Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2779

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने राज्यमंत्री का किया स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)बाबागंज विधानसभा नानपारा के कांग्रेस पार्टी कार्यालय बाबागंज झंडारोहण स्थल का आज धीरज गुर्जर राज्य मंत्री राजस्थान सरकार द्धारा निरीक्षण किया गया। माननीय मंत्री जी का डॉ. ए.एम. सिद्दीकी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नानपारा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। निरीक्षण के समय राष्ट्रीय सचिव शिव पाण्डेय प्रशासन प्रभारी उ0प्र0 काग्रेस, ज्ञानेश शुक्ला प्रदेश सचिव प्रभारी, जिला अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, अमरनाथ शुक्ला, एराज कांग्रेसी जुगनू खां, बद्री सिंह, सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. सिद्दीकी के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से 4 सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महंगाई विरोधी रैली में भाग लेने का आह्वान किया तथा 7 सितंबर को भारत जोड़ो अभियान को सफल बनाने की अपील की।

कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)।
नगरपालिका बरहज क्षेत्र के लोगों का अपना पैसा कैमुना क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 4 वर्षों से नहीं दिया गया जिसको लेकर खाताधारकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार बरहज को सौपा।
शुक्रवार को खाताधारक महिलाओं ने बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगया।बरहज स्थित पैना रोड पर 2013 से कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी बैंक चलाया जा रहा था। जिसमें क्षेत्र के 750 लोगों को खाताधारक बनाकर बैंक में पैसा जमा कराया गया लेकिन लोगों का आरोप है कि बैंक द्वारा 2019 तक पेमेंट किया गया लेकिन वही महिलाओं का आरोप है कि 2019 के बाद शाखा बंद करके शाखा प्रबंधक फरार चल रहे हैं जिसमें नगर क्षेत्र की महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने एकत्रित होकर अभिकर्ता राधिका देवी के साथ आकर तहसीलदार बरहज में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अश्विनी कुमार को सौंपा ज्ञापन में महिलाओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि शाखा प्रबंधक अष्टभुजा सिंह एवं अभिकर्ता राधिका देवी के द्वारा प्रत्येक महीना 500 से 1000 एवं कम से कम ₹100 से ₹200 महीना जमा करा कर खाता खोलवाया गया तथा कुछ खाताधारकों का फिक्स डिपॉजिट 25000 से लेकर ₹50000 तक का किया गया। भुगतान की अवधि पूर्ण होने पर बैंक फरार हो गया उसके बावजूद भी 1 वर्ष तक पैसा जमा होता रहा । उपस्थित लोगों द्वारा यह बताया गया कि पैसे को दुना करने के लिए हम लोगों ने पैसा जमा किया लेकिन बैंक के भाग जाने के बाद भी इसकी सूचना अभिकर्ता के द्वारा नहीं दिया गया लोगों द्वारा बताया गया कि बैंक से करोड़ो रुपए प्रबंधक आदि के द्वारा लूट लिया गया । इस दौरान राधिका देवी के साथ सीता देवी, पानमति, कमलावती, चंदा देवी, सकीना, के साथ सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित रहे।

कटरा बाजार में थाने के सामने खुलेआम नियम विरुद्ध संचालित हो रहा डायग्नोस्टिक सेंट

