Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2783

विवाहिता की हत्या के आरोप में अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)14 अगस्त…
बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लवछी निवासी विजय कुमार यादव अपनी पुत्री निती यादव की शादी बरहज थाना क्षेत्र के बनकटिया बरछौली निवासी अजय कुमार यादव पुत्र राजबहादुर यादव से अपने समर्थत मुताबिक दान दहेज देकर किया था लेकिन आरोप है कि पति अजय यादव एवं उसके घरवालों ने मिलकर विवाहिता की हत्या कर दी थीं जिसमें पिता के तहरीर पर बरहज पुलिस ने 2021 मैं अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश करने लगी आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी जिस पर माननीय न्यायालय के आदेश पर बरहज पुलिस ने मुरादी फिर आकर 82 का नोटिस चस्पा किया।


आपको बता दें शनिवार की शाम माननीय न्यायालय के आदेश पर बरहज पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी अजय यादव पुत्र राज बहादुर यादव, राम बहादुर यादव पुत्र लालू यादव (ससुर), सीता देवी पत्नी राज बहादुर यादव सासु, सोनम पुत्री राज बहादुर यादव निवासी बनकटिया बरछौली पर अपनी बहू नीतू यादव की हत्या का अभियोग 2021 मैं पंजीकृत किया गया था सभी आरोपी फरार चल रहे हैं माननीय न्यायालय के आदेश पर आज बरहज पुलिस ने इनके घर पर मुरादी फिर आकर 82 की नोटिस चस्पा की तथा उपस्थित ग्रामीणों को यह जानकारी दी कि यदि अब यथाशीघ्र यह लोग हाजिर नहीं होते हैं तो इनके विरुद्ध कुर्की कार्रवाई की जाएगी
इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष बरहज जयशंकर मिश्र द्वारा यह बताया गया कि माननीय न्यायालय के आदेश पर शनिवार की शाम आरोपी अजय यादव पुत्र राजबहादुर यादव के घर पर 82 की नोटिस चस्पा की गई है यह आरोपी 2021 की नजरों से फरार चल रहे हैं।

संवाददाता-पवन पाण्डेय की रिपोर्ट

वन्देमातरम भारत माता की जय के साथ झंडा यात्रा हुआ सम्पन्न

देवरिया (राष्ट्र की परंपरा) 13 अगस्त…देवरिया लोक निर्माण विभाग के मुखिया अधीक्षण अभियंता देवरिया वृत्त देवरिया के नेतृत्व में निर्माण खंड व प्रांतीय खंड के कर्मचारी अधिकारी अमृत महोत्सव के अवसर पर एकजुट होकर झंडा पद यात्रा प्रांतीय खंड से सुभाष चौक होते हुए शहीद स्मारक पर अपनी झंडा यात्रा को माल्यार्पण व पुष्पार्पण कर समाप्त किया।इस झंडा यात्रा में मुख्य रूप से अधीक्षण अभियंता जी.एस.वर्मा प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सिंह निर्माण खंड के अधीशासी अभियंता संजीव सिंह दोनों खंडों के सहायक अभियंताओं में प्रमुख रूप से अजय नारायण सिंह, बीबी सिंह, ए.के.सिंह ,सहित सभी की उपस्थिति दिखाई दी

तो अवर अभियंताओं में मुख्य रूप से अनिल यादव ,साहब हुसैन, अनूप सिंह ,प्रदीप कटियार ,सुधांशु यादव ,राजकुमार , आलोक पांडे,रामलखन, नवीन चौरसिया शिव कुमार सिंह, आर.के. सिंह आदि समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया ।

ठेकेदारों ने भी निकाला झण्डा यात्रा

ठेकेदारो ने भी अपने सघ के बैनर तले वरिष्ठ ठेकेदारों के नेतृत्व में अमृत महोत्सव अवसर पर झंडा पदयात्रा प्रांतीय खण्ड से झंडा लेकर सुभाष चंद चौक होते हुए शहीद स्मारक पर विधिवत माल्यर्पण कर पदयात्रा को विराम दिया।

देवरिया के ठेकेदारों ने देश के प्रति अपनी राष्ट्रप्रेम उजागर करते हुए वंदे मातरम भारत माता की जय के उद्घघोष के साथ प्रांतीय खंड से चलकर मालवीय रोड स्थित स्मारक पर पुष्पमाला अर्पण, कतारबद्ध हो ठेकेदारों ने पदयात्रा शहीद स्मारक पर आकर समाप्त की।

