Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2781

RAF फोर्स के साथ पुलिस ने किया फुट मार्च

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS)। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर एवं आर.ए.एफ बल के साथ शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम करने तथा जनमानस क बीच अपसी प्रेम सौहार्द बानये रखने व लोगों के मध्य सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने की दृष्टिगत रुद्रुपुर कस्बा में फुट मार्च किया गया. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना रुद्रपुर एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।

गोंडा लखनऊ हाईवे पर तेल टैंकर की चपेट में आकर घायल एक बाइक सवार की मौत

कर्नलगंज, गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS।स्थानीय कस्बे स्थित मौर्य नगर चौराहे पर एक बाइक सवार के रोड क्रास करते समय लखनऊ की तरफ से आ रहे तेल टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार मरणासन्न हो गया,जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया लेकिन पहुंचते पहुंचते उसकी मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना
कस्बा कर्नलगंज की है, जहाँ रविवार को कस्बे के गोंडा लखनऊ- हाइवे स्थित मौर्य नगर चौराहे पर एक बाइक सवार रोड क्रास कर रहा था, तभी वह लखनऊ की तरफ से आ रहे तेल टैंकर की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक तेल टैंकर डिवाइडर पर चढ़ गया जिससे डिवाइडर की रेलिंग टूट गई और बाइक सवार बाइक सहित उसके नीचे आ गया। दुर्घटना के बाद वहां भारी संख्या में भीड़ तो जमा हो गई लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। घटना की सूचना पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस द्वारा उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। उसके पास से मिले आधार कार्ड के मुताबिक मृतक की पहचान जवाहिर पुत्र जगजीवन रामनाथ निवासी चिलौली बिराहिमपुर जनपद बहराइच के रूप में की गई है ।

उप केंद्र में विद्युत फाल्ट दूर करने के लिए लगाए जाएंगे कैपीसीटर बैंक

रतनपुरा /मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।RKP NEWS। स्थानीय 33/11 जल विद्युत उप केंद्र के भीतर कैपिटल बैंक लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। कैपिटल बैंक पिछले दिनों एक ट्रेलर के जरिए रतनपुरा भेजा गया। जिस पर कुल 4 अदद कैपिटल बैंक लोड किए गए थे, और जैसे ही कैपेसिटर लदा ट्रेलर रतनपुरा स्थित जल विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचा तो उसे क्रेन मंगवा करके उतारा गया ।
उल्लेखनीय है कि रतनपुरा विद्युत सब स्टेशन के भीतर कैपीसीटर बैंक स्थापित किया जाना है । यहां पर दो कैपिसिटर लगाए जाएंगे। जिसका कार्य बाहर से आने वाली फाल्ट को कंट्रोल करना है। इसकी वजह से क्षेत्र से फाल्ट की शिकायतें नियंत्रित होंगी ,और इससे विद्युत की अनवरत आपूर्ति में बाधा नहीं आएगी। अवर अभियंता ने बताया कि कैपिसिटर बैंक को स्थापित करने के लिए दो प्लेटफार्म बनाए गए हैं ।एक प्लेटफार्म पर एक मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। जबकि दूसरे प्लेटफार्म पर क्रेन उस स्थान पर नहीं पहुंच पाया, जिसकी वजह से उसे परिसर में रखा गया है, और जिसे मैकेनिकों के जरिए उसे खोल करके दूसरे प्लेटफार्म पर स्थापित किया जाएगा। इस कैपिटल बैंक के स्थापित हो जाने से 33/ 11 जल विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को फाल्ट जैसी समस्याएं कम आएंगी।
ट्रेलर के माध्यम से यहां कुल 4 अदद कैपिसिटर बैंक भेजे गए थे। जिसमें से दो रतनपुरा में स्थापित होगा ,और दो कैपीसीटरो में से एक गाजीपुर के बाराचवर और एक बलिया जनपद के जामबसनहीं उप केंद्र को भेजे जाएंगे।

विद्युत करेंट से अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मां की भी दर्दनाक मौत

