Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2778

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया विभिन्न खेलों का आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)।
मेजर ध्यानचंद जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संत विनोवा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया मे विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता मे मुख्य अतिथि के रुप में बीआरडीपीजी आश्रम बरहज के प्राचार्य प्रोफेसर एसएन तिवारी उपस्थित रहे। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्राचार्य प्रो०अर्जुन मिश्र और सन्तोष कुमार मौर्य द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र प्रदान कर स्मृति चिन्ह स्वरूप मेजर ध्यानचंद का चित्र प्रदान किया गया ।प्रतिभागी छात्रों के साथ शतरंज खेल कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत करने के पश्चात संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को खेल भावना का पालन करना चाहिए हमेशा अपने प्रतिद्वंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए अपने संबोधन मे उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को उनके जैसा बनने के लिए प्रेरित किया तथा खेल और अनुशासन के संबंधों के विषय में चर्चा की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अर्जुन मिश्र ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए खेलों के दैनिक जीवन में महत्व को बताते हुए कहा कि आज सरकार खेलो पर विशेष ध्यान दे रही है आज छात्रों के समक्ष खेल मे अपार सम्भावनाए है फिट इंडिया,खेलो इंडिया जैसे अभियानों से युवा वर्ग का खेलो के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।कार्यक्रम के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य मंतोष कुमार मौर्य ने खेलो को जीवन का एक अभिन्न अंग बताते हुए सभी को खेलो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक मिश्र ने किया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य विजेता खिलाड़ियों सतीश यादव, शिवाजी मौर्य,शालिनी सिंह , शालू , मुस्कान मिश्रा,मधु मिश्रा, आदर्श तिवारी,सारा खान आदि को मेडल पहनाकर उनका हौसला बढ़ाया और बधाई दी। इस अवसर पर प्रो•नाजिश बानो,प्रो• वाचस्पति द्विवेदी, प्रो• अरविंद कुमार,अशोक सिंह, शैलेंद्र राव, भूपेश मणि त्रिपाठी, तूलिका पांडे, विद्यावती गुप्ता,सुजीत कुमार, पुनीत सिंह, राजकुमार गुप्ता , शगुफ्ता अफरोज, प्रियंका राय ,डाॅ मनोज मिश्र, डाॅ सुधांशु शुक्ला सहित अध्यापकगण उपस्थित रहे।

पोखरे में जहर डाल कर मछलियों को मारने का आरोप

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28 अगस्त..

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में दो तालाबों में जहर डालने से करीब 15 लाख रुपये मूल्य की मछलियां मर गईं।
पट्टाधारक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई वहीं मत्स्य विभाग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए मौके की जांच की। उक्त गांव निवासी रामबचन प्रसाद ने पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा था कि वह और गांव के ही शंभू प्रसाद ने मछली पालन के लिए तालाबों को पट्टे पर लिया है।

तीन संदिग्धों पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

आर्थिक कमी के कारण पट्टाधारकों ने गांव के ही देवेंद्र प्रताप सिंह से संपूर्ण धन लेकर मछली पालन करवा रहे थे। गत 26 अगस्त को तालाबों से कुछ मछलियां निकाली गईं। 27 अगस्त को भी मछलियां निकाली जानी थीं लेकिन सुबह जब चौकीदार तालाब भ्रमण करने गया तो पाया कि पानी में जहर डाल दिया गया है और मछलियां मरकर उपर आ रही हैं। मरी मछलियों का अनुमानित मूल्य 15 लाख रुपये है। आरोप लगाया है कि मछली पालन के कुछ दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति ने चौकीदार को धमकाया था कि देवेंद्र सिंह के मछली का कारोबार तहस नहस कर दिया जाएगा।

मत्स्य विकास अधिकारी ने किया पोखरे का निरीक्षण

जिसके क्रम में तालाबों में जहर डाला गया है। शिकायतकर्ता ने आरोपित व उसके दो पुत्रों पर शंका जताते मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध आरोपित केदार सिंह, आलोक सिंह व पवन कुमार सिंह के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है। इधर तुर्कपट्टी क्षेत्र के पकड़ी गोसाई गांव में दो तालाबों में जहर डालने से मछलियों के मरने का मामला संज्ञान में आने पर जिला मत्स्य अधिकारी अंकित कुमार यादव के निर्देश पर मत्स्य विकास अधिकारी ब्रजेश यादव ने रविवार की सायं साढ़े चार बजे स्थलीय निरीक्षण किया। मत्स्य विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया कर प्रयोगशाला जांच के लिए मृत मछलियों व पानी का सैंपल लिया। कहा कि अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

