Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2784

24 घण्टे के अन्दर गायब 3 मोबाइल व कैश पुलिस ने किया बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।


देवरिया जिले की पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर खोया हुआ 3 मोबाइल व कैश उसके मालिक को बुला कर दिया।

देवरिया शहर के पुरवा निवासी नितेश कुमार बरनवाल रात में हनुमान मन्दिर के पास कुछ सामान लेने गए थे,बारिश से बचने के लिए उन्होंने अपना व अपने पिता का 3 मोबाइल व कैश एक बैग में रखकर अपनी गाड़ी से घर चले गए,बाद में उन्हें पता चला कि उनका बैग रास्ते मे गिर गया,सुबह भुजौली चौकी इंचार्ज केशव मौर्य व कांस्टेबल प्रदीप गुप्ता,सुबोध यादव व रितेश यादव को बैग मिला,सभी मोबाइल पर पासवर्ड लॉक होने की वजह से इसके स्वामी को ढूंढने में पुलिस को थोड़ी कठनाई हुई,बैग में मिले बिजली के बिल पर पड़े आई डी नम्बर से मोबाइल स्वामी से सम्पर्क कर तीनो मोबाइल और कैश सौंप दिया।पूरे क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना रहा व लोग पुलिस की कार्यप्रणाली की बहुत तारीफ करते नजर आए।

संवाददाता – गोविन्द मौर्य

ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों का प्रकोप! विभाग के रहमोकरम पर चल रहे हैं झोलाछाप डॉक्टरों के अवैध क्लिनिक

बभनजोत ब्लॉक के कई ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार

बभनजोत/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)31 जुलाई..
बभनजोत ब्लॉक के सटे ग्रामीण इलाकों में झोलाछापों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है विभाग के रहमोकरम से बभनजोत ब्लॉक के कोने-कोने में फल फूल रहे झोलाछाप लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है! लेकिन इन नीम-हकीमों के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही नहीं की जा रही है। मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप नीम-हकीमों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने के कारण इनके हौंसलें दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से इन पर कठोर कार्यवाही नहीं करने के कारण इन्होंने गांव-गांव में क्लीनिक खोल रखे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम इन पर अभी तक मेहरबान है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का धंधा इनका ओर भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। गांव, बस्ती और गली में कोई कोई बगैर डिग्री का नीम-हकीम नजर जाता है, जो अस्पताल खोलकर लोगों का उपचार कर रहे हैं। खासकर बारिश के बाद मौसमी बीमारियों के फैलने पर इनका धंधा जोरों पर है।


हमारी टीम की पड़ताल में हथियागढ बाजार, मोकलपुर, भदेलीनगर चौराहा, केशवनगर ग्रांट, घारीघाट,टेगनहवा बाजार कई फर्जी झोला छाप डॉक्टर जो बिना किसी डिग्री के खुद को डॉक्टर बताते हैं। एक बुजुर्ग महिला को बैठा के इंजेक्शन देते हुए इलाज करता पाया गया!! स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की ओर से इन पर कठोर कार्यवाही नहीं करने के कारण ये खुले आम आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है! और विभाग कुंभकर्ण की नींद सो रहा है।

संवादाता गोंडा…

डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

सीएचसी से जिला चिकित्सालय के लिये किया गया रेफर

कर्नलगंज, गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)31 जुलाई…शनिवार को डीसीएम की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना क्षेत्र कर्नलगंज के मंडी समिति मार्ग से जुड़ी है। यहां विद्युत उपकेंद्र के पास डीसीएम की चपेट में आकर थाना छपिया के ग्राम बढौलीपुर निवासी बाइक सवार धर्मराज उम्र करीब 26 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये।जिन्हें आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया।

संवादाता गोंडा…

चोरी करने के 02 आरोपी गिरफ्तार, 03 अदद चोरी की साईकिल बरामद

गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)31 जुलाई…पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में थाना कटराबाजार पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तो- 01. अकरम, 02.सफीउर्रहमान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद चोरी की साइकिल बरामद की गई। उक्त अभियुक्तगणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार से वादी जिलेदार गोस्वामी पुत्र बाबूराम गोस्वामी की साइकिल चोरी की थी जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

संवादाता बलरामपुर..