मुख्य रूप से ठेकेदारों में कृष्ण देव तिवारी राजू तिवारी,श्रीकृष्ण चौबे, गिरजेश मिश्रा, चीनी बाबा,दीपक, मनोज सिंह, हरेराम सिंह, पंकज सिंह, बबलू सिंह, सादिक अली ,अरुण सिंह, रविशंकर सिंह, विकास दुबे, दिनेश दुबे ,संतोष उपाध्याय, संजीव सिंह ,अवधेश सिंह यादव,झुनझुन, बलवंत यादव, आदि ठेकेदार बढ़-चढ़कर तिरंगा यात्रा में भागीदारी निभाई ।

संवादाता देवरिया….

मिठाई के साथ गत्ते के डिब्बा तौलना पड़ेगा भारी, पांच हजार जुर्माना,टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं ग्राहक

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)11 अगस्त.. मिठाई के साथ डिब्बा तौलने पर अब दुकानदार को पांच हजार रुपया तक जुर्माना देना पड़ सकता है। अगर दुकानदार आपको गत्ते के डिब्बे के साथ मिठाई तौलकर देता है तो तत्काल आप इसकी शिकायत करें, संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामानों की घटतौली की शिकायत को लेकर सरकार काफी गंभीर है। घटतौली करने वालों के खिलाफ सरकार के निर्देश पर बाट माप विभाग ने कार्रवाई की रणनीति बनाई है। बाजार में सामान खासकर मिठाई लेते समय काफी दुकानों पर देखा जाता है कि जितनी महंगी मिठाई होती है, उतना ही डिब्बे का मूल्य लगता है। यह खेल काफी समय से चल रहा है। खासकर त्योहारों के समय तो मिठाई की मांग बढ़ने पर मिठाई के साथ डिब्बे का वजन तौलने की संभावना बढ़ जाती है। जैसे डिब्बे का वजन अगर 50 से 100 ग्राम है तो ग्राहक को इतनी मिठाई लगभग दो या तीन पीस मिठाई कम मिलती है सरकार द्वारा अभियान चलाकर घटतौली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। दुकानदार गत्ते के डिब्बे में या कम सामान देता है तो ग्राहक टोल फ्री नंबर अथवा कार्यालय में सीधे शिकायत कर सकते हैं घरेलू गैस की आपूर्ति से संबंधित शिकायत उपभोक्ता खाद्य एवं रसद विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 और उपभोक्ता संरक्षण बाट-माप विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805512 पर दर्ज करा सकते हैं। पहचान गोपनीय रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

संवादाता लखनऊ..

स्वामी प्रसाद मौर्य का देवरिया में बड़ा बयान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)10 अगस्त…श्रीकांत त्यागी बीजेपी के कई पदों पर रहा है और बेसिक कार्यकर्ता है,
BJP अपने पाप का चादर किसी और के सर पर डाल रही है,
BJP अपनी बात छुपाने के लिए बात बनाने में माहिर है,
अब BJP बदनाम हो रही है तो स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम लाकर बदनाम कर रही है।


BJP को स्वामी प्रसाद मौर्य का अभी भी भय है,
यूपी के कई विभागों में महाभारत और भ्रष्टाचार हुआ,
बिहार में तोड़फोड़ की राजनीति शुरू कर दी थी नीतीश कुमार ने जैसे को तैसा का जवाब दिया है,
जो भारतीय जनता पार्टी के गाल पर चांटा है,
BJP लोकतंत्र की हत्या करने में जुटी है–स्वामी प्रसाद मौर्य

ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च निकाल दिलाया सुरक्षा का एहसास

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)10 अगस्त..

तुर्कपट्टी पुलिस की अभियान
अराजक तत्वों के प्रति प्रेषित किया कड़ा संदेश
रक्षाबंधन,श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहारों व स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर को तुर्कपट्टी पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के उद्देश्य व असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देने के लिये बुधवार को थाना के ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला।