संवादाता कुशीनगर…

विस्फोटक सामग्री मिलने से छेत्र में दहशत ,पुलिस ने 25 किलो बारूद किया बरामद ,3 गिरफ्तार

मनकापुर,गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)28 अगस्त…मुखबिर के सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार राय,यसआई वीरबल,आरक्षी रुपेश पटेल,अवधेश यादव,अमन तिवारी पुलिस बल के साथ मुखबिर के सूचना पर शीतलापुरी पील खाना के पास शाम भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
मुखविर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने भारी पुलिस बल के साथ शाम को कोतवाली क्षेत्र के शीतलापुरी पीलखाना(बरदही बाजार) के पास इरफान मोबाइल शाप के पीछे शिव कुमार साहू पुत्र भगौती प्रसाद साहू निवासी पील खाना के किराये के मकान से एक कुंटल सुतली,5 बोरा सुतली गोला,25 किलो बारूद,30 किलो गंधक,5 किलो एल्मुनियम पाउडर,सैकड़ो लाइटर रॉड बरामद किया है।

मौके पर ही सलमान पुत्र समीद अली,किस्मत अली पुत्र अकबर अली निवासी गण ग्राम करौंदी,रिजवान पुत्र इस्तीफा निवासी ग्राम भिटौरा को हिरासत में लिया है।उक्त लोग किराये के मकान में रह कर गोला-बारुद्व जमा करके आगामी द्शहरा व दीपावली त्यौहार में इस्तेमाल होने वाले गोला-तमाशा बना कर फूटकर व थोक में बिक्री करते है।जब कि भारी मात्रा में गोला बारुद्व रखने का इनके पास कोई लाइसेंस नही है।गोला-बारुद्व अवैद्य रुप से इकठूठा कर रखे थे।वही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा कि विस्फोटक माल बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।

संवादाता गोंडा…

दो बछड़े के साथ एक तस्कर गिरफ्तार दूसरा फरार

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28अगस्त…

।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध पशुओं के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने रविवार को डेढ़ बजे ग्रामसभा कुरमौटा के पास दो राशि पशुओं को बरामद किया।गिरफ्तारी के दौरान जहाँ एक तस्कर एक अवैध चाकू के साथ पकड़ में आ गया वहीं मौके का लाभ उठाकर साथी तस्कर फरार होने में सफल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी को मुखबिर खास ने दोपहर डेढ़ बजे सूचित किया कि कसया मार्ग से कुरमौटा होते हुए कुबेरस्थान जाने वाले मार्ग से दो पशु तस्कर दो बछड़ों को मारते-पीटते तथा तेजी से हाँकते हुए भगाकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह अपने सहयोगियों श्रवण कुमार यादव, कुश कुमार, अशोक यादव व नन्दकिशोर के साथ पहुँचकर 50 वर्षीय इश्तियाक कुरैशी पुत्र रहमुद्दीन कुरैशी को दो बछड़े सहित गिरफ्तार कर लिया।जाँच के दौरान इश्तियाक के पास से एक बड़े अदद का अवैध चाकू भी बरामद हुआ।इस दौरान इश्तियाक के साथ चल रहा इश्तियाक का साथी पुलिस को आता देख फरार हो गया।पुलिस ने मु0 अ0 सं0282/22 भा0 द0 वि0 की धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता तथा मु0 अ0 सं0 283/22 धारा 4/25 आर्म्स अधिनियम के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

संवादाता कुशीनगर…

कर्मचारियों के लापरवाही से मृत नवजात के सर को जंगली जानवर ने बनाया निवाला,जांच टीम गठित

गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)28 अगस्त…सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर एक नवजात का शव जंगली जानवर का निवाला बन गया।
परिजनों का आरोप है कि उन्हें बिना सिर के शव को देकर भगा दिया गया। जिसकी शिकायत परिजनों के द्वारा पुलिस तथा सीएमओ से की गई है।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के चलते एक नवजात के शव का सिर जंगली जानवर ने अपना निवाला बना लिया।
प्रसूता के परिजनों को इसकी जानकारी सुबह हुई। नवजात के शव की दशा को देखकर परिजनों ने जब कड़ी आपत्ति की तो स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा शव देकर उन्हें भगा दिया गया।
नाराज परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर काफी देर तक हंगामा काटा। प्रसूता के भाई मोहम्मद हारून ने बताया कि मैने अपनी बहन को डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में भर्ती कराया गया था।
देर रात में उसे बच्चा पैदा हुआ लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बताया गया कि वार्ड में रहने दो ऑक्सीजन लगा दिया गया है। यदि सांस वापस नहीं लौटी तब ले जाना।
इतना बताने के बाद वह लोग सोने चली गई। बच्चे का पूरा चेहरा किसी जंगली जानवर खा गया। एक प्रश्न के जवाब में उसने बताया कि बच्चे का शव डिलीवरी वार्ड में था।
उसने बताया कि मुझे नहीं दिया गया था। सुबह जब हम लोग अंदर देखने गए तो वहां नर्स आया कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। बच्चे का पूरा चेहरा किसी जंगली जानवर ने खा लिया था।
कहा कि हमने थाने व मैडम से शिकायत किया है। इसमें कर्मचारियों की घोर लापरवाही है। इसमें कार्यवाही होनी चाहिए।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धानेपुर संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच की जा रही है। नवजात के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-डीएम ने कमेटी गठित कर जांच करने के लिए दिए आदेश

नवजात शिशु के शव को जंगली जानवरों द्वारा अपना निवाला बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले में कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा को नामित किया गया है। टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

संवादाता गोंडा…

शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी का गठन


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)..शहर के एक स्थानीय होटल में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की औपचारिक शुरुआत सदस्यों के परिचय के साथ हुआ। तत्पश्चात शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर जनपद की धरती पर स्वागत किया।


प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन का उद्देश्य ही प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों के एक मंच पर लाना है जिससे उनके द्वारा किये गए नवाचारों को प्रदेश के अन्य शिक्षक भी अपना सके। हम जिले स्तर से शुरू करके मंडल और फिर प्रदेश स्तर पर शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन प्रतिवर्ष कराते है जिसमें शिक्षक अपने नवाचार का प्रदर्शन करते है। वही कार्यसमिति के मनोनयन से पूर्व सभी शिक्षकों ने अपने द्वारा किये जा रहे नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की।


इसके बाद शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें अखिलेश गोस्वामी का अध्यक्ष एवं शोभा राय का महामंत्री के पद पर मनोनयन हुआ। वही कार्यसमिति के अन्य पदों पर आशीष कुमार गुप्ता का संयुक्त मंत्री, नितिश कुमार राय का उपाध्यक्ष, विवेक मणि त्रिपाठी का कोषाध्यक्ष, कन्हैया लाल प्रजापति का मंत्री और अविनाश त्रिपाठी का कार्यसमिति सदस्य के पद पर मनोनयन किया गया। मनोनयन के पश्चात सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई एवं मनोनयन पत्र सौंपा गया।


इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही विभिन्न विषयों की नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

वही प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने जनपद में शैक्षिक नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य करें। पदाधिकारियों के मनोनयन पर मनोज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र वीर शाही, पूर्णिमा सिंह, गोविंद सिंह, राजेश मिश्रा, पुष्पराज तिवारी, अशोक तिवारी, सुबहान अल्लाह, संगीता यादव, सुमन मिश्रा, अंकिता यादव, रिंकू यादव, राणा प्रताप सिंह, तारकेश्वर विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा, रामप्रवेश आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

संवादाता देवरिया..

राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने किया सम्मान


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)…शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा ने राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु चयनित उत्तर प्रदेश से एकमात्र शिक्षक खुर्शीद अहमद का उनके विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय सहवा जाकर उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग से खुर्शीद अहमद का चयन हुआ। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय है कि ऐसे नवाचारी शिक्षक को शिक्षकों के सबसे बड़े पुरस्कार के लिए चुना गया।
मंडलीय अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा ने कहा कि जनपद के लिए गौरव की बात है कि जनपद से शिक्षक खुर्शीद अहमद को चुना गया। इन्होंने जिले का पहचान प्रदेश ही नही राष्ट्रीय फलक पर स्थापित किया है। वही खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि खुर्शीद के परिश्रम और मेहनत का फल है कि बदांयू जनपद से चलकर आये शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह, कंपोजिट विद्यालय सहवा के प्रधानाध्यापक जयनाथ प्रजापति, सहवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, मंडलीय अध्यक्ष नीरज शर्मा, मंडलीय उपाध्यक्ष विवेकानन्द शर्मा समेत तमाम अभिभावक एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

संवादाता देवरिया..

अपहरण कर्ता 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार,व्यक्ति सकुशल बरामद

24 घंटे के अंदर थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा फिरौती मांगने वाले 06 अपहरणकर्ताओं को किया गया गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद।

       देवरिया (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)।   दिनांक 25.07.2022 को रिंकी कुमार पुत्र स्व0 मूलचन्द्र सा0 औरंगाबाद थाना सलेमपुर जपनद देवरिया को 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपने आप को पुलिस वाले बताकर उसके घर औरंगाबाद से अपहरण करके अपने साथ लेकर चले गये । दि0 26.08.2022 को संजू देवी पत्नी रिंकी कुमार सा0 औरंगाबाद थान सलेमपुर जपनद देवरिया के मो0नं0 8423736116 पर उसके पति रिंकी कुमार के मो0नं0 8382933066 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर धमकी दिया गया व कहा गया कि अगर  2.5 लाख रुपये नही दी तो तुम्हरे पति रिंकी की हत्या कर देंगे । जिसमे सम्बन्ध में दिनांक 27.08.2022 को वादिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 188/22 धारा 364A/323/504/507 भादवि बनाम 5-6 व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया । मुकदमा उपरोक्त में व0उ0नि0 रमेश कुमार सिंह मय हमराहियान वादिनी को साथ लेकर भरथुआ चौराहे के पास पहुचकर अभियुक्तगण / अपहरणकर्ता को एक बोलेरो वाहन संख्या UP 58 M 4651 के साथ गिरफ्तार कर लिया गया तथा पीड़ित रिंकी कुमार को सुरक्षित हालत में बरामद कर उसकी पत्नी संजू देवी को सुपुर्द कर दिया गया । 

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. अनिस पुत्र जयश्री प्रसाद सा0 सहला थाना सलेमपुर जपनद देवरिया
  2. कमलेश गुप्ता पुत्र छठ्ठूलाल गुप्ता सा0 सहला थाना सलेमपुर जपनद देवरिया
  3. गोलू गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता सा0 सहला थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  4. रुदल यादव पुत्र बनारसी यादव सा0 सहला थाना सलेमपुर जपनद देवरिया
  5. विशाल पासवान पुत्र पप्पू पासवान सा0 कोला थाना खुखुन्दू जपनद देवरिया
  6. अभिषेक शर्मा पुत्र विनोद शर्मा सा0 पड़री बाजार थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

  1. व0उ0नि0 रमेश कुमार सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  2. हे0का0 राजेश राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  3. का0 विक्रान्त सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  4. का0 प्रिजेश कुमार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  5. का0 सन्तोष यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  6. का0 राकेश पाल थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  7. म0का0 स्मिता दूबे थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
  8. म0का0 पूनम कुमारी यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया

विद्युत व्यवस्था धरासाई , भीषण गर्मी से बेहाल लोग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS)। रूपईडीहा भारत नेपाल सीमा सीमावर्ती क्षेत्र के लोग विद्युत व्यवस्था से बेहाल है। पूरी की पूरी व्यवस्था धरासाई हो गई है। जहाँ एक तरफ भीषण गर्मी अपनी चरम पर है। वही दूसरी तरफ आये दिन कस्बा रुपईडीहा , बाबागंज , चरदा , जमोग तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कही तार गिरना तो कही ट्रांसफार्मर का जल जाना यही रूटीन बन चुकी है।सीमावर्ती क्षेत्र में विद्युत समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को रुपईडीहा कस्बे का सबसे बड़े ट्रांसफार्मर फुक जाने के कारण फिर आधी आबादी को उमस भरी भीषण गर्मी में पूरी रात गुजारनी पड़ी। बताते चले अभी लगभग डेढ़ माह पूर्व ही यह 400 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला गया था। कस्बे के ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड रखा जाता है। जिसकी वजह से बार-बार ट्रांसफार्मर जल जा रहा है। लगभग पूरे कस्बे के तार जर जर हो चुके है। जो दसियों वर्षों से बदला ही नही गया है।जो आये दिन जलकर टूटकर गिरते रहते है।अभी दो दिन पूर्व ही कस्टम के निकट केबल जलकर टूट गई थी।रुपईडीहा के लाइनमैनों के मुताबिक सीढ़ी नहीं होने की कारण टूटा तार रात में जुड़ नही सका जिसकी वजह से पूरी रात रुपईडीहा की आधी आबादी को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी थी। वहीं उपभोक्ता सिद्धनाथ गुप्ता , श्याम मिश्रा, शकील अहमद , अकील अहमद , जमालू व मास्टर आदि लोगों ने मांग की है कि क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाई जाए या क्षमता से अधिक वाले ट्रांसफार्मर लगाए जाए तथा वर्षों पुराने जर्जर तारों को अतिशीघ्र बदलने का कार्य किया जावे। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि विद्युत उपखंड नानपारा में ट्रांसफार्मर का स्टॉक नहीं होने की वजह से क्षेत्र में कभी भी ट्रांसफार्मर फूक जाने पर त्वरित नहीं बदल पाता है। यही हाल जर्जर हो चुके तारों का भी है। जब कभी भी तार जलकर टूट जाते है तो तारों की उपलब्धता नहीं होने की वजह से समय से कभी भी टूटे हुए तार नहीं जुड़ पाते है। स्थानीय लोगों को कहना है कि बिजली उपकरण सहित अन्य जरूरी संसाधनों की कमी है , तार जर्जर हो चुके हैं। विद्युत बिल तो धड़ल्ले से आ रहा है। और अधिकारी घर घर जाकर खूब जांच करते हैं। लेकिन जर्जर हो चुके तारों की न जाँच की जाती है और न ही उन्हें बदला जा रहा है और ना ही शासन प्रशासन से अधिकारी मांग कर रहे हैं कि संसाधनों की कमी है। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, सब कुछ यहां भगवान भरोसे चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक कस्बा रुपईडीहा का फुके हुए ट्रांसफार्मर को नहीं बदला गया था।

नीति आयोग की टीम के दौरे से पहले बीडीओ ने स्थिति का लिया जायजा

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। रूपईडीहा सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यो की समीक्षा के लिए आगामी दिनों में नीति आयोग के टीम का दौरा होना है। इस दौरे को लेकर खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेन्द्र सिंह ने सरहदी सीमा क्षेत्र रूपईडीहा के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया है । नवाबगंज खंड विकास अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बॉर्डर डेवलपमेंट के लिए आगामी दिनों में नीति आयोग की टीम दौरा करने वाली है इसी को लेकर कस्बे के अमृत सरोवर तालाब, सामुदायिक शौचालय ,प्राथमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों, पंचायत भवन सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि जगहों का निरीक्षण किया गया और साथ ही साफ सफाई के बारे में निर्देशित भी किया गया । इस मौके पर एडीओ पंचायत असफाक अहमद, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार,सचिव विजय शर्मा सहित ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कलीम मौजूद रहे।

59 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा नशा मुक्त अभियान जागरूकता रैली का किया आयोजन