झोलाछाप डॉक्टर व अवैध मेडिकल स्टोर वालों का बोलबाला,

जनता से खुलेआम हो रही लूट खसोट, प्रशासन मौन

गोंडा। (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)जनपद के थाना कटरा बाजार थाने के मुख्य द्वार के सामने जनता डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहा है, जहां पर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झोलाछाप डॉक्टरों से अल्ट्रासाउंड ब्लड टेस्ट व एक्सरे कराया जाता है। जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर कम से कम दस दलाल हर समय रहते हैं और सभी दलाल सीएचसी पर हर डॉक्टर के पास में बैठे रहते हैं । मालूम हो कि कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दलालों का बोलबाला है और आए दिन जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर कोई न कोई अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट गलत दे देते हैं, जिसके कारण तमाम तरह का बवाल होता है। इस सब सारी बात की खबर जब न्यूज़ रिपोर्टर को मिली तो सच्चाई का पता लगाने के लिए जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर जाकर सारे मामले का पता किया तो वहां के मालिक ने बताया यहां पर अल्ट्रासाउंड डॉक्टर रफीक साहब करते हैं और उन्हीं की डिग्री लगी हुई है। जबकि डॉक्टर रफीक खुद ऑन बेड रेस्ट पर हैं। डॉक्टर रफीक कभी आते ही नहीं है। सूचना मिली कि डॉक्टर रफीक बहराइच में रहते हैं और वह कई सेंटर पर डिग्री लगाए हुए हैं और लोग उनके डिग्री के बल पर अपना अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाते हुए यह गोरख धंधा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के अवैध संरक्षण में कर रहे हैं। इस संपूर्ण प्रकरण में जब कटरा बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार से बात किया गया तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया लेकिन कोई जांच आज तक नहीं हुई ।लोगों की माने तो अधीक्षक डॉ० अमित कुमार जनता डायग्नोस्टिक सेंटर पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं और सारे जांच पड़ताल कराने के लिए वहीं पर भेजते हैं। जहाँ अपने मोटे कमीशन के चक्कर में मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बताते चलें कि जनता डायग्नोस्टिक सेंटर के लोग काफी दबंग लोग हैं जिनके द्वारा क्षेत्र के ही कुछ प्रेस रिपोर्टर के पास बहुत सारे लोग का फोन कराकर धमकी भी दिलवाई जा रही है और बोलते हैं कि कोई भी खबर चलनी नहीं चाहिए। अब देखना है कि जिम्मेदार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग इस तरह के फर्जी और बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किये जा रहे सेंटर की जांच पड़ताल कराकर त्वरित कार्यवाही करता है या नहीं अथवा यह गोरखधंधा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के अवैध संरक्षण में ऐसे चलता रहता है।

फाँसी के फंदे से झूलकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

परिजनों में मचा हाहाकार, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

परसपुर, गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत एक गाँव में उस वक्त कोहराम मच गया। जब फांसी के फंदे से लटककर करीब 26 वर्षीय एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। फाँसी की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहंगपुर सहजौरा निवासी करीब 26 वर्षीय युवक सन्दीप मिश्रा पुत्र ओंकार नाथ मिश्रा की गुरुवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के समीप स्थित बाग में लगे शहतूत के पेड़ में फंदे से लटककर मौत हो गयी। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उक्त घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई रंजीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस को घटना की तहरीर दी गयी है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई सात जुआरी गिरफ्तार

इटियाथोक (गोंडा)(राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। स्थानीय पुलिस नें शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपियों के जामा तलाशी व फंड से 40110 रुपए समेत 52 ताश के पत्ते 7 अदद मोबाइल 4 अदत मोटरसाइकिल बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को निरीक्षक राम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे तभी मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर बकठौरवा बाजार के समीप स्थित आम के बाग से विजय प्रकाश पाठक पुत्र राम रूप पाठक, दद्दन श्रीवास्तव पुत्र शिव मूरत लाल, सोनू गुप्ता पुत्र राधेश्याम, रिंकू पुत्र बाबूलाल, रिखी राम पुत्र हीरालाल, जगदंबा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा, नकादू पुत्र मजीद मजीद को पैसा लगाकर जुआ खेलते समय गिरफ्तार कर लिया जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से व माल पड़ से 40110 रुपए, 52 ताश के पत्ते 7 अदत मोबाइल व 4 अदत मोटरसाइकिल बरामद किया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उपरोक्त आरोपितो के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

नौकरी का झांसा देकर अश्लील हरकत करने वाला एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया कम्पनी के प्रबन्धक निदेशक हुए गिरफ्तार

