेत्र के ग्रामसभा धनौजी से बीते रात चोरों द्वारा मोटर सायकिल चुराने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित व्यक्ति ने तुर्कपट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मोटर सायकिल बरामद कराने का आग्रह किया है। ग्राम धनौजी निवासी फूलकुँवर शर्मा पुत्र चन्द्रमणि शर्मा ने पुलिस को दिये गये अपने तहरीर में लिखा है कि बीते रात वह प्रतिदिन की भाँति अपनी हीरो एच एफ डीलक्स यू पी 57 ए बी 0726 मोटरसायकिल दरवाजे पर लॉक करके सोने चला गया।इसी बीच रात 12-30 बजे जब वह उठा तो बाईक गायब मिली।मैंने उसी समय आसपास वाहन की काफी खोजबीन किया लेकिन वाहन का कुछ पता नहीं चला।पीड़ित फूलकुँवर शर्मा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन बरामद कराने का अनुरोध किया है।
जिस व्यक्ति ने कठिनाइयां झेली हों, जो समस्याओं के बीच से निकले हों, वही जीवन में अपने सद्गुणों के सहारे शीर्ष स्तर पर चमक पाते हैं। क्योंकि कठिनाइयां ही व्यक्ति को सही ढंग से तराशती व उभारती हैं। ऐसे व्यक्ति भगवान राम के समान पुरुषोत्तम बन सकते हैं। यह बातें दुदही विकास खंड के बंगरा गांव के पर्वत गिरी बाबा स्थान पर चल रहे पंचदिवसीय राम कथा के दूसरे दिन गुरुवार की रात्रि कथावाचक पं. रामअवध शुक्ल ने श्रोताओं को भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि किसी वृत्ति का समय पर उपयोग सद्गुण है और असमय उपयोग दुर्गुण है। कथावाचक ने उदाहरण देते हुए कहा कि समय पर उचित मात्रा में वर्षा बहुत अच्छी होती है जबकि अनुचित समय पर, अधिक मात्रा में वर्षा या ओला नुकसानदेह साबित होती है। कथा का शुभारंभ केन यूनियन के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने कथावाचक का माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मधुरश्याम शुक्ल, राजाराम राय , अजीज अंसारी , छेदी अमीन, बलिराम राय , रंजन शुकंल , बंता यादव , श्यामसुंदर प्रसाद, शंभू कुशवाहा , धर्मबाबू आदि उपस्थित रहे ।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)2 जून… जनपद के नवागत पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा थाना कोतवाली और थाना रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया गया जहां कार्यालय में उपस्थित पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के संबंध में पूछताछ करते हुए उनके रखरखाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त भोजनालय में बन रहे खाने का निरीक्षण करते हुए आरक्षी बैरक आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति व कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए, महिला हेल्प डेस्क के संबंध में कार्यों के प्रति उचित दिशा निर्देश दिया गया।
3 जून को प्रातः वाराणसी के अस्सी घाट पर सम्पन्न होगी यात्रा
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)31 मई..पर्यावरण बचाने के प्रति मन में जुनून रख जब मऊ का नौजवान शैलेन्द्र मऊ जनपद से वाराणसी नमामि तमसे से नमामि गंगे तक की पदयात्रा के लिए मंगलवार को तङके सुबह मऊ नगर के मड़ैया घाट पर पंहुचा तो वहां भारी भीड़ देखकर उसका मन बाग बाग हो गया। पर्यावरण बचाने के उसके आह्वान को लोगों ने न सिर्फ हाथों हाथ लिया बल्कि कदम से कदम मिलाकर और कुछ दूर साथ चलकर उसको जो आशीर्वाद व जोश दिया है, उससे उसके हौसलों को दुगुनी गति मिल गई है।