जल जमाव से राहगीर परीसान

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)31 जुलाई..

विकास खंड दुदही के ग्राम पंचायत विजयपुर उत्तर पट्टी मुख्य चौराहे से होकर निकलने वाला पीच मार्ग जगह जगह टुट जाने और जल जमाव होने के कारण राहगीरों का आना जाना मुश्किल हो गया है।
उक्त मार्ग गुरवलिया-दुदही मुख्य मार्ग से निकल कर धरणीधर शिव मंदिर होते हुए ग्राम पंचायत धर्मपुर पर्बत में पीच से जुङती है ।श्रावण के महीने में श्रद्धालु शिवमन्दिर पर जलाभिषेक करने इसी रास्ते से आते जाते हैं, बरसात की बात कौन करे सामान्य मौसम में भी लगभग चार जगह तो ऐसा है जहा दो दो फीट का गढ्ढा और कीचङ से सनी हुई बदबूदार गंध वहा के निवासियों के लिए और भी विभिन्न प्रकार के बीमारियों का संकट खड़ा कर रहा है।इस सङक का निर्माण पूर्व विधायक आनन्द प्रकाश शर्मा ने बीच के कई पुरवों को जोड़ते हुए शिवमंदिर पर आने जाने वाले दोनों ग्राम पंचायतों को जोङनें के दृष्टिकोण से हुई थी , जो आज मुसीबत का पर्याय बनी हुई है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व विधायक, सांसद सहित संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुंह चिढ़ा रहा यह पिच मार्ग अपने दिन हिन दशा पर आंसू बहाने को मजबूर है कई बार ग्रामीणों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई लेकिन संबंधित विभाग ने इसे मरम्मत कराने का जहमत नहीं उठाया। क्षेत्र के राम रूप यादव ,बक्सी नाथ यादव, जोगेश्वर कुशवाहा, बनारसी कुशवाहा, नसरुद्दीन अंसारी, मुस्ताक अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, बसीर अंसारी, महेश तिवारी, दुर्गेश तिवारी, प्रसाद, हरि नारायण प्रसाद ,रामकेश्वर यादव ने स्थानीय व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित विभाग से उक्त पीच को मरम्मत कराने की मांग की है ।

संवादाता कुशीनगर..

लार के डुमरी गांव के बंधा पर एक किशोरी का औंधे मुंह शव मिला

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)31 जुलाई..

जिला देवरिया के सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार थाना इलाके के डुमरी गांव के बंधा पर एक किशोरी का औंधे मुंह गिरा शव मिला। सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार उसके चेहरे पर चोट के निशान है। लोग हत्या कर शव फेकने की आशंका जता रहे हैं।


पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। रविवार की सुबह डुमरी गांव के लोग दक्षिण दिशा में डुमरी तकिया धरहरा बंधा मार्ग पर सुबह टहलने निकले थे। तभी देखा की एक किशोरी का शव बीच बंधा पर औंधे मुंह पड़ा है। उसके बदन पर नीला जींस, पिला शर्ट, एक हाथ में सफ़ेद दुपट्टा लपेटा हुआ था।
चेहरे पर चोट का निशान था। शव मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे है ग्रामीणों ने शव देखने पर लार पुलिस को सूचना दी। लार थाने के प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि एक किशोरी का शव मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

संवादाता देवरिया…

अमृत महोत्सव में होगा आजादी के दीवानों की गौरव गाथा का गान : अनिल वर्मा

भारत माता के चित्र हर विद्यालय को सौंप कर कार्यक्रम आयोजन का आह्वान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)29 जुलाई…

आगामी 1 अगस्त को अधिकाधिक विद्यालयों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मद्देनजर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आजमगढ़ मंडल के महामंत्री अनिल कुमार वर्मा एवं पर्यावरणविद एवं हर घर तिरंगा यात्रा के संयोजक शैलेंद्र प्रताप कार्यक्रम को धरातल अपराध शिक्षकों की बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अपील कर रहे हैं । इसी क्रम में बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को दो-दो दर्जन से भी अधिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से सम्पर्क कर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने की मार्मिक अपील की। 1 अगस्त को आयोजित होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी विद्यालयों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा समझ कर सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को उत्साह पूर्वक भव्य तरीके से मनाए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भारत माता के चित्र को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सौंप कर निर्धारित तिथि को शोभायात्रा के साथ भारत माता का पूजन कर कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।