नशीले मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे मे बताया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। मोतीपुर तहसील मोतीपुर क्षेत्र के मटेही कलां में संचालित राजकुमारी देवी ललिता प्रसाद यादव इंटर कालेज में विद्यालय प्रशासन व एस०एस०बी की और से नशीले पदार्थों के उपयोग करने और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता रैली व शपथ का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण से रैली तेलियनपुरवा गांव पहुंची। निरीक्षक प्रदीप कुमार घोष के द्वारा जनता व छात्र छात्राओं को नशीले पदार्थों के रोकथाम के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। तथा छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा,नीरज कुमार, कुलदीप,रहमान,रेशमा व 59 वीं वाहिनी एसएसबी समूह के एफ समवाय लौकाही के निरीक्षक प्रदीप कुमार घोष,सहायक उप निरीक्षक राजेश नाथ, मुख्य आरक्षी रूपेश कुमार झा,उमाले संजय,आरक्षी सामान्य काले सूरज,छविनाथ, देवेन्द्र यादव व चन्द्र शेखर व समस्त 59 वाहिनी के एसएसबी जवान सहित समाजसेवी सहित उपस्थित रहें /

मछली उत्पादन कर अपनी आय बढ़ाएंगी आजीविका मिशन की महिलाएं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)।मोतीपुर आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अब पारंपरिक खेती के साथ ही मछली का उत्पादन कर अपनी आय बढ़ाकर स्वावलंबी बनेंगी इसके लिए कार्य शुरू किए गए है। मिहींपुरवा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ कार्य कर रही ट्रांस फार्मिंग रूरल इंडिया संस्था तथा सहारा संकुल संघ के द्वारा उर्रा गाँव में समूह की महिलाओं के खेत मे धान के साथ मछली उत्पादन प्रदर्शन प्लाट में मछली का बीज डाला गया।धान के साथ मछली उत्पादन करके महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं।इस प्रदर्शन प्लाट को देखकर आस पास की और भी आकर्षित होंगी और अपनी आय बढ़ाने के लिए आगे आयेंगी। तराई क्षेत्र के किसानों को उपलब्ध संसाधनों के जरिये उनकी आय में वृद्धि आसानी से की जा सकती है।सहारा संकुल की महिलाओं द्वारा ये भी सुनिश्चित किया गया कि इस मॉडल को हर गांव में महिलाओं तक पंहुचाया जाएगा जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।समूह की महिला शैल कुमारी को मछली का 16 किलो बीज रोहु कतला सहित अन्य प्रजाति का दिया गया।इस मौके पर टीआर आई एफ प्रेरक सीमा,फ़ैज़ सीसी, विनोद एई, सोनू गोपी जी राज्य प्रबंधन टीआर आई एफ लखनऊ, संदीप सहित काफी संख्या में आजीविका मिशन की महिलाएं उपस्थित रही ।

समाधान दिवस उतरौला में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शिकायतों के निस्तारण का दिया निर्देश

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)27 अगस्त…जनपद के जिलाधिकारी बलरामपुर डॉ महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा थाना उतरौला में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह, एसडीएम उतरौला व प्रभारी निरीक्षक उतरौला मौजूद रहे।

संवादाता बलरामपुर…

लेखाधिकारी ने किया विद्यालय का निरीक्षण- छात्रों को पढ़ाया भी

👉नही बने भोजन तो मुझे करो फोन

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27 अगस्त..

शासन की मंशानुसार लेखाधिकारी त्रिभुवनलाल ने आज शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम सभा घोरठ शंकरपुर के लखी बाग में संचालित सहायता प्राप्त किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचकर मध्यान्ह भोजन,कर्मचारियों की उपस्थिति,छात्र उपस्थिति व छात्रों में पठन-पाठन की विधिवत जाँच- पड़ताल किया तथा अपूर्ण प्रपत्रों को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश भी दिया।


मिली जानकारी के अनुसार लेखाधिकारी त्रिभुवनलाल आज बेसिक शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक पंकज राय के साथ किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह 10:25 पर पहुँचे जहाँ सर्वप्रथम वह रसोईकक्ष में बन रहे मध्यान्ह भोजन की जाँच किया।उन्होंने रसोईयों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए हर हाल में पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन बनाने का आदेश दिया।जाँच के क्रम में लेखाधिकारी ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, मध्यान्ह भोजन पंजिका व छात्र उपस्थिति पंजिका की बिन्दुवार जाँच किया जिसमें उन्होंने प्रतिदिन छात्र उपस्थिति पंजिका में उपस्थित- अनुपस्थित छात्रों की संख्या को अंकित करते हुए बालक-बालिकाओं की अलग-अलग संख्या लिखने को आवश्यक बताया।