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तवक्षेत्राधिकारी नगर दरवेश कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में-
आज दिनांक 26 अगस्त को थाना कोतवाली नगर पर आवेदिका रामकुमारी पत्नी बृजेश कुमार तिवारी नि0 देवीपाटन मंदिर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की लिखित शिकायती तहरीर में कथित एग्रीकल्चर डवलपमेन्ट आफ इण्डिया 36 आनन्द बिहार नई दिल्ली प्राइवेट कम्पनी के प्रबंधक निदेशक द्वारा कम्पनी में पिछले तीन माह से वादी सहित 24 लोगों का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर व आई0कार्ड बनाकर संविदाकर्मी के पद पर 35000 रु0 प्रतिमाह वेतनमान पर रखा गया था।
दिनांक 25.08.22 को आवेदिका को कार्यालय में ड्यूटी के दौरान प्रबन्धक उपरोक्त द्वारा उनके साथ बैठा एक अज्ञात व्यक्ति को कलम देने के बहाने बाहर भेज दिया गया और मुझे अपने पास बिठाकर सैलरी के बारे में बात करने लगे तथा अचानक मेरा हांथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे तबतक दूसरा आदमी आ गया, दूसरे व्यक्ति ने कार्यालय का अन्दर से दरवाजा बन्द करके मुझे गाली गुप्ता करने लगा आवाज न करने के लिये कहा और आवाज करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा तभी मेरे सहयोगी संदीप,राजकुमार,राजेश तथा प्रिया आ गये जिन्होने आकर मुझे बचाया तथा समय पाकर दूसरा व्यक्ति भाग गया मैं अपने साथियो के साथ प्रबन्धक विक्रम सिंह राठोर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह पुत्र समयदीन नि0 गिलौली थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को पकड़ लिया मैं अपने साथ निर्देशक उपरोक्त को पकड़ कर लायी हूँ मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्यवाही करें थाने पर मौजूद उ0नि0 श्रवण कुमार वर्मा मय हेड का0 पंकज पाण्डेय, का0 अजीत कुमार, का0 ध्रुवनाथ यादव के द्वारा अभियुक्त को कब्जे मे लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी ।
इस सम्बन्ध मे थाना को0 नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 0230/22 धारा 419/420/354/504/506/342 भादवि से संबंधित अभियुक्त विक्रम सिंह राठोर उर्फ चौधरी कुंवर सिंह पुत्र समयदीन नि0 गिलौली थाना सोनवा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

जिलाधिकारी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों को रोज योगा कराए जाने दिया निर्देश

महिला एवं पुरुष बंदियों से जिलाधिकारी ने की वार्ता, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की ली जानकारी

