Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2777

गर्भवती और धात्री को दी जाएगी आयरन और कैल्शियम की गोली

गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित करेंगी फ्रंट लाइन वर्कर्स

एक से तीस सितम्बर तक चलेगा एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।
मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए एक सितंबर से एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती और धात्री महिलाओं को चिन्हित करेंगी, ताकि उनकी सेहत का फॉलोअप किया जा सके। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चलने वाले इस अभियान में गर्भावस्था और प्रसव के उपरांत महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं को सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया।
बैतालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर एएनएम , सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसीएमओ आरसीएच डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इस अभियान का पहला चरण एक से 31 मई तक चला था। इसमें जागरूकता सम्बन्धी गतिविधियां हुई थी। अब एक सितंबर से 30 सितम्बर तक दूसरा चरण चलाया जाएगा। अभियान के तहत मिलने वाली सेवा सभी स्वास्थ्य इकाइयों, ओपीडी, आईडीपी, छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस और मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के माध्यम से भी दी जाएगी। हर गर्भवती और धात्री तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल और फोलिक एसिड की उपलब्धता और दवाओं का सेवन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रसव पूर्व जांचों तथा असमय गोलियों के सेवन के प्रति भी जागरुक किया जाएगा। अभियान में मातृ पोषण के लिए आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
डॉ सिंह ने बताया अभियान के दौरान प्रथम त्रैमास वाली सभी गर्भवती को फोलिक एसिड उपलब्ध कराया जायेगा। तृतीय त्रैमास की सभी गर्भवती को पूर्व में दिए गए आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। आने वाले दिनों के लिए भी दवा उपलब्ध कराई जाएगी। गर्भवती का वजन व लंबाई ली जाएगी। इसके लिए वजन मशीन और टेप का प्रयोग किया जायेगा। पिछली प्रसवपूर्व जांच में लिए गए वजन से तुलना कर वजन में वृद्धि का आंकलन किया जायेगा । सभी गर्भवती के पेट की जांच की जाएगी। उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें चिकित्सा इकाइयों पर संदर्भित किया जायेगा। आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम द्वारा उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं का फॉलोअप किया जाएगा।

पिछले अभियान की उपलब्धि

जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने बताया कि मई माह में चले एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान में 81640 महिलाओं का पंजीकरण किया गया। अभियान के दौरान करीब 1.94 लाख फोलिक एसिड गोली, 65 .15 लाख ऑयरन फोलिक एसिड की गोली , 97.63 लाख कैल्शियम की गीली और 24362 अल्बेंडाजोल की गोली का वितरण किया गया है।

मिली कैल्शियम और आयरन की गोली

देवरिया खास निवासी रागिनी बरनवाल (32 ) का कहना है कि आशा कार्यकर्ता पूनम गुप्ता ने शहरी स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (यूएचएसएनडी) सत्र पर मिल रही जांच व दवा की सुविधा के बारे में बताया था। वह यूएचएसएनडी सत्र पर पहुंची और एएनएम वंदना से अपनी जाँच कराया, वजन कराया तो 45 किलो वजन था । रागिनी ने बताया कि वह चार माह कि गर्भवती थीं। उन्हें एएनएम ने ऑयरन के अलावा फोलिक एसिड व (अल्बेंडाजोल) कीड़े मारने की दवा दिया और उसका सेवन करने को कहा। वह नियमित रूप से जांच करा कर दवा खा रहीं हैं।

शराब तस्कर पर बड़ी कार्यवाही,गैंगेस्टर व 30 लाख की सम्पत्ति कुर्क

जनपदीय पुलिस द्वारा शराब तस्कर के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, गैंगेस्टर ऐक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत 30 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