मंगलवार को प्रातः महिलाओं और पुरुषों का भारी हुजूम जब मड़ैया घाट पर इकट्ठा हुआ तो लगा की सच में लोगों को पर्यावरण की फिक्र है और उसे बचाने के लिए वे चलना चाहते हैं और कुछ करना चाहते हैं। युवा शैलेन्द्र को हौंसला देने के लिए राजनैतिक, सामाजिक, चिकित्सक, व्यवसायिक, अध्यापक, युवा आदि लोग सुबह 7 बजे पर्यावरण प्रेमी शैलेंद्र की नमामि तमसे से नमामि गंगे तक पदयात्रा के साक्षी बने तो भारत माता की जय, वन्देमातरम, मां तमसा की जय, मां गंगा की जय के जयघोष के साथ पदयात्रा चला तो चलते ही रहा। शैलेन्द्र ने अपनी टीम के साथ मां तमसा के पावन तट को प्रणाम करते हुए यात्रा शुरू की और कहा कि आज शुरू हुई यह यात्रा वाराणसी के अस्सी घाट पर 3 जून को प्रातः समाप्त होगी। उन्होंने लोगों से “अविरल धारा निर्मल धारा, स्वच्छ किनारा, हरा भरा हो देश हमारा” सभी लोगों से नारा लगवाया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके प्रेरणा स्रोत हैं।
यह यात्रा बालनिकेतन तिराहा, डीसीएसके कालेज से रोडवेज पहुंचकर पं. अलगू राय शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, वहां से मुंशीपुरा तिराहा, श्री बांध होते हुए डुमरांव मोड़ स्थित राष्ट्रीय कवि पंडित श्याम नारायण पाण्डेय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बढ़ुआ गोदाम बाजार होते हुए कारवां आगे बड़ा। मऊ जिले में पदयात्रा का लोगों ने जगह-जगह जमकर स्वागत किया। वहां से गाजीपुर जनपद की सीमा में मटेहूं पंहुचते ही शैलेन्द्र व पदयात्रा में शामिल लोगों का जवाहर प्रसाद, ग्राम प्रधान व अन्य समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात शैलेंद्र व उनकी टीम मरदह में हनुमान मंदिर में रुकी तथा यहां विश्राम व भोजन की। व्यवस्था पर्यावरण प्रेमियों तथा टीम के सहयोग से की गई। विश्राम के बाद 5 बजे से पुनः पदयात्रा मरदह के रास्ते प्रारंभ हुई। लोगों ने कहा की यह यात्रा आने वाले समय में जनपद, प्रदेश व देश के लिए मील का पत्थर साबित होगी साथ ही यह मऊ के सुंदरीकरण में मां तमसा नदी को स्वच्छ करने तथा लोगों को जागरूक करने में अपनी महती भूमिका निभाएगी।
शैलेंद्र व उनकी टीम में पवन कुमार गुप्ता, बृजेश यादव,अनिल कुमार वर्मा, सलमान घोसवी, संतोष यादव, राघवेंद्र, डा. रागिनी, पूजा राय, उमा शंकर सिंह, अरबाज, अंकित, संजय, संतराज अन्य शामिल रहे। मऊ में नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी के द्वारा घाट पर सफाई व पदयात्रा के समय शैलेन्द्र को हौंसला देने के लिए समय से पंहुचे थे। पदयात्रा का सबसे खास बात यह है कि नगर के मड़ैया घाट से शुरू पदयात्रा जब चली तो जिस भी पर्यावरण प्रेमी को शहर या कोई गांव के नागरिक को जहां से यात्रा मिली वहीं जुड़ गया और जहां तक मन किया वहां तक साथ चलता रहा, ऐसे काफिला चलता गया। मऊ से प्रारंभ हुए पदयात्रा में पर्यावरण प्रेमियों में डा. एससी तिवारी, रामविलास, डॉ नम्रता श्रीवास्तव, आभा त्रिपाठी, नूपुर अग्रवाल, आनंद प्रताप सिंह,अनिल कुमार वर्मा, अजय शंकर, मंजू, राहुल, ज्योति सिंह, पूजा राय, पवन गोंड, डीसीएसके के प्राचार्य डा. सर्वेश पांडेय, ऋषिकेश पाण्डेय, गीता पांडेय, पूजा पांडेय, सावित्री, सौरभ सिसोदिया राजा व तमाम संभ्रांत व्यक्ति शामिल रहे।
आज भी देंगे एक पौधा किसी को दान
शैलेन्द्र 5 सितम्बर 2020 से ही अनवरत प्रतिदिन एक पौधा समाज के किसी भी व्यक्ति को सप्रेम भेंट करते हैं, यात्रा के दौरान वे अपने हाथ में एक पौधा लेकर चल रहे थे और शाम तक गाजीपुर में किसी को भेंट कर उस पौधे को लगाने व उसके देखभाल करने का निवेदन करेंगे। एक दिन पूर्व हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शैलेन्द्र ने तरूण मित्र के वरिष्ठ पत्रकार संजय जी को एक पौधा भेंट किया।