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा बंदियों से मिलने आए परिवार जनों से वार्ता की गई। जेल अधीक्षक से बंदियों को परिवारजनों को मिलाए जाने संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। जेल अधीक्षक ने बताया कि अंडर ट्रायल बंदियों से परिवारजन सप्ताह में दो बार एवं दोषसिद्ध बंदियों से परिवारजन महीने में दो बार मिल सकते हैं। जेल अधीक्षक ने बताया कि नए बंदियों को पहले 14 दिन क्वारेंटिन किया जाता है, उसके पश्चात आरटीपीसीआर जांच के बाद बैरक में शिफ्ट किया जाता है।
महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदी से वार्ता की गई तथा हालचाल लिया गया एवं भोजन एवं अन्य मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। महिला कैदी के नवजात बच्चे का टीकाकरण हुआ कि नहीं इसकी जानकारी प्राप्त की गई।
भोजनालय के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई का जायजा लिया गया। पुरुष बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता की गई एवं भोजन व अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने जेल अधीक्षक को बंदियों को प्रतिदिन योगा कराए जाने का निर्देश दिया। बंदियों को धार्मिक एवं प्रेरणादाई पुस्तकें पढ़ने की सलाह दी।
जिलाधिकारी द्वारा जिला कारागार के चिकित्सालय, सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। सभी सीसीटीवी कैमरा चालू अवस्था में रहने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक कुंदन कुमार, जेलर व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत संस्कृति विभाग के तत्वाधान में एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज, बलरामपुर के आॅडिटोरियम हाॅल में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं लोकगायन, लोकनृत्य, लोकवादन, आदिवासी नृत्य, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, नाट्यकला आदि में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने अपने कला का प्रदर्शन करते हुये विधायक सदर, निर्याणक मण्डल एवं उपस्थित लोगों का मनमोह लिया।
जनपद बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम द्वारा दीपप्रज्ज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शुभारंभ किया किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन हो रहा है। जिसमें जनपद बलरामपुर में संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं लोकगायन, लोकनृत्य, लोकवादन, आदिवासी नृत्य, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, नाट्यकला आदि में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के छोटे-छोटे कलाकारों को एक अवसर देकर उनके कला को निखारने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों का संस्कृति विभाग में पंजीकृत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद के विभिन्न विधाओं में पारंगत कलाकारों की प्रतिभावाओं का खोज करना और उन्हें एक पहचान देना है।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योति गौतम ने बताया कि सांस्कृतिक प्रतिभा खोज कार्यक्रम में जो भी प्रतिभागी प्रतिभाग किये है उन कलाकारों को संस्कृति विभाग उ0प्र0 की ई-डारेक्टरी में पंजीकृत किया जायेगा तथा क्यूआरकोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेगा तथा सरकारी आयोजनों एवं कार्यक्रमों में प्रस्तुति का अवसर भी प्रदान किया जायेगा। जनपद बलरामपुर के जितने भी कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन किया है उनका एक बार पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद केन्द्र, प्रदेश, जिला स्तर के किसी भी सरकारी आयोजनों में बुलाया जायेगा तथा उनको सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक इन कलाकारों को केवल लोकल स्तर के लोग ही जानते थे लेकिन सांस्कृतिक प्रतिभा खोज के माध्यम से इन्हें जिला, प्रदेश व देश स्तर पर जाना जायेगा।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात् विधायक सदर एवं अपर जिलाधिकारी व निर्णायक मण्डल डा0 अनामिका सिंह, डा0 देवेन्द्र कुमार चाौहान द्वारा प्रतिभागी अंजित कुमार एवं उनकी टीम को थारु जनजाति झुंमरा लोकनृत्य, अमन मिश्रा, लोक गायन, कृष्ण मुरारी लोकगीत, दुर्गाशंकर मिश्रा, लोकगीत, नीतू पाठक संगीत, माधवी ताम्रकार लोकनृत्य, युगान्ती कथक नृत्य, शताक्षी सेन कथक नृत्य, हार्षिता चैहान शास्त्रीय नृत्य व अरविन्द राजभर कथक नृत्य आदि कलाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, कृष्ण कुमार गिरि, अरुण कुमार, पवन कुमार व अन्य लोग उपिस्थत रहे।

पुलिस द्वारा लूट की घटना में प्रयुक्त अवैध कार्बाइन बरामद

 देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS) कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कॉपरेटीव चौराहे पास स्थित उमा श्री काम्पलैक्स में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05.07.2022 को लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके संबन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0-453/2022 धारा-323,392 भादंसं का अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 12.07.2022 को घटना का अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त अभिषेक खरवार उर्फ गोलू पुत्र मोती खरवार निवासी-विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करते हुए 1 देशी तमंचा 2 कारतूस व लूट के बचे 10 हजार रूपये बरामद किया गया था, इसी क्रम में घटना में सम्मिलित 3 अभियुक्तों 1.अजब सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह निवासी-शिव सिंहपर थाना कोतवाली देहात जनपद एटा 2.अमलेश गौंड़ पुत्र शिवनाथ गौंड़ निवासी-नयका बंगरा थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार, 3.वीरबहादुर पुत्र स्व0 रामनरायन यादव पुत्र मथुरा छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल व 2 देशी तमंचा, 4 कारतूस बरामद किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के साथी सुनिल गौंड़ पुत्र गोमती गौंड़ निवासी-नौतन थाना विजयीपुर जनपद गोपालगंज बिहार की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था, जिससे अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.08.2022 को मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया गया। आज दिनांक 25.08.2022 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील गौंड़ उपरोक्त को रिमाण्ड पर लेते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर गौरया घाट मन्दिर के पास नदी के पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखी गयी घटना में प्रयुक्त अवैध कार्बाइन को बरामद करते हुए विधिक कार्यवाही की गई।

मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर वसूली करने वाले को भेजा जाएगा जेल-जिलाधिकारी