देवरिया राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)
जिला मजिस्ट्रेट, देवरिया के आदेश संख्याः 1250/2022 के अनुपालन में आज दिनांक 30.08.2022 को उप जिलाधिकारी सदर देवरिया, क्षेत्राधिकारी नगर देवरिया, तहसीलदार सदर देवरिया व थाना रामपुर कारखाना पुलिस बल द्वारा गैंगेस्टर ऐक्ट के अभियुक्त सुनील राजभर पुत्र रामचन्द्र राजभर निवासी-नौतन हथियागढ़ थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के विरूद्ध गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14(1) के अन्तर्गत जमीन व भवन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख 25 हजार रूपये की है, कुर्क करते हुए सारी संपत्ति का रिसीवर तहसीलदार सदर जनपद देवरिया को नियुक्त किया गया है। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध जनपद के विभिन्न थानों में शराब तस्करी व गम्भीर अपराध के कुल 09 अभियोग पंजीकृत हैं, जो वर्तमान समय में जिला कारागार देवरिया में निरूद्ध है।

पत्रकार पर फर्जी मुकदमा लिखे जाने से पत्रकारों में आक्रोश, मुख्यमन्त्री को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

धानेपुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)30 अगस्त..

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में एक नवजात बच्चे को किसी अज्ञात जानवर द्वारा नोच कर खा जाने का प्रकरण प्रकाशित किये जाने के बाद चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पहले धानेपुर थाने में करीब साठ स्वास्थ्य कर्मियों के साथ थाने में जा कर तीन महिलाओं से तहरीर दिलाई गयी थी

उसी तहरीर पर शासन प्रशासन के दबाव में अदद एक पत्रकार उमानाथ तिवारी पर हरिजन एक्ट, खेड़खानी सहित कई धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी को ले कर धानेपुर, बाबागंज इटियाथोक, मोतीगंज सहित सभी क्षेत्रों के पत्रकारो के साथ मुजेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में बैठक आयोजित की गयी ।

बैठक में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी व थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता को सौंपा गया है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीते 27-28 अगस्त 2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना में एक नवजात की किसी जानवर के नोचने से हुई मौत की खबर प्रकाशित करने के बदले पत्रकार उमानाथ तिवारी पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लिया जाए।

दूसरी मांग हुई कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी पाए गए समस्त कर्मचारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंतिम मांग हुई कि वर्तमान सीएचसी अधीक्षक डॉ सुमन मिश्रा पिछले 8 वर्ष व उनके पति डॉ विवेक मिश्रा विगत 11 वर्षों से यहां तैनात है। तत्काल प्रभाव से इन दोनों चिकित्सकों को यहां से अन्य कहीं तबादला किया जाए।

मांगे पूरी ना होने की दशा में सभी पत्रकार मिलकर आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर मुजेहना और इटियाथोक सहित आसपास क्षेत्र के दर्जनों पत्रकार मौके पर मौजूद रहे। पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

संवादाता गोंडा…

लार पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से करीब-12 लाख रुपये की हरियाणा 180 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार

लार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)।


थाना लार पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से करीब-12,00,000/- रुपये किमत हरियाणा निर्मित 180 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार
आज दिनांक-30.08.2022 को थाना लार पुलिस द्वारा मेहरौना चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम जिसका पंजीकरण संख्या-UP-14 HT-4409 में मोटर पार्ट्स में छिपाकर रखी गयी 1-BLUE STORKE WHiSHKY 80 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 शीशी प्रत्येक शीशी 180 मिली की कुल-691 लीटर 2- EMPEROR’S BLUE WHiSHKY 50 पेटी प्रत्येक पेटी में 24 शीशी प्रत्येक शीशी 375 मिली की कुल-450 लीटर 3- BLUE STORKE WHiSHKY 50 पेटी प्रत्येक पेटी 12 शीशी प्रत्येक शीशी 750 मिली की कुल-450 लीटर (कुल 1561 ली0) (बाजारू किमत करीब-12,00,000/- रुपये) बरामद करते हुए अभियुक्त 1-शिशुपाल पुत्र श्रीराम सिंह सा0-नागला सुदामा पोस्ट-नवीगंज थाना-बैबर भोगांव जिला-मैनपुरी को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –
1-शिशुपाल पुत्र श्रीराम सिंह सा0-नागला सुदामा पोस्ट-नवीगंज थाना-बैबर भोगांव जिला-मैनपुरी ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1-उ0नि0 दिग्विजय सिंह थाना लार जनपद देवरिया
2-हे0कां0 इस्तेहार अहमद थाना लार जनपद देवरिया ।
3-कां0 राजन सिंह थाना लार जनपद देवरिया ।
4-कां0 नितेश यादव थाना लार जनपद देवरिया ।
5-कां0 रविन्द्र चौहान थाना लार जनपद देवरिया ।


वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)30 अगस्त…

जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की तलाश व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 12-15 बजे मुखबिर खास की सूचना पर तुर्कपट्टी से सेवरही जाने वाले मार्ग पर सरिसवा बाजार के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आशुतोष सिंह को मुखबिर खास ने सूचित किया कि मुकामी थाना क्षेत्र के ग्राम सरिसवा निवासी मु0 अ0 सं0 206/22 धारा 3(1)उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट का अभियुक्त 55 वर्षीय आबिद उर्फ मस्तान पुत्र महमूद अन्सारी सरिसवा बाजार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने हमराही का0 विजय बहादुर सिंह, कुश कुमार व रोशन चौधरी के साथ मौके पर पहुँचे।पुलिस को देखते ही आबिद ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने अभियुक्त को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से ही मु0 अ0 सं0 27/2022 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तुर्कपट्टी थाने में मामला दर्ज था।अभियुक्त को पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद जेल भेंज दिया।

संवादाता कुशीनगर…

खुखुन्दू पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खुखुन्दू/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। 30.08.2022 को उ0नि0 अरविन्द कुमार यादव थाना खुखुन्दू पुलिस के के साथ थाना खुखुन्दू पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2022 धारा 323/392/411 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गोपाल कृष्ण यादव उर्फ मोला पुत्र हिरालाल यादव साकिन बसडिला थाना कोपा जनपद छपरा (बिहार) को मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर बस स्टैण्ड के पास गिरफ्तार किया गया तथा 730/ रुपया बरामद किया गया। अभियुक्त गोपाल कृष्ण यादव उर्फ मोला उपरोक्त को गिरफ्तार करते हुए चोरी के माल को बरमाद कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
गोपाल कृष्ण यादव उर्फ मोला पुत्र हिरालाल यादव साकिन बसडिला थाना कोपा जनपद छपरा (बिहार)
बरामदगी का विवरणः-
छिने गये सोने की चैन बेच कर मिले पैसो में 730/- रुपया बरामद हुआ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

  1. उ0नि० अरविन्द कुमार यादव थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
  2. का० विशाल जायसवाल थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
  3. का० आशीष गोड़ थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया
  4. का0 विजय प्रताप सिह थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया

विजिलेंस टीम ने राजस्व निरीक्षक को उठाया

👉रिस्वत लेने का लगा आरोप

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)30 अगस्त …


शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुशवाहा निवासी ग्राम मरहबा थाना खुखुंदू तहसील बरहज जनपद देवरिया ने जमीन का पत्थर दुरुस्त करने के लिए दिनांक 20/3/2022 को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर कार्रवाई करने हेतु हल्का प्रभारी कानूनगो अशोक पाण्डेय को प्रार्थना पत्र मिला था कार्रवाई करने के एवज में मंगलवार को शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुशवाहा से पांच हजार रूपए घुस लेते हुए रंगे हाथ तहसील बरहज गेट से एंटी करप्शन सीआईडी गोरखपुर द्वारा गिरफ्तार कर थाना कोतवाली देवरिया मैं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई कर चालान किया जा रहा है।जबकि उपजिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

संवाददाता–पवन पाण्डेय…

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाली फर्म के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। नगर क्षेत्र में स्थित एक प्रतिष्ठान द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किये जाने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए 03 सदस्यीय टीम गठित कर सम्बन्धित प्रतिष्ठान की जांच करायी गई। जांच दल में शामिल अधिकारियों नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की टीम द्वारा कौर फैबरिक्स पर छापेमारी की गई तो फर्म द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होना पाये जाने पर फर्म को तत्काल सील कर खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर के प्रार्थना-पत्र के आधार पर कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 264/2022 धारा 2(ड़)(1)(2) राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 पंजीकृत किया गया है।

जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती पर 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा हांकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वालीबॉल फुटबॉल तथा बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ! जिसमें 59 वी वाहिनी स.सी.ब. नानपारा परिसर 59 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा हांकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर वालीबॉल फुटबॉल तथा बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का मित्रतापूर्ण आयोजन 59 वी वाहिनी स.सी.ब. व 42 वी वाहिनी स.सी.ब. के कार्मिको के बिच कराया गया जिसमे दोनों विहिनियों के कार्मिको ने बढ़ – चढ़ के भाग लिया तथा विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडियों को पुरुस्कृत किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णजीत शर्मा कमांडेंट 59 वी वाहिनी के तत्वाधान में कराया गया । कमांडेंट 59 वी वाहिनी ने बताया कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्रसिद्ध हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में दिया जाता है । इसका प्रारंभ वर्ष 2002 से किया गया | यह भारत का सबसे बड़ा खेल पुरुस्कार है यह प्रतिवर्ष दिया जाता है । मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड में एक पदक , एक प्रशस्ति पत्र और 25 लाख नगद ईनाम दिया जाता है । इस दिन देश में हर जगह पर भिन्न – भिन्न प्रकार खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है । इस कार्यक्रम के दौरान वैभव उप कमांडेंट , शेखर बजाज , वाहिनी के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित थे ।

जनपद में अवैध मादक पदार्थो के विरुद्ध संचालित होगा विशेष अभियान

डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।उत्तर प्रदेश सरकार की अपराध एवं अपराधियों के प्रति जीरो टालेन्स नीति के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में ड्रग्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध 24 से 31 अगस्त 2022 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के सफल संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। डीएम व एसपी केशव कुमार चौधरी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि अवैध ड्रग्स एवं अवैध शराब से जुड़े समस्त सक्रिय एवं संदिग्ध व्यक्तियों के चिन्हीकरण एवं व्यापक तलाशी अभियान संचालित किया जाय। सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन अभियान अन्तर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करें।
डीएम व एसपी ने एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि अवैध ड्रग्स तथा अवैध शराब के संव्यवहार में संलिप्त गिरोहों के विरूद्ध गिरोहबन्द अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाय तथा ऐसे व्यक्ति जो बारंबार मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त हों, उनके विरूद्ध दर्ज मुकदमों की पैरवी कर उन्हें सजा दिलायी जाय। अवैध ड्रग्स तथा जहरीली शराब के उत्पादन, वितरण तथा प्रयोग के निवारण हेतु भी गृह विभाग के प्रावधानों एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए जहाँ पूर्व में मृत्यु हुई है, उन दोषियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की दण्डनीय धारा-60(क) सहित अन्य सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाय।
बैठक के दौरान बताया गया कि मा. उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के समादर में राज्य सरकार द्वारा अग्रिम आदेशों तक प्रदेश के समस्त बार, रेस्टोरेंट व कैफे में हुक्का सेवा को तात्कालिक प्रभाव से प्रतिबंधित किया जा चुका है। सभी जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद में कहीं भी किसी भी स्थान पर हुक्काबार का संचालन न किया जाये तथा ऐसे हुक्काबार के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्ति के विरुद्ध एक बड़ा अभियान संचालित किया जा रहा है यदि किसी को अवैध शराब के निर्माण, संचरण, मादक पदार्थाे, ड्रग्स इत्यादि के सम्बन्ध में जानकारी हो तो प्रशासन को अवगत कराये। जानकारी प्रदान करने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान भू-माफिया के भांति ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावी ट्रैकिंग की कार्रवाई की जाय। अवैध शराब के निर्माण व संरचण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाय। विशेषकर इण्डो नेपाल व लखीमपुर सीमा सहित अन्य जनपदो से जु़ड़ने वाले मार्गाे पर सघन चेकिंग की कार्रवाई की जाय। डीएम व एसपी ने यह भी निर्देश दिया कि लम्पी बीमारी के दृष्टिगत गैर जनपद के पशुओं का जनपद में आवागमन पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जाय।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, नानपारा अजित परेश, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी रामदास, पयागपुर दिनेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा डॉ जंग बहादुर यादव, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह, ईओ न.पा.परि. बहराइच बाल मुकुन्द मिश्रा, समस्त थानाध्यक्ष व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