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)31 मई.. थाना क्षेत्र कपरवार , विनोवापुरी टोला निवासी प्रेमचंद प्रसाद उर्फ ढिंगुर (38) पुत्र स्व रामकृत कपरवार रुद्रपुर मार्ग तिराहा से सौ मीटर की दूरी पर जीविकोपार्जन हेतु एक गुमटी में साइकिल की दुकान खोल पंचर बनाने का कार्य करता था । सोमवार की शाम करीब 9 बजे कपरवार पुलिस चौकी के सिपाहियों ने रोड पर अतिक्रमण को लेकर गुमटी हटाने का निर्देश दिया तो यह सुनते ही दुकान पर लगे बॉस के खम्भे को पकड़ कर अचानक जमीन पर गिर कर बेहोश हो गया । सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों ने देवरिया रेफर कर दिया किन्तु रास्ते में ही प्रेमचन्द की मौत हो गई । परिजन उसे वापस आप लेकर चले आए । मृतक 6 भाइयों में तीसरे नंबर का था माता दौलती देवी, पत्नी ममता देवी, तीन पुत्र हिमांशु, दिव्यांशु, दीपक का रो रो कर बुरा हाल है कुछ दिन पहले कर्ज लेकर अपने छोटे भाई मिथिलेश का शादी किया था कि अचानक अपने दुकान हटाने की सूचना पर सदमें में आ गया । मंगलवार सुबह गौरा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
मदनपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)31 मई.. थानाक्षेत्र मदनपुर अंतर्गत कस्बागोला बाजार निवासी अलीमुहम्मद राईनी (सब्जिफरोश) पुत्र मुहम्मददीन राईनी (उम्र लगभग 30 वर्ष) रात्रि में अपने मकान की छत पर सो रहा था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सिर में कनपटी से ऊपर गोली मार दी गई जिससे अलीमुहम्मद पुत्र मोहम्मददीन की मौके पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कारवाई करने के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया है । उलेखनीय है कि मृतक अली मोहम्मद राईनी की पहली पत्नी सितारा निवासिनी- उसका बाजार,जनपद सिद्धार्थनगर जो उसे छोड़कर चली गई है जिससे 01 पुत्र जिसका नाम रोशन अली (उम्र लगभग 05 वर्ष) है, जो मृतक के साथ रहता है । मृतक द्वारा लगभग 04 वर्ष पूर्व मुंबई में ही रिश्ते की लड़की नशबून निशा से दूसरी शादी किया गया है । मृतक की साली खुशबून निशा भी मृतक के साथ ही में रहती है । मृतक मदनपुर कस्बे में ठेले पर बर्फ का गोला (कुल्फी) घूम-घूम कर बेचता था।
भटनी / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 27 मई…भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शोध विभाग गोरखपुर के क्षेत्रीय प्रमुख रोशन जमीर कल्लू के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गयी अभद्र टिप्पणी के बाद दोनो पक्षो द्वारा थाने मे एक दुसरे के खिलाफ थाने मे तहरीर दिया गया ।जिसके बाद द्वितीय पक्ष अमरजीत यादव पुत्र रामभरोसा यादव ग्राम कोडरा ठाकुर थाना कोतवाली सलेमपुर निवासी व सलीम पुत्र मु रजाक निवासी नगर पंचायत भटनी के वार्ड संख्या 5 हरिकीर्तन मुहल्ला थाना भटनी निवासी द्वारा अपनी की गई गलतियों का प्रथम पक्ष रोशन जमीर को टिप्पणी के सम्बन्ध मे माफीनामा दिये जाने और भविष्य मे इस तरह की गलती न किये जाने के आस्वासन पर दोनो पक्षो द्वारा समझौता कर लिया गया ।समझौते में द्वितीय पक्ष के सलीम पुत्र रजाक व अमरजीत यादव पुत्र रामभरोसा यादव ये अपनी की हुई गलतियों को माफी मांगते हुए कहा कि आज के बाद इस तरह की कोई भी गलती हमलोगों द्वारा नही होगी। लिखित माफी नामा के आधार पर आपसी सुलह समझौता हुआ।
बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)27 मई… थाना घाट बरहज शुक्रवार को सरयू नदी नहाने गए किशोर पानी मे दुब गया । जीतवलिया निवासी राहुल गोंड़ 15 पुत्र मंटू गोंड अपने बहन के साथ विदाई में बहन के साथ राजनगर आया था जो शाम को दोस्तों के साथ नहाने थाना घाट नदी के किनारे चला गया जहां पर नहाते समय राहुल, आर्यन, विनय, रवि,चारो गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे जिनमे तीन लोगों को स्थानीय लोगो व द्वारा बचा लिया गया जबकि राहुल नदी में डूब गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से किशोर की तलाश शुरू की जो अभी तक जारी है। 