कर्नलगंज, गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS।विद्युत के करेंट से अपने बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही मां की भी करेंट लगने से दर्दनाक मौत होने की हृदय विदारक घटना कर्नलगंज कस्बे में रविवार को घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कस्बा कर्नलगंज के कैलाश बाग रोड पर लगे विद्युत पोल पर बंदर का छोटा बच्चा चढ़ गया और करेंट की चपेट में आ गया। जिसकी चीख पुकार सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए पहुंची और वह भी करेंट की चपेट में आ गयी। वहीं आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों की मौत चुकी थी। जिसकी सूचना पाकर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। दोपहर करीब दो बजे दोनों के शवों को विद्युत पोल से नीचे उतारने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके पश्चात आसपास के नव युवकों सचिन शुक्ल, टानू पंडित, सिप्पू मिश्र, विनीत पाण्डेय, लकी सोनी व रोहित आदि लोगों द्वारा लाल कपड़ा मंगाकर दोनों शवों को लपेटा गया और कटरा घाट पर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

डॉ एन बी सिंह देशभक्त चिकित्सक के सम्मान से सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS
बरठा चौराहा पर निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करने वाले डॉo एन बी सिंह को अंश फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक अभय कुमार पाण्डेय व महामन्त्री पंडित देवेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में देशभक्त चिकित्सक के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ,यह सम्मान आज वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के शुभ अवसर पर कोरोना काल में डॉक्टर एन बी सिंह ने अथक परिश्रम करते हुए की समाज सेवा की उनकी इस सेवा को देखते हुए देश भक्त सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र देने के उपरांत डॉक्टर साहब से आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर पंडित देवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कोरोना काल की इतनी भयंकर त्रासदी में भी अपने उम्र का ख्याल न करते हुए 24 घंटे सेवा में लगे रहे और इतना ही नहीं जरूरतमंद को दवा के साथ-साथ आर्थिक सहयोग भी किया समाज में ऐसे लोगों को ही भगवान की संज्ञा दी गई है । इस मौके पर तेज नरायण यादव, रामाज्ञा प्रजापति, पद्माकर मिश्र, सुधीर तिवारी, शिवम तिवारी, आशुतोष मिश्र, अभिषेक तिवारी, रिशु मिश्र, विकाश यादव, राहुल पाण्डेय, वीरेंद्र पाण्डेय, चिन्टू पाण्डेय, गोलू तिवारी, बृजेश शुक्ला, प्रिंस पाण्डेय, अभिषेक उपाध्याय, अमित कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थाना गौरी बाजार का किया निरीक्षण


थाना कार्यालय व परिसर आदि का भ्रमण कर सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। देवरिया संकल्प शर्मा द्वारा थाना गौरी बाजार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रख-रखाव, माल-खाना, शस्त्रागार व महिला हेल्प-डेस्क आदि का अवलोकन करते हुए थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर, बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। थाना परिसर में खड़े वाहनों के नियमानुसार निस्तारण कराने तथा विवेचकों को लंबित विवेचनाओ के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया,साथ ही आदेशों-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु सख्त निर्देश दिए गए । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर जिलाजीत तथा क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण अशुंमान श्रीवास्तव,थानाध्यक्ष गौरी बाजार विपिन मलिक, तथा थाना गौरी बाजार के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं का किया निरीक्षण, चौकी प्रभारी निरन्जन लाल निलंबित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS।पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया द्वारा सर्किल रूद्रपुर के थाना रूद्रपुर, गौरीबाजार, मदनपुर, एकौना का ओ0आर0 किया गया। इस दौरान थानों पर नियुक्त समस्त विवेचकगण थाना गौरीबाजार पर उपस्थित हुये। लम्बित अभियोगों की समीक्षा के दौरान 4 अभियोगों में त्रुटिपूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही किये जाने के फलस्वरूप चौकी प्रभारी पकड़ी बाजार-थाना मदनपुर उप निरीक्षक निरन्जन लाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया तथा अनावष्यक रूप से 2 वर्ष से अधिक समय से अभियोगों को लम्बित रखने के संबंध में कुल 5 विवेचकों के विरूद्ध जांच कराकर 1 माह के अर्थ दण्ड से दण्डित किया जायेगा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संगठन की मजबूती पर दिया बल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS।
भलुअनी ब्लाक के गांधी सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बरहज की बैठक रविवार को जिला महामंत्री प्रेमचंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। आगामी माह में बैठक और कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई। सदस्यों के हितों के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए चर्चा की गई।
जिला महामंत्री प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एकमात्र ऐसा संगठन है जो पत्रकार के हितों के लिए सदैव संघर्ष करता रहता है। परमेश्वर दयाल मिश्र ने कहाकि सदस्यों के सक्रिय सहयोग से ही संगठन मजबूत होता है। बैठकों में सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक को महामंत्री सुरेश पांडेय, संगठन मंत्री पंकज कुमार गौड़, पवन सिंह, सिंहासन यादव, विश्वजीत सिंह, ओमप्रकाश मिश्र, विनोद कुमार सिंह ने संबोधित किया। संचालन तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्त ने किया। इस दौरान जितेंद्र यादव, विशाल चौबे, समरेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, भगवान मद्धेशिया, सुधाकर पांडेय, अरविंद सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अरविंद सिंह, विश्वजीत द्विवेदी, सुधाकर पांडेय, भगवान मद्धेशिया, जितेंद्र यादव, पवन पाठक, दीपक कुमार, बन्केश्वर मिश्र, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।