सरहदी सीमा क्षेत्र रूपईडीहा से मानव तस्कर गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)। रूपईडीहा नेपाल से दो युवतियों को बहला-फुसला कर महानगरों में बेचने के लिए ले जा रहे मानव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । देहात रूपडीहा शाखा इंचार्ज हसन फिरोज ने बताया कि कैरिट्स भारत के सहयोग से स्वरक्षा परियोजना के अंतर्गत देहात समाज कार्य संगठन के आयोजन में नेपाल भारत सीमा मानव तस्करी रोकथाम हेतु निगरानी के लिये तैनात किये गए कार्यकर्त्ता नीरज श्रीवास्तव ने ड्यूटी से वापस घर लौटते समय रूपडीहा सब्जी मंडी के निकट दो नेपाली युवतियों के साथ दो युवकों को देखा जिससे उनको संका हुवा और नीरज जब पूछताछ के लिये करीब पहुंचे तो उसमें से एक युवक भाग खड़ा हुवा । जिससे उनकी संका यकीन में बदल गई । उन्होंने ने तुरंत मुझे सूचना दी जिसके बाद एसएसबी टीम के सहयोग से तुरंत मौके पर पहुँच कर दोनों युवक युवतियों को अभिरक्षा में ले लिया। युवकों को नेपाल पुलिस व युवतियों को शांति पूर्णस्थापना केन्द्र नेपाली एनजीओ को आगे की जाँच पड़ताल के लिये सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन एसएसबी के नेतृत्व में सम्पन किया जिसमें देहात संस्था के अन्य प्रतिनिधि फ़िरदौश खान व सारिता भी शामिल रही।

अपर पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

बलरामपुर। (राष्ट्र की परम्परा /RKP NEWS)।अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर नम्रिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एएचटीयू / एसजेपीयू मासिक समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में संपन्न हुई

    जिसमें एडिशनल सीएमओ, बाल कल्याण समिति  प्रदीप कुमार गुप्ता व राकेश कुमार ,  जितेंद्र कुमार भारती सहायक अभियोजन अधिकारी ,  संतोष गुप्ता किशोर न्याय बोर्ड ,  आरके तेज कुमार एसएसबी कमांडेंट ,यूनिसेफ  अनिल कुमार व सदस्य श्रीमती आरती,  ओमकार नाथ चौधरी ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान,  ओम प्रकाश पंचशील समाज कल्याण संस्थान,   कल्पना देवी बीएसए ऑफिस, रेनू ब्लॉक कोऑर्डिनेटर , चाइल्ड लाइन सदस्य प्रिंस कुमार  , कविता पाल वन स्टॉप, महिला आरक्षी ममता महिला सेल व समस्त थानों में नियुक्त समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी तथा  निरीक्षक  जयदीप दूबे  प्रभारी ए0 एच0 टी0 यू0 जनपद - बलरामपुर मय समस्त स्टाफ थाना एएचटीयू आदि अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित रहे। जिसमें महिलाओं, बच्चों विशेषकर पास्को एक्ट, जेजे एक्ट, 363 366 भादवि आदि के संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई तथा महोदया द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट के पटलो का निरीक्षण, अभिलेखों को सुव्यवस्थित रुप से अलमारी में रखे जाने, परिसर की साफ-सफाई का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने पान/गुटखा आदि खाकर पीक मारने वालों पर जुर्माना लगाया जाने का दिया निर्देश

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलो संग्रह अनुभाग, भूलेख अनुभाग, बाल कल्याण समिति कक्ष, अभिलेख कक्ष, परिवाद लिपिक कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, रिकॉर्ड रूम, नाजिर सदर कक्ष, शौचालय की साफ-सफाई, कलेक्ट्रेट परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए पटल के कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रुप से अलमारियों में रखे जाने का निर्देश दिया, कहा की बाहर अनावश्यक रूप से फाइलें ना रहे। सभी पटलों के बाहर पटल के नाम का प्लास्टिक बोर्ड लगाया जाने का निर्देश दिया गया। राजस्व अभिलेखागार के लिपिक को 3 दिन के भीतर नकल बनाए जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर की रंगाई-पुताई कराए जाने,कलेक्ट्रेट परिसर की साफ सफाई,परिसर में गुटखा/पान आदि खाकर पीक मारने वालों पर जुर्माना लगाए जाने का निर्देश दिया। शौचालय की साफ सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ ज्योति गौतम व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मानक विहीन हो रहे गौशाला निर्माण की शिकायत से छुब्ध प्रधान ने रची मनगढंत कहानी