26 मई को बरहज थाना क्षेत्र के राजनगर निवासी श्रीनारायण उर्फ गुडू मिस्त्री का लड़का सोनू गौड़ की बारात जितवलिया निवासी मंटू गौड़ के घर गया जहाँ मंटू गौड़ की पुत्री प्रियंका से सकुशल शादी सम्पन्न हुआ और 27 कि सुबह बारात व दुल्हन के साथ उसका छोटा भाई राहुल राजनगर बरहज आया।सब कुछ ठीक चल रहा था और पूजा पाठ करने कुछ महिलाएं सरयू नदी थाना घाट आयी जीनके साथ कि रिश्तेदारी में आये आर्यन , विनय , रवि और राहुल नहाने के लिए नदी के किनारे व्हले गए नहाते समय गहरे पानी मे चारो डूबने लगे स्थानीय लोगों की मदद से तीन लड़के आर्यन, विनय व रवि को बचा लिया गया जबकि राहुल गौड़ नदी में डूब गया पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहुल की तलाश की जा रही हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र के द्वारा बताया गया कि राजनगर अपने बहन के घर राहुल गोंड़ आया हुआ था जहां महिलाएं पूजा करने के लिए गई हुई थी राहुल और कुछ लड़के नदी में कूद कूद कर नहाने लगे जिसमें 3 बच्चे सकुशल निकाल लिए गए हैं जबकि राहुल तलाश जारी है।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)26 मई… गुरुवार को थाना क्षेत्र ग्राम परसिया देवार घाघरा नदी के किनारे सुबह 9 बजे के करीब कुछ स्थानीय लोगो को एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना तत्काल बरहज पुलिस को दी गयी सूचना मिलते ही बरहज पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गांव के लोगो से शव के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी पूछने पर अगल बगल के लोगों द्वारा यह बताया गया कि यह शव राम भवन चौहान (उम्र लगभग 35 वर्ष)पुत्र छपटी चौहान परसिया देवार, राजपुर निवासी है ग्रामवासियो ने आगे बताया कि राम भवन चौहान कल देर साय काल अपने मवेशियों को चराने के लिए सरयू नदी के किनारे गया था। और ग्रामीणों द्वारा यह आशंका जताई जा रही है कि गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से मृत्यु हो गई होगी।जबकि पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
ग्रामीणों ने लगाया लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप
कार की गति इतनी तेज कि खुल गया एयरबैग, खेत में दूर तक चली गई थी कार
राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)24मई…
मंगलवार को अपराह्न चार बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया – तमकुहीरोड मार्ग पर गुरवलिया पूर्वी चौराहा से 200 मीटर पूरब सेवरही थानाध्यक्ष के निजी कार ने एक बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति पत्नी बुरी तरह घायल हो गए, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एयरबैग खुलने से कार सवार सुरक्षित बच गए लेकिन तेजगति कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर कर काफी दूर तक खेत में चली गई। बुरी तरह घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरमपुर निवासी छोटेलाल यादव मंगलवार को अपराह्न चार बजे गुरवलिया बाजार से अपने पत्नी काजल यादव का गुरवलिया बाजार से इलाज कराकर अपनी हीरो होंडा बाइक संख्या यूपी 57 एस 4184 से घर लौट रहे थे। अभी वे उक्त स्थान पर पहुंचे थे कि पीछे से सेवरही की तरफ आ रही ब्रेजा कार संख्या यूपी 53 सीएम 3333 ने बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर गिर गए, बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और तेज गति अनियंत्रित कार का एयरबैग खुल गया। कार काफी दूर तक खेत में चली गई। कार में सवार थानाध्यक्ष सेवरही आशुतोष सिंह ई-रिक्शा से घायल महिला का इलाज कराने निजी अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सायं छह बजे महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इधर सेवरही थाने के दर्जन भर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को ट्रैक्टर की मदद से खेत से निकलवाकर पुलिसकर्मी सेवरही थाने ले जाने का प्रयास करने लगे तो मौके पर जुटे ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले आई।