समिति ने रूपईडीहा के वरिष्ठजनों सहित एसएचओ को किया सम्मानित

सुचार कानून व्यवस्था एवं मित्र पुलिसिंग के लिए प्रभारी निरीक्षक हुए सम्मानित

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS।आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा चलाये जा रहे कैम्पेंन “सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज इंडो नेपाल सीमा स्थित कस्बा रुपईडीहा के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि आदर्श समाज सेवा समिति द्वारा “सम्मान आपके द्वार” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भाव से समाजहित में अतुलनीय /सराहनीय कार्य करने वाले वरिष्ठजनों, समाजसेवियों, कर्मचारियों, अधिकारियों, युवाओं, व्यापारियों को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आदर्श समाज सेवा समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा के नेतृत्व में समिति प्रतिनिधि मंडल द्वारा रविवार को विगत पर्व शांति एवं सुचारु रूप से निपटाने, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं मित्र पुलिसिंग में सराहनीय कार्य हेतु आदर्श थाना कोतवाली रुपईडीहा के लोकप्रिय प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक सहित कस्बा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वयोवृद्ध पूर्व ग्राम प्रधान रुपईडीहा देवशरण शुक्ला, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी सुभाष चंद्र जैन “अंकल जी” तथा गंगा जमुनी संस्कृति के प्रतीक जामा मस्जिद के इमाम कशीद अहमद को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। समिति के प्रतिनिधिमंडल में समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार संतोष मिश्रा सहित महामंत्री जगराम वर्मा, संगठन मंत्री बद्री सिंह, समिति उपाध्यक्ष श्याम कुमार सिंह, सचिव राकेश कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार गिरि, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कौसर मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार शेर सिंह कसौंधन, शकील अहमद, संजय वर्मा, संतोष कुमार शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

बूथों का निरीक्षण कर डीएम ने आधार एकत्रीकरण अभियान का किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)/ RKP NEWS। निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किए जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 01 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हुए अभियान अन्तर्गत विशेष अभियान तिथि के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने महिला महाविद्यालय तथा मसूद गार्ज़ी बालिका इण्टर कालेज का निरीक्षण कर बूथ पर संचालित गतिविधियों का जायज़ा लिया। बूथों के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि कोई मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल/विलोपन/संशोधन कराना चाहता है अथवा नया/संशोधित मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करना चाहता है, तो उसे फार्म-6, 7 व 8 उपलब्ध कराया जाय तथा संबंधित फार्मों को भरने में भी सहायता प्रदान की जाय।
डीएम ने यह भी निर्देश दिया इच्छुक सभी मतदाताओं के आधार नम्बर भी प्राप्त किये जायें। डीएम डॉ. चन्द्र ने यह भी कहा कि विशेष शिविर में आने वालों को इस बात की भी जानकारी दी जाय कि आधार नम्बर उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है और इस आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से अपमार्जित नहीं किया जाएगा कि उनके द्वारा आधार नम्बर उपलब्ध नहीं कराया गया है। किसी भी परिस्थिति में प्राप्त आधार नम्बर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या, नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