नगरा ब्लाक में एक बैठक में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में तीन लाख से भी अधिक मां भारती के वीर सपूतों अपने प्राणों का उत्सर्ग किया उन्ही की याद में इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाना है और उनकी गौरव गाथा को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। श्री वर्मा ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अथवा उनके परिवार तथा सेना में शहीद के परिवार को सम्मानित करना है। इस अवसर पर पर्यावरणविद शैलेंद्र प्रताप ने जहां सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की वहीं मशहूर शायर सलमान घोसवी ने अपनी राष्ट्रभक्ति गीतों और शायरी से सबके दिलों में राष्ट्रभक्ति की भावना को उकेरकर उसे और ताजा कर दिया जिससे सभी लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। इस अवसर पर एआरपी वीरेंद्र यादव ने दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने की सभी शिक्षकों से अपील की।
इस अवसर पर वीरेंद्र यादव, दिवाकर मौर्य,श्री रमेश सिंह सर, शिव कुमार उपाध्याय, शर्मा सर आदि 2 दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।

संवादाता बलिया…

हिंदुस्तान पेपर के पत्रकार को मातृत्व शोक

क्षेत्र के पत्रकारों ने बैठक, दी श्रदांजलि

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)30 जुलाई…

स्थानीय पत्रकारों की एक बैठक शुक्रवार को कोपागंज स्थित अतिप्राचीन गौरीशंकर मंदिर पर हुई । बैठक में सभी उपस्थित पत्रकारो ने कोपागंज क्षेत्र से हिंदुस्तान पेपर से संवाददाता धीरेन्द्र त्रिपाठी की 62 वर्षीय माता व रिटायर्ड शिक्षिका कमलावती त्रिपाठी के आकस्मिक मौत पर गहरा शोक प्रकट किया ,साथ ही सभी ने दो मिनट का मौन रख गंतव्य आत्मा की शांन्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा कि उक्त रिटायर्ड शिक्षिका काफी मृदुभाषी स्वभाव की थी । वो अपने इस स्वभाव से हमेशा चर्चाओं में रही । वो अपने विद्यालयी कार्यकाल में डियूटी व बच्चों की शिक्षा को लेकर काफी सख्त थी । कहा कि उनकी इस आकस्मिक हुई मौत से एक युग का अंत हो गया । वही पत्रकार सन्तोष पांडेय ने कहा कि मृतक शिक्षिका को दो पुत्र व तीन पुत्रिया थी । उक्त शिक्षिका के इस आकस्मिक मौत को भुलाया नही जा सकता । 62 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका कोपागंज कस्वा में मुहल्ला हक़ीमपुरा की मूल निवासी थी । इस बैठक में पत्रकार अविनाश पाण्डेय, धीरेन्द्र चौरसिया, अफजल गनी, मुनीर आलम, अशोक ठाकुर पंकज तिवारी, सहित अनेको उपस्थित रहे । अंत मे सभी ने गंतव्य आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की।

संवादाता मऊ…

मिड-डे-मील में लापरवाही पर बरहज के बीईओ को चार्जशीट, वेतन रोका

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)28 जुलाई..
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित गांधी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के जुलाई माह के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने मिड-डे-मील में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा सप्लाई इंस्पेक्टर को चार्ज शीट देने के साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं को पूरी निष्ठा के साथ लागू किया जाए।
जिलाधिकारी ने बरहज ब्लॉक के खोरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में जुलाई माह में अभी तक मिड-डे-मील नहीं बनाये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट एवं शासन के स्पष्ट निर्देश है कि मिड डे मील के द्वारा विद्यालय आने वाले बच्चों को पोषण उपलब्ध कराया जाए। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं है। डीएम ने बीएसए हरिश्चंद्र नाथ को जनपद के समस्त विद्यालयों में मिड डे मील की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि मानक के अनुसार निर्धारित पोषण तत्व युक्त भोजन विद्यार्थियों को निश्चित तौर पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेताया भी कि वे स्वयं भी मिड-डे-मील की जांच करेंगे।
जिलाधिकारी ने इंदुपुर स्थित विद्यालय में 28 अध्यापकों के समायोजित होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसे कई विद्यालय हैं जो 1-2 अध्यापकों के सहारे चल रहे हैं ऐसे में एक ही विद्यालय में 28 अध्यापकों का तैनात होना आश्चर्यजनक है। बीएसए को बिना किसी दबाव में आये जनपद स्तर पर शीघ्र ही अध्यापकों का तार्किक समायोजन करने का निर्देश दिया।
मिशन कायाकल्प में लापरवाही बरतने पर बरहज भागलपुर तथा भलुअनी के खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, एडीओ पंचायत को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सात दिन के भीतर अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर मिशन कायाकल्प के सभी 19 पैरामीटर्स पर प्रगति करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह, डीपीओ कृष्ण कांत राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीसी मनरेगा बीएस राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानंद यादव समेत खंड शिक्षा अधिकारी खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत गण उपस्थित थे।