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) एसडीएम नानपारा व क्षेत्राधिकारी नानपारा द्वारा द्वारा आज कस्बा रुपईडीहा में अवैध अतिक्रमण के संबंध में कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक की गई बैठक में व्यापारियों से वार्ता कर अवैध अतिक्रमण के संबंध में शासन के मंशानुरूप उनको यथाशीघ्र हटाने हेतु अनुरोध किया गया तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में वार्ता कर आश्वस्त किया गया।
इस दौरान पैदल गस्त व कस्बे में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया ।
खबर जनपद बहराइच के सुजौली रेंज की है जिसमें अवैध कटान जोरो पर सुजौली रेंज के त्रिलोकिगौडी गाव स्थित फकीर बाबा के पास सड़क के करीब 2 पेड़ सेमल व 3 पेड़ भिलौर की हुई कटान सुजौली रेंज में कटान जोरों पर ठेकेदारों के हौसले बुलंद है बाहरी ठेकेदार आकर सुजौली रेंज में करते है अवैध कटान सूत्रों से जानकारी सुजौली रेंज में आए दिन कहीं ना कहीं कटान लगा रहता है कटान की सूचना पर भी नहीं करते हैं कोई कारवाई सुजौली रेंज में हरे भरे पेड़ो को काटकर मालामाल हो रहे माफिया ठेकेदार सुजौली रेंज में सेमल भिलौर व अन्य प्रजाति के पेड़ों की कटान जोरो पर अवैध कटान पर क्या एक्शन लेंगे डीएफओ कतर्नियाघाट या तहसील प्रशासन के अधिकारी
डीएफओ कतर्नियाघाट आकाश बधावन से कटान के विषय पर जानकारी लिया तो बताया कि जांच के लिए टीम भेजा गया है जानकारी मिलते ही कार्यवाही होगी।
बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)3 मई..जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के द्वारा विहान बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को योग के विषय में प्रशिक्षित करने के लिए दस दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन रविवार को हो गया।कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस मॉर्डन स्कूल की प्रधानचार्या निशा सिंह रही।योग प्रशिक्षण कार्यशाला योग विशेषज्ञ सत्यम सिंह के निर्देशन में योग प्रशिक्षिका अनुराधा वर्मा के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।संस्थान की ओर से अध्यक्ष जसवीर सिंह,उपाध्यक्ष श्रद्धा पांडेय,ऋचा श्रीवास्तव, उप सचिव गौरव शर्मा,प्रबंधक जगदीश केशरी, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र पांडेय, संरक्षक डॉ. गर्वित मल्होत्रा,पंकज कुमार,शिवांगी गुप्ता, शुभांजाली अग्रवाल,शिवम कुमार, स्वेक्षा जैन, समीक्षा जैन, शिवम सिंह, कत्थक प्रशिक्षक शैलेंद्र सिंह व अन्य सदस्यों ने मिलकर कार्यशाला को आयोजित किया।इस दौरान विहान बालिका विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद, नेहा अस्थाना,भू रत्न श्रीवास्तव एवं अन्य लोगो ने कार्यशाला को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया।
सफाई अभाव में ग्राम पंचायतों में लगे हैं कूड़े के ढ़ेर व बजबजा रही नालियों
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 23 मई…ब्लॉक नवाबगंज सरकार ने गांवों को साफ सुथरा बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की तैनाती की है। और उन्हें प्रतिमाह भारी भरकम वेतन भी दिया जा रहा है। लेकिन जिनके कंधों पर सफाई का बोझ है वे गांवो में न जाकर ये कर्मी अधिकारियों के घर व आफिस में चाकरी कर रहे हैं। ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारें हर जतन कर रही हैं। इस पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। लेकिन सीमावर्ती क्षेत्र के ब्लाक नवाबगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग एन.