सीओ कुंदन कुमार सिंह व एसएचओ आशुतोष सिंह के नेतृत्व में थाने की पुलिस फोर्स ने ग्रामीण क्षेत्र में पैदल मार्च निकाल ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए अराजक तत्वों के प्रति कड़ा संदेश प्रेषित किया।राजापाकड़, बहुरिया टोला, बंगरा पुल,नोनिया पट्टी, गुरवलिया आदि स्थानों पर फोर्स ने पैद मार्च कर आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा किया। शरारती तत्वों को संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ वालों से प्रशासन पूरी सख्ती के साथ निपटेगा।इस दौरान निरीक्षक धनंजय राय उप निरीक्षक आशुतोष जायसवाल,अभिषेक सिंह, दिनेश चन्द यादव,तारकेश चौबे, जाहिद खान,एस के सिंह,अरविंद राय,प्रदीप यादव, कपिल सरोज, संजय यादव,विजय बहादुर सिंह महिला कांस्टेबल पूनम गोंड, अंजली सिंह आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

जन-जन में बह रही है राष्ट्रभक्ति की बयार-विधायक सुरेन्द्र

अमृत महोत्सव रथ को विधायक व बीएसए ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)10अगस्त…

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर सरकार द्वारा चलाये जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आज विकासखण्ड फाजिलनगर में ग्रामसभा रुदवलिया स्थित जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय के द्वारा अमृत रथ यात्रा निकाला गया। यात्रा को विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा व कुशीनगर के बीएसए रविन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह यात्रा कुशीनगर जनपद के एक छोर पर स्थित ग्राम नारायणपुर से निकलकर जनपद के दूसरे छोर से होकर बहने वाली नारायणी नदी तक जायेगी। इस दौरान 75 वीं वर्षगांठ पर विद्यालय के छात्रों द्वारा तैयार किये गये राष्ट्ररक्षा सूत्र 750 अभिभावकों में वितरित किये गये।रथयात्रा के दौरान परिषदीय विद्यालय के छात्रों में देशभक्ति का जोशीला रंग देखने को मिला।


इस यात्रा के अवसर पर फाजिलनगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस यात्रा से जन मानस के अन्दर देशभक्ति की अटूट भावना जागृत होगी जो हर भारतवासी के सीने में ज्वाला बन कर धधकेगी और राष्ट्र को मजबूत करेगी। बीएसए रविन्द्र कुमार ने कहा कि शासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से कुल 3500 तिरंगे वितरित किये गये हैं।

इसके पूर्व यहाँ पहुँचे बीएसए ने सभी कक्षाओं में जाकर व्यक्तिगत रूप से छात्रों से विद्यालय में होने वाले पठन- पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने भी बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षा के महत्व व उसके उपयोगिता के बारे में बताते हुए खूब लगन से शिक्षा प्राप्त करने पर जोर दिया। इस दौरान हियुवा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन,प्रमोद कुमार पाण्डेय, पवन सिंह, दीपक गोंड़, राजकुमार गिरी,सफाउदीन अन्सारी, सुनील त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, संदीप सिंह, मनोज सिंह, शाहआलम, मंजूर अंसारी, सन्तोष प्रसाद, सुनयना मिश्र व परवीनजहाँ आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये विधायक व बीएसए सहित मौके पर मौजूद अन्य सभी गणमान्य लोगों ने विद्यालय परिवार की खूब प्रशंसा की।

संवादाता कुशीनगर…

वारंटी को गिरफ्तार कर भेंजा जेल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)10अगस्त…

।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में अपराधी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने बुद्धवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेंज दिया।
माननीय न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया द्वारा जारी इजारा वाद सं0 93/2022 भादवि 128 भरण-पोषण से सम्बंधित वारंटी के विरुद्ध आदेश के क्रम में तुर्कपट्टी की पुलिस ने आज बुद्धवार को आज 29 वर्षीय हारून अन्सारी पुत्र गुल मुहम्मद निवासी ग्राम भलुहीं को फाजिलनगर में बघौच मोड़ पर वारंटी की दुकान से ही गिरफ्तार कर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवरिया भेंज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में धनन्जय राय, रोमेश कुमार, आनन्दी कुमार, अजय चौधरी व ऋषि पटेल आदि शामिल थे।