संवादाता देवरिया….

विभाग बेपरवाह,150 मीटर सड़क विगत कई माह से पड़ा है अधूरा

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28 जुलाई..

कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर राजापाकड़ चौराहा से धर्मपुर माइनर के हेड तक निर्मित सड़क का डेढ़ सौ मीटर भाग अधूरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। जबकि विभाग ने कार्य पूरा होने का बोर्ड भी लगवा दिया है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क पूरा कराए जाने की मांग की है। राजापाकड़ में लगे सूचना बोर्ड के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में श्यामा प्रसाद रुर्बन मिशन के अंतर्गत 279.15 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत 3.30 किमी लंबा मार्ग बनना था। कार्यदाई संस्था लोकनिर्माण विभाग द्वारा लगभग 150 मीटर भाग को छोड़कर शेष सड़क बनवाई जा चुकी है, जबकि दूधनाथ कुशवाहा के खेत से माइनर के हेड तक उक्त लंबाई में ठीकेदार ने सड़क पर गिट्टी बिछवाकर छोड़ दिया है।

जिससे उक्त दुरी न सिर्फ आवागमन दुश्वार है अपितु आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित होती रहती हैं। पंकज सिंह, राजेश्वर राय, दीपक मिश्र, विजय श्रीवास्तव, रामप्रीत गोंड, मुकेश यादव, धर्मेन्द्र प्रसाद आदि ने तत्काल सड़क निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई यूपी सिंह ने बताया कि भुगतान रहे अभाव में निर्माण कार्य बंद है। धन मिलते ही निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।

संवादाता कुशीनगर..

उत्तर प्रदेश में शासन -प्रशासन की व्यवस्थाएं लचर जनता परेशान- दिव्यांश श्रीवास्तव

देवरिया(राष्ट्र को परम्परा) 27 जुलाई ..

जनपद में समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान प्रदेश सचिव दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा की भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हत्या, लूट, डकैती, रेप जैसी वारदात हो रही तथा इस सरकार में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर फल फूल रहा सरकार की कानून व्यवस्था बदहाल है। भाजपा सरकार विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही विकास की योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। यह सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन करने वाली है। इस सरकार में पुलिस व्यवस्था बेलगाम है इस सरकार में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि देश के वीरो के घर भी सुरक्षित नहीं यह भाजपा का खोखला राष्ट्रवाद जिसमें शहीदों के घर हो रही लूट यह सरकार बेशर्म व झूठी है। इस सरकार में शोहदो के हौसले इतने बुलंद हैं की सड़कों पर बहन बेटियां सुरक्षित नहीं। सरकार की पिंक पुलिस कहां है? वह सरकार द्वारा गठित एंटी रोमियो स्क्वायड कहां है? सरकार में रोज दम तोड़ रहा अधूरा निर्माण चिंता का विषय बनता जा रहा है। जनता के साथ खिलवाड़ बंद करे सरकार सरकार के नाक के नीचे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। और सरकार के कान के नीचे जू भी नहीं रेंग रहा। भाजपा सरकार में आए दिन महंगाई बढ़ रही है जिससे कि गरीब,किसान परेशान व बेहाल है। सरकार खाने पीने की चीजों पर भी जीएसटी लगाकर गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। सरकार जनता को लगातार झूठा आश्वासन दे रही, इस सरकार का कोई विजन नहीं है, इनकी नीति व नीयत में खोट दिखाई दे रहा है। भू माफियाओं का हौसला इतना बुलंद है कि गरीबों का उत्पीड़न चरम पर है। यह सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। सरकार को आम जनमानस से कोई लेना देना नहीं है।

संवादाता देवरिया…

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने आपरेशन कर अलग किया तालु व जीभ

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम
  • टंग टाई का हुआ सफल आपरेशन तो बोलने लगी नौ वर्षीय प्रमिला
  • आवाज तो निकलती थी लेकिन वह साफ नहीं बोल पाती थी प्रमिला

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27 जुलाई..