एच. 927 पर बसे करीब पांच हजार की आबादी वाले बाबागंज कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन की लौ तक नहीं फूटी। ज्ञात हो कि जबसे ग्रामीण क्षेत्र में सफाईकर्मी की तैनाती हुई है तब से बाबागंज कस्बे में एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्त ही नहीं हुई है। यही हाल भारत नेपाल सीमा से सटे सबसे बड़ी आबादी वाला ग्राम पंचायत केवलपुर रुपईडीहा का है। बताया जाता है कि यहां के ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कलीम द्वारा अनेकों बार ब्लॉक नवाबगंज कार्यालय में लिखित व मौखिक शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सफाईकर्मी नहीं भेजा गया। संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए तहसील दिवस से लेकर डीएम तक गुहार लगा चुके हैं। फिर भी सफाई कर्मियों की नियुक्ति में संबंधित अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे है।
बल्कि सफाईकर्मियों की नियुक्ति ऐसे ग्राम पंचायतों के नाम पर नियुक्ति दी गयी है। जिनका नाम मात्र अभिलेखों तक ही है। लेकिन उन गांवों का कोई अस्तित्व भी नही है। बिना चिराग के गावँ में नियुक्तियां जो अधिकारियों को सवाल के घेरे में खड़े करते हैं। सूत्र बताते हैं कि अधिकतर सफाई कर्मी जो ब्लाक मुख्यालय पर बाबुओं की कुर्सी संभाल रहे हैं। या अधिकारियों के घर का काम देख रहे हैं। आलम यह है कि गांव नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। और नालियां बन्द पड़ी हैं। जिससे अगर थोड़ी सी बरसात होती है तो लोगों के घरों में गन्दा पानी भर जाता है। जिससे ग्रामीणों को रातों में ही गन्दे पानी व जलभराव को पानी की बाल्टी लेकर सड़कों पर उल्चते दिखाई पड़ते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर जगह जगह कूड़े व कचरे के ढेर लगे हैं। बाबागंज कस्बे के अमित कुमार गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता, उमेश चन्द्र अग्रवाल, विनोद गुप्ता, डॉo रतन लाल अग्रवाल, अकील अहमद उर्फ नन्हे, राम कुमार शर्मा गुलाम जीलानी एखलाक अहमद जियाउद्दीन आदि लोगों ने बताया कि बाबागंज कस्बे में राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ की नालियां जबसे बनी है आज तक उसकी सफाई नही कराई गई है। खासबात यह भी है कि जिला परिषद बोर्ड बाजारों से कर तो वसूल करती है। लेकिन उस आय से बाजारों की सफाई तक कभी नही की जाती है। कई सरकारी भवनों में कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव के अंदर की भी यही दुर्दशा है। सड़क के दोनों छोरों में कूड़ा नजर आता है। इसकी शिकायत भी कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई परन्तु अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। अब सवाल यह उठता है कि स्वछ भारत मिशन का इस तरह पलीता लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही होगी अथवा नही यह तो समय बतायेगा।
सेवरही पुलिस द्वारा गश्त में लापरवाही बरते जाने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही गांव के पूरब टोला से बेखौफ बाइक चोर बरामदे में खड़ी लाकशुदा बाइक उठा ले गए जबकि बाहन स्वामी बगल में ही सोया था। उक्त गांव निवासी जवाहिर गुप्ता पुत्र भोला गुप्ता ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा है कि उसने बाइक संख्या यूपी 57 एपी 0661 थानाक्षेत्र के ही ग्राम पंचायत धुरिया इमिलिया निवासी हंसराज गुप्ता से 27 जुलाई 2020 को खरीदा था। विक्रेता ने स्टांप पर विक्रय पत्र लिख दिया लेकिन उसके बाहर चले जाने के कारण ट्रांसफर नहीं हो सका था। रविवार की रात वह बरामदे में बाइक खड़ी कर लाक कर दिया और बगल में ही सो गया। अज्ञात चोर उसे चुरा ले गए। नींद खुलने पर अगल बगल तलाश किया लेकिन पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।