संवादाता कुशीनगर…

शांति व सौहार्द के साथ निकाली गई मुहर्रम का जुलूस

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)09 अगस्त…
शांति, सौहार्द व कड़ी सुरक्षा के बीच जुलूस निकाला गया मुहर्रम का जुलूस जिसकी निगरानी थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के द्वारा किया गया। जयशंकर मिश्र द्वारा यह बताया गया कि नगर सहित अन्य स्थानों से 40 ताजिया नगर में सरोजनी स्कूल के पास इकट्ठा हुई हैं और यही इनका मिलान कराया गया। जिसकी सुरक्षा के लिए डेढ़ बटालियन पीएसी एवं आजमगढ़ एवं पुलिस लाइन से 19 पुलिस बल लिए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है तथा जयनगर गौरा एवं पैना रोड पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश निषेध कर दिया गया था।मंगलवार की शाम 2:00 बजे से मोहर्रम का जुलूस बरहज कस्बा सहित जयनगर, गौरा बरहज, पटेल नगर, पुराना बरहज, लवछी, सहित ग्रामीण अंचल को लेकर कुल 75 मुहर्रम जुलूस ताजिया लेकर के बरहज मेन चौराहे पर एकत्रित होकर नगर का भ्रमण करते हुए सरोजनी स्कूल के पास सबका मिलान हुआ। मोहर्रम के जुलूस में देश भक्ति के गीत डीजे पर बजाए जा रहे थे और राष्ट्र का गौरव तिरंगा झंडा लहर रहा था । ताजिया के मेला को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे यहां पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई थी प्रशासन के द्वारा लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस तरह से मुहर्रम शान्ति व सौहार्द के साथ सम्पन्न हुआ।

संवादाता देवरिया…

कर्बला मैदान में इमाम हुसैन की कुर्बानी और उनकी शहादत को याद कर मनाया गया मुहर्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)09 अगस्त…रूपईडीहा कस्बे में त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम मंगलवार को शांति, सौहार्द व सादगी के साथ मनाया गया। कर्बला मैदान में इमाम हुसैन की कुर्बानी और उनकी शहादत को याद कर मुहर्रम मनाया गया। कस्बे सहित आसपास के जगहों की आकर्षक ताजिए व निशान के साथ लोग कर्बला पहुंचे। इस दौरान जुलूस रूपईडीहा बाजार होते हुए ईदगाह के समीप स्थित कर्बला पहुंचा जहां लोगों ने फातिहा पढ़ी और मुल्क की तरक्की, खुशहाली की दुआ मांगी। कर्बला पहुंचने के बाद सभी अकीदतमंदों ने रोजा खोला और मगरिब की नमाज के बाद दुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुहर्रम पर्व को शांति सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए रुपईडीहा थाने की पुलिस बल कस्बे के सभी चौराहों पर तैनात रही । इधर मुहर्रम पर्व को संपन्न कराने में मोहर्रम चेहल्लुम कमेटी के मुखिया अब्दुल माजिद, मोहम्मद अनीस, मोहम्मद कुद्दुस, रसूल अहमद, सगीर अहमद सहित अन्य कमेटी के लोगो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संवादाता बहराईच…

हुसैन की शहादत पर निकले ताजिए

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)09 अगस्त…

।इस्लाम धर्मावलंबियों ने अपने पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासे हासन-हुसैन की शहादत की याद में आज ताजिये निकालकर उनकी शहादत को याद किया।इस्लाम धर्म में मोहर्रम महीने से ही नया साल शुरू होता है।माना जाता है कि दस मोहर्रम को ही हसन-हुसैन अपने 72 साथियों के साथ इस्लाम को बचाने के लिए कर्बला के मैदान में लड़ते हुए शहीद हो गये थे।उनकी शहादत की याद में ही दसवीं मोहर्रम को ताजिये निकाल कर मातम मनाते हुए उनकी शहादत को याद किया जाता है।तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कर्बला घोरठ शंकरपुर में मंगलवार को लोग ताजिये जुलूस के साथ पहुँचे।इसके अलावा बसडीला पाण्डेय में राउत पार, रुदवलिया, अमवा दूबे, तेनुआ, छहूँ व झनकौल आदि गाँवों के अखाड़ों के युवाओं ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर अब्दुल जब्बार अन्सारी, सिराजुद्दीन अन्सारी, मुर्तुजा अन्सारी,अब्दुल मजीद,अशफाक अन्सारी, हबीबुल्लाह अन्सारी,अजीमुल हक,लियाकत अली आदि मौजूद रहे।थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी अपने सहयोगियों के साथ पूरे क्षेत्र में घूम-घूमकर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये प्रयासरत रहे।

संवादाता कुशीनगर…

युवक के साथ जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

  • सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित हो गई थी बाइक

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06अगस्त…

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राजापाकड़ की सीमा में गोबरही पुल के सामने कसया – तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी मार्ग पर बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा बनवाया पीएम हेतु भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सेवरही थानाक्षेत्र के नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर दो जानकी नगर निवासी गीता देवी पत्नी स्व. हरिशंकर जायसवाल (उम्र 60) अपने पुत्र अमन जायसवाल के साथ हेतिमपुर से बाइक से वापस घर जा रही थी। वे किसी रिश्तेदार के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान उक्त गोबरही पुल के सामने अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करने लगा तो अमन ने बाइक में तेजी से ब्रेक लगा दिया। बाइक अनियंत्रित हुई तो महिला असंतुलित हो पक्की सड़क पर मुंह के बल गिर पड़ी। गंभीर चोट लगने व अत्यधिक रक्तस्राव से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संवादाता कुशीनगर….