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और सेवाओं को लेकर जहां अक्सर सवाल खड़े होते है वहीं दुदही विकास खंड के राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के टीम की परिषदीय विद्यालय के छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता छात्रों के मुस्कान का कारण बन रही है। इस क्रम में चिकित्सकों टंग टाई बीमारी से पीड़ित कक्षा तीन की नौ वर्षीय छात्रा प्रमिला का आपरेशन कर उसकी बोली लौटाई तो छात्रा सहित परिजन खुश हो गए। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बलुअड़वा की छात्रा जन्म से ही टंग टाई ( तालु के जीभ में चिपकने) की बीमारी से पीड़ित थी। आवाज तो निकलती थी लेकिन वह साफ नहीं बोल पाती थी। रुटीन परीक्षण के दौरान आरबीएसके टीम के डा. सुभाष यादव, डा. पूनम यादव, डा. श्रीप्रकाश चंद, डा. नाजिया की नजर पड़ी तो उन्होंने सीएचसी रेफर किया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एक चतुर्वेदी ने सीएमओ डा. सुरेश पटारिया को पत्र लिखकर बच्ची का इलाज कराने का अनुरोध किया। आरबीएसके की टीम व डीआईइसी मैनेजर सूर्यप्रकाश सिंह की पहल पर बच्ची का सफल आपरेशन हुआ और चिकित्सकों ने तालु और जीभ को अलग कर दिया। डा. सुभाष यादव ने बताया कि प्रमिला जीभ तालू में चिपकी होने के कारण बोलने ने अक्षम थी। इस समस्या को लेकर बच्ची के परिजन परेशान थे किन्तु उपचार करवा पाना उनके लिए संभव नहीं था। आरबीएसके कार्यक्रम के तहत बच्ची का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। बताया कि बच्ची अब शब्दों का उच्चारण कर रही है और धीरे धीरे आम व्यक्ति की तरह बोलने लगेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष यादव व पिता प्रवेश ने चिकित्सा विभाग की प्रशंसा की।

संवादाता कुशीनगर..

नवीन ऊर्जा के रुप में सोलर ऊर्जा के प्रयोग में बच्चों को किया गया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण यूपी नोएडा देवरिया द्वारा बिजली महोत्सव एवं ऊर्जा दिवस कार्यक्रम का आयोजन युग निर्माण इंटर कॉलेज, देवरिया खास, देवरिया के सभागार में आयोजित हुआ, इस अवसर पर बच्चों द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता , भाषण प्रतियोगिता एवं ऊर्जा संरक्षण पर मॉडल प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री एवं वैज्ञानिक डॉक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी ने ऊर्जा संरक्षण की महत्ता बताते हुए यह कहा कि वर्तमान परिदृश्य में जबकि जनसंख्या वृद्धि औद्योगिकरण शहरीकरण इत्यादि की अत्यधिक वृद्धि हो रही है और ऊर्जा की जरूरत है। इसके बिना कोई प्रगति नहीं हो सकती ,ऊर्जा के विकल्प अत्यधिक सीमित है और हमें ऊर्जा संरक्षण पर विचार करने की जरूरत है। यह कार्य पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से संभव नहीं है और इसके लिए हमें अक्षय ऊर्जा के साधनों जैसे सौर ,ऊर्जा पवन ऊर्जा, भूगर्भीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर यूपी नेडा की परियोजना प्रभारी गोविंद तिवारी द्वारा सोलर रूफटॉप योजना एवं सोलर वाटर एवं ऊर्जा संरक्षण पर बिजली की बचत पर सभी बच्चों को जानकारी दी। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के संयोजक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा आवश्यकता अनुसार बिजली संयंत्रों का प्रयोग करना चाहिए। आज सबसे जरूरी है प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग हम अपने जीवन की दिशा तय करें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश कुमार सेन बच्चों को ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा बचत पर बताया। विद्यालय की प्रबंधक संगीता पाण्डेय ने बच्चों को ऊर्जा संरक्षण पर संबोधित किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि त्रिपाठी अध्यापक सुरेंद्र मणि त्रिपाठी ,सुरभि श्रीवास्तव ,आलोक कुमार पांडे ,अमित कुमार दुबे ,अंशिका ,अंजनी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता – गोविन्द मौर्य