डीएम द्वारा गठित टीमों ने सेन्ट्रल ड्रग स्टोरों पर की आकस्मिक छापेमारी

औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। आमजन को शासन द्वारा अनुमन्य चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने, औषधि भण्डारों में उपलब्ध दवाओं का रख-रखाव, दवाओं की निकासी इत्यादि का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी मनोज के नेतृत्व में गठित टीम ने निकट चॉदपुरा चौराहा स्थित सेन्ट्रल ड्रग स्टोर तथा मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय के केन्द्रीय औषधि भण्डार का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र द्वारा जनस्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए रोगियों को शासन द्वारा अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मानक के अनुसार उपलब्ध कराने विशेषकर चिकित्सालयों में आने वाले मरीज़ों के लिए बाहर के बजाय चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं का वितरण सुनिश्चित कराये जाने, औषधि भण्डार कक्षों में दवाओं की उपलब्धता, दवाओं के रख-रखाव का जायज़ा लेने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन कर केन्द्रीय औषधि भण्डार कक्षों का औचक निरीक्षण कराया गया।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया है कि चिकित्सालय में आने वाले मरीज़ों को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधाएं मानक के अनुसार उपलब्ध कराई जायें तथा चिकित्सक यह भी सुनिश्चित करें कि मरीज़ों को बाहर की दवा न लिखी जायें। सीएमओ और सीएमएस को यह भी निर्देशित किया गया है कि चिकित्सालयों में दलाल किस्म के लोगों तथा मेडिकल रिर्पेज़ेन्टिव की आवाजाही पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाय। डीएम ने सचेत किया है कि मरीज़ों को बाहर की दवा लिखने तथा दलालों द्वारा बहका कर प्राईवेट नर्सिंग होमों इत्यादि में भर्ती कराये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी। अपर जिलाधिकारी मनोज के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ए.आर. तिवारी की टीम ने निकट चॉदपुरा चौराहा स्थित सेन्ट्रल ड्रग स्टोर तथा मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद की टीम ने महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय के केन्द्रीय औषधि भण्डार का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

विद्यानगर किसान इंटर कालेज मोतीगंज में वन रक्षक एव वन्य जीव सामान्य प्रतियोगात्मक परीक्षा का आयोजन

मोतीगंज (गोंडा)। (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS।रविवार को विद्यानगर किसान इंटरकालेज मोतीगंज में वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक सामान्य प्रयोगात्मक चयन परीक्षा आयोजित की गई |
विद्यालय के प्रधानाचार्य राधामोहन पाण्डेय ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे से परीक्षा आयोजित की गई जिसमे 336 परीक्षार्थियो को केंद्र पर परीक्षा देना था लेकिन आधे से ज्यादा परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे उन्होंने बताया कि 170 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे |
परीक्षा से पूर्व परीक्षा प्रभारी डाक्टर बीएन पाण्डेय के नेतृत्व मे सघन तलाशी ली गई | इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनकापुर पैगाम हैदर,स्टेटिक मजिस्ट्रेट खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी गुप्ता,सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से परीक्षा के दौरान थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रवोध कुमार फोर्स के साथ उपस्थित रहे |