पुलिस ने किया जब्त अवैध वाहन

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06 अगस्त…

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधी व अपराधियों के द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी सम्पत्ति के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने शुक्रवार को एक दोपहिया वाहन जब्त करने की कार्यवाई को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार माननीय जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों उपनि0 श्रवण कुमार यादव, का0 वीरेन्द्र खरवार व सुधीर कुमार के थाना क्षेत्र के ग्रामसभा छहूँ निवासी अमरेश यादव द्वारा अवैधानिक कृत्यों से अर्जित सम्पत्ति से लगभग 65 हजार रुपए में खरीदी गयी u p 57 y 4446 मोटरसायकिल को धार 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 के अन्तर्गत राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

संवादाता कुशीनगर…

चोरी के सोलर पैनल प्लेट के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06अगस्त..

।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के नेतृत्व में अपराधियों द्वारा अज्ञात चोरी से सम्बंधित माल की बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस की टीम द्वारा आज शुक्रवार को मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 11-30 बजे वीरेन्द्र यादव पुत्र लालजी यादव साकिन पिपरारज्जब थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर निवासी से 06 अदद चोरी के सोलर पैनल प्लेट बरामद कर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस मु0अ0सं0- 251/22 धारा 41/411के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाई में जुट गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में ऋषि पटेल, विश्वजीत कुमार व सुनील यादव आदि शामिल रहे।

संवादाता कुशीनगर..

दो वारंटी को गिरफ्तार कर भेंजा जेल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)03 अगस्त…

-पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में अपराधी व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने बुद्धवार को दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।
माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी वारंटी के विरुद्ध आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह नेअपने मातहतों उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, का0 यदुवंश गौतम व अरविन्द कुमार राय के साथ आज बुद्धवार को आज 30 वर्षीय सिकन्दर जायसवाल पुत्र रामाश्रय जायसवाल निवासी ग्राम बरवा राजापाकड़ को दबिश देकर घर से ही गिरफ्तार किया।

न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड कुशीनगर पडरौना द्वारा जारी गिरफ्तारी में अधिपत्र मु0 अ0 सं0 122/2013 धारा 302,201,147,148,,149 व 404 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज था।।इसी क्रम में पुलिस ने मुकामी थाना क्षेत्र के ग्रामस धनौजी निवासी 68 वर्षीय फूलकुँवर शर्मा पुत्र चन्द्रमन शर्मा को माननीय मजिस्ट्रेट पडरौना द्वारा जारी वारंटी को मु0 अ0 सं0 337/2005 धारा 406 409 भादवि के तहत घर से यज्ञगिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्यवाही के बाद दोनों अभियुक्तों को जेल भेंज दिया गया।

संवादाता कुशीनगर..

पुलिस कार्य की हो रही सराहना,महिला के चेहरे पर दिखी खुसी

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)03 अगस्त...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा सदर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान क्रम में साइबर सेल तुर्कपट्टी पुलिस की टीम ने बुद्धवार को पूर्व में प्राप्त शिकायत जिसमें एक आवेदक की गलती से पेटीएम के माध्यम से दूसरे के खाते में 3003 रुपये चला गया था उसपर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए जाँचोपरांत उक्त व्यक्ति का पता लगाकर उससे सम्पर्क किया तथा आवेदक सुमन देवी पत्नी काशीनाथ निवासी ग्राम गुरवलिया को उसके खाते में रुपये वापस करा दिया।इस नेक कार्य के लिए लोगों ने थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह,का0 अभिषेक सिंह, सोनेलाल कुमार, अमन गुप्ता व म0 का0 अंजली सिंह की सराहना की है।इस सम्बन्ध में स्वयं सुमन देवी का कहना है कि हमें विश्वास नहीं था कि हमारा पैसा हमें वापस मिलेगा लेकिन पुलिस की मेहनत से हमें हमारा रुपया मिल गया।

संवादाता कुशीनगर…