बाल खिलाड़ियों को बताया सफलता का मंत्र,साथ हुआ बाल खिलाड़ियों का चयन

  • बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी
  • न्याय पंचायत, ब्लाक, जनपद, मंडल व राज्य स्तर पर होती है प्रतियोगिता

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)25 जुलाई..

परिषदीय विद्यालयों में न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक सम्पन्न होने वाले बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए शासन से समय सारणी जारी होने के बाद बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर बीईओ अजय कुमार तिवारी ने ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में खेल अनुदशकों की टीम गठित की है। यह टीम जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र के पर्यवेक्षण में विद्यालयों में जाकर बाल खिलाड़ियों का चयन ट्रायल कर रही है। इस क्रम में सोमवार को दुदही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में खेल अनुदेशकगण‌ शक्ति नारायण सिंह व उमेश प्रसाद ने चयन ट्रायल कर सफल छात्रों को खेल के लिए प्रशिक्षित किया।

अनुदेशकों ने पहले कक्षाकक्ष में छात्रों को विभिन्न खेलों में सफलता के लिए टिप्स दिया, वीडियो क्लिप के माध्यम से जानकारी बढाई व मैदान में छात्रों के प्रदर्शन का परीक्षण किया। प्राथमिक वर्ग व उच्च प्राथमिक वर्ग में अलग अलग दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खोखो, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलों के लिए चयन ट्रायल में सफल छात्रों को सूचीबद्ध किया।

छात्रों को खेल के प्रति रुचि बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहने को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों के जरुरी है। शिक्षक पढाई के साथ छात्रों के खेल कौशल को निखार उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, सहायक अध्यापकगण धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश कुमार सिंह, अनिता कुशवाहा, सरिता, नसीमा, शबनम, रिंकी , सव्या, सोनम, पूनम, जोहरा, राकेश, पीयूष, मंजेश आदि छात्र मौजूद रहे।‌

संवादाता कुशीनगर…

पेंशनर्स और सेवारत केन्द्रीय कर्मचारियों की हुई बैठक

गोरखपुर /( RKP NEWS / राष्ट्र की परम्परा)।

प्रधान डाकघर गोरखपुर मे सी जी एच एस वेलनेस सेन्टर गोरखपुर के लाभार्थियों की बैठक हुई।बैठक काफी संख्या में पेन्शनर्स और सेवारत केन्द्रीय कर्मचारी शामिल हुए।बैठक में सी जी एच एस वेलनेस सेन्टर की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।दवा की आपूर्ति बंद होने से सभी लाभार्थियों ने काफी आक्रोश व्यक्त किया। सी जी एच एस के एक एक समस्याओं के निदान के लिए विभागीय उच्चधिकारियों के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों को को अवगत कराने का निर्णय लिया गया।एक स़ंयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया है जिसमें सभी केन्द्रीय विभागों के लाभार्थियों का प्रतिनिधित्व रहेगा।बैठक मे निम्न लाभार्थियों की उपस्थिति रही। वी के राय.लालजी प्रसाद. आर एस चंद, बी एन सिंह , जनार्दन सिंह जै प्रकाश सिंह,धिरेन्द्र बहादुर पाल इन्द्र करण लाल.पेन्शनर्स तथा वर्किंग कर्मचारियों मे अरविंद सुमन क्षेत्रीय सचिव नेशनल यूनियन, संजय राय क्षेत्रीय सचिव अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ,आशुतोष जयसवाल मंडलीय सचिव भारतीय डाक कर्मचारी संघ ,सचिव आर एम एस,बीएस एन एल, आयकर, सेल टैक्स,दूरदर्शन ,एस एस बी आकाशवाणी के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।