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा शौचालय व तमीरदारो के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। सीएमएस को साफ सफाई की समुचित व्यवस्था का निर्देश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जांच के लिए आई महिला एवं उसके परिवारजनों से वार्ता की गई, चिकित्सक को प्रॉपर इंडिकेशन के साथ जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया।
महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रसूता से वार्ता की गई एवं मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने सीएमएस को सभी प्रसूताओं के अकाउंट नंबर लेते हुए जननी सुरक्षा योजना मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिए जाने, महिला वार्ड के बाहर गार्ड की तैनाती किए जाने, बेहतर तरीके से हाइजीन की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। बीमार नवजात शिशु देखभाल इकाई के निरीक्षण के नवजात शिशुओं की स्थिति देखी तथा मोटिलिटी रेट, एंटीबायोटिक, फोटो थेरेपी की जानकारी ली गई, वहां उपस्थित चिकित्सक ने बताया कि ऑक्सीजन वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ऑक्सीजन वेंटीलेटर उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आईसीएनयू यूनिट का एक्सपेंशन किए जाने का निर्देश दिया।
आरोग्य मित्र कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा आरोग्य मित्र अभिजीत सिंह को हिदायत दी कि वह प्रतिदिन वार्ड में मरीजों से राशन कार्ड लेकर उनकी जांच करें। यदि लाभार्थी हैं तो आयुष्मान का लाभ दिलाएं। लेबर को के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गये।
नए भवन में टूटी कुर्सियां देख उन्हें दुरुस्त कराने की हिदायत दी। प्रयोग में लाने की हिदायत दी। डीएम ने रजिस्ट्रेशन काउंटर के सामने 15 दिन में शेड व कुर्सी लगवाने का निर्देश दिया। नपाप के ईओ देवेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। उन्होंने सीएमएस महिला अस्पताल को सख्त निर्देश दिया कि यदि मरीजों से अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुशील कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

विद्युत दुर्घटना में मृत आरक्षी अभिषेक सिंह को रिजर्व पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा बिजली विभाग की विजिलेंस टीम में तैनात आरक्षी अभिषेक सिंह की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मृत्यु होने से उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में शोक सलामी तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री किशन लाल गौतम व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों में गठित पुलिस एण्टी रोमियो टीम द्वारा सार्वजिनक स्थल/बाजार/चौराहों आदि पर भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति”अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से बाजारों व सार्वजनिक स्थानों व गांव में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलो शोहदों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् निगरानी करते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है ।

अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)
गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र ग्राम परसिया देवार में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध थाना बरहज व आबकारी विभाग के संयुक्त टीम के द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने परसिया देवार के तटवर्ती इलाके में उपकरणों की सहायता से मिट्टी तथा बालू के अंदर ड्रमो व प्लास्टिक के डब्बो, तथा प्लास्टिक के मोटे पैकेटो में छुपा कर रखे गए लहन को नष्ट किया । संयुक्त की छापेमारी के दौरान कच्ची शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री व भट्ठीयो को नष्ट किया गया साथ ही भारी मात्रा में नौसादर, गुड़, कोयला और लकड़ी बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान कुल 20 कुंतल लहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब नष्ट किया गया। संयुक्त टीम में उप जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह,बरहज,क्षेत्राधिकारी पंचम लाल, बरहज, आबकारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्रा समेत भारी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

अवैध रूप से कच्ची शराब को लेकर बड़े पैमाने पर की गई छापेमारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)25 अगस्त…
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार गुरुवार को बरहज थाना क्षेत्र के परसिया देवार में अवैध रूप से फलफूल रहे कच्ची शराब को नष्ट करने के विरुद्ध बड़े पैमाने पर आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त अभियान के तहत छापेमारी की गई। संयुक्त टीम की तलाशी के दौरान तटवर्ती इलाको में लोहे के औजारों की सहायता से मिट्टी तथा बालू में गाड़े गए ड्रमो, प्लास्टिक के डिब्बो, तथा प्लास्टिक के मोटे पैकेटो में छुपा कर रखे गए लहन को निकालकर नष्ट किया गया। अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाने में प्रयोग की जाने वाली सारी भट्ठीयो को नष्ट किया गया साथ ही साथ भारी मात्रा में नौसादर, गुड़, कोयला और लकड़ी आदि बरामद किया गया। अभियान के दौरान 20 कुंतल लहन एवं 110 लीटर कच्ची शराब नष्ट किया गया। अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी बरहज,क्षेत्राधिकारी बरहज, आबकारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष बरहज समेत अनेक पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