श्री लाल विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता की जाँच हेतु अध्ययनरत छात्रों की कक्षाओं में गये और उनसे विषय व सामान्य ज्ञान से सम्बंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका समुचित जवाब मिलने पर संतुष्ट भी हुए।उन्होंने षष्ट,सप्तम और अष्टम कक्षाओं में 15-15 मिनट तक छात्रों को श्यामपट पर भारत का मानचित्र उकेर कर पढ़ाया भी।इस दौरान उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए एकाग्रचित्त व दृढ़प्रतिज्ञ होकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रों की संख्या व पठन-पाठन की व्यवस्था से संतुष्ट लेखाधिकारी ने प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह से विद्यालय को और विकसित करने तथा अपूर्ण अभिलेखों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।इस दौरान महातम गुप्ता,विनोद कुमार पाण्डेय, ओमप्रकाश शर्मा, सिराजुद्दीन अंसारी,बृजेश पटेल,रणवीर कुमार सिंह,सुनील गुप्ता, इबराना खातून व शिवनाथ पासवान आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे।

संवादाता कुशीनगर…

34 लाख की 195 पेटी शराब के साथ 5 पकड़े गए

एसओजी देवरिया व थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा ट्रक व चार पहिया वाहन से कुल 195 पेटी अवैध शराब किया गया बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सहित कुल बरामदगी की कीमत 34 लाख रूपये।

  देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। प्रभारी एसओजी देवरिया व थानाध्यक्ष खुखुन्दू पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर मुसैला चौराहे के पास से एक सेन्ट्रो वाहन से 2 अभियुक्तों क्रमशः 1.अजीत कुमार यादव पुत्र बलबीर सिंह सा0 नकटपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद फरुखाबाद, 2.विपिन कुमार सिंह पुत्र कमलेश सिंह सा0 बडाडी एकावन टोला थाना तरवाडा जनपद सिवान (बिहार) एवं 1 डीसीएम ट्रक से 3 व्यक्तियों क्रमशः 3.विरेन्द्र मिश्रा पुत्र स्व0 विक्रमा मिश्रा सा0 रीट थाना एकमा जनपद छपरा (बिहार) 4.कप्तान सैनी पुत्र कमल सिंह सैनी सा0 न्यू पालम विहार थाना बजगेडा जिला गुरुग्राम (हरियाणा) 5.पंकज पुत्र हरेन्द्र शर्मा सा0 जोहरीपुर एक्सटेन्शन दिल्ली थाना गोकुलपुरी दिल्ली को गिरफ्तार करते हुए सेन्ट्रो वाहन से कुल 16 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व डीसीएम ट्रक वाहन से कुल 179 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए वाहन व अवैध अंग्रेजी शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदशुदा हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रूपये एवं बरामद सेन्ट्रो व डीसीएम ट्रक की कीमत लगभग 19 लाख रूपये है। 
इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा 1 चार पहिया वाहन सेन्ट्रो व 1 ट्रक डीसीएम वाहन से कुल 195 पेटी हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब (वाहन सहित कुल बरामदगी कीमत 34 लाख रूपये) बरामद करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी का विवरणः-
01.एक सेन्ट्रो चार पहिया वाहन व एक ट्रक डीसीएम,
02.हरियाणा निर्मित कुल 195 पेटी अंग्रेजी शराब,

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
01.उ0नि0 नवीन चौधरी, थानाध्यक्ष खुखुन्दू,
02.उ0नि0 अनिल यादव प्रभारी एसओजी देवरिया,
03.उ0नि0 गोपाल राजभर एसओजी देवरिया,
04.उ0नि0 अंजनी कुमार यादव थाना खुखुन्दू
05.का0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,
06.का0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम देवरिया,
07.का0 सुदामा यादव एसओजी देवरिया
08.का0 मेराज एसओजी देवरिया
09.का0 विशाल जायसवाल थाना खुखुन्दू
10.का0 प्रदीप यादव थाना खुखुन्दू
11.का0 सुमीत यादव थाना खुखुन्दू
12.का0 आशीष गौड थाना खुखुन्दू
13.का0 सोनू यादव द्वितीय थाना खुखुन्दू