विश्व हिंदी परिषद नंदनी नगर का स्थापना दिवस विभिन्न खण्डों में आयोजित

मनकापुर,गोंडा।। (राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS । विश्व हिंदू परिषद जिला नंदिनी नगर का स्थापना दिवस विभिन्न प्रखंडों में मनाया गया।
जिला अध्यक्ष विजय किशोर मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखंड मनकापुर का चौधरी मैरिज हाल में,प्रखंड छपिया का ब्लाक सभागार मसकनवा में,प्रखंड बभनजोत का हनुमान गढ़ी मंदिर गौराचौकी में विहिप का स्थापना दिवस मनाया गया।इसी क्रम में प्रखंड तरबगंज का किसान बालिका इंटर कालेज में,प्रखंड बेलसर का ब्लाक सभागार में,प्रखंड वजीर गंज का पंचायती सभागार में स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विभाग संगठन मंत्री धर्मेंद्र,वक्ता के रूप में विभाग संयोजक बजरंग दल शारदा कांत पांडेय रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विजय प्रताप सिंह ने किया।स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्याध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि आगामी 23 अगस्त मंगलवार को प्रान्त संगठन राजेश सिंह के मजूदगी में जिला नंदिनी नगर तहसील मनकापुर क्षेत्र के पंचायती शिशु मंदिर में प्रखंड मनकापुर,छपिया,बभनजोत व तहसील तरबगंज क्षेत्र के नाबगंज मैरिज हाल में प्रखंड तरबगंज, बेलसर,वजीरगंज,नाबगंज का भव्य रूप से स्थापना दिवस मनाया जाएगा।जिसमे प्रखंडों के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने को कहा गया है।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह,सतीश सिंह,जिला मीडिया प्रभारी राकेश दत्त राम पांडेय,आनंद श्रीवास्तव,रविपाल सिंह,अनुराग तिवारी,संतोष मौर्य,महेंद्र कश्यप, इंद्रजीत मिश्रा,विजय श्रीवास्तव, वीर प्रताप सिंह,विशाल शर्मा,गिरिजेश कसौधन आदि संगठन के लोग मौजूद रहे।

माँ के साथ शौच करने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़

मनकापुर,गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS । मां के साथ शौच करने गई युवती गांव के ही एक युवक ने छेड-छाड किया और मां के विरोध करने पर अरोपी युवक जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गया।मामले में पुलिस ने अरोपी के खिलाफ छेडछाड समेत विभिन्न धाराओ में मामला पंजीकृत कर अरोपी को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है।
क्षेत्र के ग्राम गोहन्ना के देवरहना की रहने वाली एक महिला अपने 22वर्षीय पुत्री के साथ रात 9बजे शौच करने गयी थी कि इसी दौरान गांव के ही पिंटू कश्यप पुत्र हीरा लाल मौके पर पहुंच कर शौच कर रही युवती पर टार्च जला दिया।मां पुत्री के आगे आ कर खडी हो जाने पर युवक भद्दी-भद्दी गाली व जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गया।मामले पुलिस मां के तहरीर पर आनन-फानन मामला दर्ज कर हल्का सब इंस्पेक्टर वीरबल,मुख्य आरक्षी इंद्र पाल सिह,आरक्षी सत्यवीर सिह ने अरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार राय ने कहा कि अरोपी युवक के खिलाफ छेडछाड,जानमाल की धमकी समेत विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार जेल भेजा गया है।

विद्युत करेंट से अपने बच्चे को बचाने के प्रयास में मां की भी दर्दनाक मौत

कर्नलगंज/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)… विद्युत के करेंट से अपने बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही मां की भी करेंट लगने से दर्दनाक मौत होने की हृदय विदारक घटना कर्नलगंज कस्बे में रविवार को घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह कस्बा कर्नलगंज के कैलाश बाग रोड पर लगे विद्युत पोल पर बंदर का छोटा बच्चा चढ़ गया और करेंट की चपेट में आ गया। जिसकी चीख पुकार सुनकर उसकी मां उसे बचाने के लिए पहुंची और वह भी करेंट की चपेट में आ गयी। वहीं आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों की मौत चुकी थी। जिसकी सूचना पाकर विद्युत विभाग ने आपूर्ति बंद कर दी। दोपहर करीब दो बजे दोनों के शवों को विद्युत पोल से नीचे उतारने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके पश्चात आसपास के नव युवकों सचिन शुक्ल, टानू पंडित, सिप्पू मिश्र, विनीत पाण्डेय, लकी सोनी व रोहित आदि लोगों द्वारा लाल कपड़ा मंगाकर दोनों शवों को लपेटा गया और कटरा घाट पर सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

संवादाता गोंडा…