संवाददाता—पवन पाण्डेय की रिपोर्ट

आजमगढ़ के निरंकारी सन्त समागम में गूंजा मानवता का जयघोष

गोविन्द मौर्य/आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)-  सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन सानिध्य में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन भदुली रोड स्थित खोजापुर के मैदान में किया गया। इस दिव्य संत समागम में सम्मिलित हुए सभी भक्तों एवं प्रभु प्रेमियों का स्वरूप एक जन सैलाब जैसा प्रतीत हो रहा है जिसमें सभी श्रद्धालु संत भक्तिमय वातावरण से सराबोर होकर प्रतिपल आनंदित हो रहे थे।
 सत्गुरू माता जी के दिव्य आगमन पर सम्पूर्ण वातावरण ही जयघोष से गूँज उठा। मानो इस जयघोष की ध्वनि सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड में व्याप्त हो गई हो और इस अलौकिक दृश्य को देखकर वहां उपस्थित सभी भक्तों के चेहरे नूर पूर नूर हो उठे। सत्गुरू माता जी के स्वागत में नन्हें-मुन्हें बाल संतों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जिन्होंने मिशन की सिखलाई का ऐसा सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया कि भक्ति की कोई आयु सीमा नहीं होती, भक्ति हृदय से उत्पन्न होती है जो हर अवस्था में की जा सकती है। उसके उपरांत गीतों एवं विचारों का क्रम आरम्भ हो गया। सभी ने अपनी भावनाओं को गीतों एवं विचारों के माध्यम से सत्गुरू के समक्ष प्रस्तुत किया।


अंत में सत्गुरू माता जी ने अपने विचारों द्वारा विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनुष्य, जाति पाति के तमाम बंधनों में जकड़ा हुआ है। यदि उसे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाये तब वह इन बंधनों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। सही अर्थो में वहीं मुक्ति का अधिकारी होता है। सत्गुरू माता जी ने आगे कहा कि जब बच्चा छोटा होता है तब उसके मन में किसी के लिए कोई भेदभाव नहीं होता। किन्तु जैसे जैसे आयु बढ़ती जाती है समाज उसे अनेक प्रकार के बंधनों में बांध देता है। ऐसी अवस्था में यदि उसे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो जाये तब वह जाति पाति के बन्धनों से ऊपर उठकर वास्तविक रूप में एक सच्चा इंसान बन जाता है। इस प्रकार ब्रह्मज्ञान ही एक मात्र मुक्ति का माध्यम है। सत्गुरू माता जी ने अपने विचारों में फरमाया कि ‘जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि’। अर्थात् ‘नजर बदले नजारे बदल जाते है।’ जब मनुष्य की सोच बदल जाती है तब समाज में सुंदरता स्वतः ही आ जाती है। 
आजमगढ़ में आयोजित इस दिव्य संत समागम में संत निरंकारी मण्डल के आदरणीय मोहन छाबड़ा जी (मेम्बर इंचार्ज ब्रांच प्रशासन) ने सत्गुरू माता जी का अभिनन्दन किया एवं हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप अपनी पावन उपस्थिति एवं आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दो। आजमगढ़ के ज़ोनल इंचार्ज राम जीत राम भारती ने प्रशासन एवं स्थानिक सज्जनों के सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। इस संत समागम में आजमगढ़, फैजाबाद, अम्बेडकर, मऊ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से सभी संतों ने भाग लेकर सत्गुरू माता जी के पावन प्रवचनों द्वारा स्वयं को आनंदित किया एवं उनके दिव्य दर्शनों के उपरांत सभी के हृदय में अपने सत्गुरू के प्रति कृतज्ञता का भाव था।