ग्राम प्रधान पहाड़ापुर व उनके प्रतिनिधि के इस काले कारनामे से ग्रामीणों में काफी रोष

कर्नलगंज/हलधरमऊ गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS) ।स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत थाना कटरा बाजार एवं विकास खंड हलधरमऊ के ग्राम पहाड़ापुर निवासी समाजसेवी अजय श्रीवास्तव, राजू तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर ग्राम प्रधान पहाड़ापुर व उनके प्रतिनिधि के काले कारनामे से संबंधित संपूर्ण प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराकर कार्यवाही करने की अधिकारियों से मांग की है।

प्रकरण तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के थाना कटरा बाजार एवं विकास खंड हलधरमऊ से जुड़ा है, जहाँ ग्राम पहाड़ापुर निवासी समाजसेवी अजय श्रीवास्तव, राजू तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि उनके ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में निर्माणाधीन गौ आश्रय केंद्र मानक के अनुरूप न लगने और पीले ईंटों का प्रयोग होने पर संबंधित अधिकारियों से जांच कराकर कार्यवाही करने का अनुरोध किया गया था, जिसकी खबर भी विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई थी। इसी से क्षुब्ध ग्राम प्रधान एवं उनके प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थीगणों का मनोबल गिराने एवं नाजायज दबाव बनाने के लिए मनगढंत, फर्जी, निराधार एवं झूठे आरोप लगाकर गौ आश्रय केंद्र में मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जो सरासर गलत व निराधार है। जिससे प्रार्थीगणों ने निष्पक्षता से इसकी जांच कराने की अधिकारियों से मांग की है। विदित हो कि ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में प्रधान के शह पर फर्जी निराधार आरोप लगाकर द्वेषवश लोगों के विरूद्ध प्रार्थनापत्र देने का सिलसिला जोरों से चल रहा है। ज्ञात हो कि समाजसेवी अजय श्रीवास्तव द्वारा ही सर्वप्रथम ग्राम पंचायत में गौ आश्रय निर्माण के लिए जिलाधिकारी से मांग किया गया था। वहीं ग्राम प्रधान के इस काले कारनामें से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।

न्यायपंचायत खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों की दिखी प्रतिभा

राजापाकड़ /कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा/RKP NEWS)।

।विकासखण्ड फाजिलनगर अन्तर्गत जूनियर विद्यालय महुअवां कारखाना में न्यायपंचायत महुअवां बुजुर्ग के अन्तर्गत आने वाले विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुयी जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा के दम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस प्रतियोगिता के विजेता बच्चे अब ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
सोमवार को फाजिलनगर के खण्डशिक्षाधिकारी तथा हियुवा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने गत वर्ष के मण्डल रैली के विजेता रहे जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया के छात्र राहुल चौहान को मशाल देकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया।सर्वप्रथम प्राथमिक स्तरीय बालिकाओं के 50 मीटर का दौड़ आयोजित हुआ।जिसमें सेमरा महासोंन की नगमा प्रथम तथा आँचल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 50 मीटर बालकों की दौड़ में रुदवलिया के सन्नी प्रथम तथा गौराखोर विद्यालय के कुणाल दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग के 100 मीटर बालिका दौड़ में सेमरा महासोंन की नगमा प्रथम तथा रुदवलिया की पिंकी दूसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग के कबड्डी तथा खो-खो प्रतियोगिता में रुदवलिया के बालक तथा बालिकाओं ने बाजी मारी।विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए बीईओ फाजिलनगर दयानन्द चन्द ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ ही खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद आवश्यक है क्योंकि इससे बच्चों में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है।विशिष्ट अतिथि हियुवा नेता चन्द्रप्रकाश यादव चमन ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उभारने की प्रथम सीढ़ी है यह प्रतियोगिता।शिक्षक पूरे मनोयोग से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाएं ताकि विभिन्न खेलों में देश को और मेडल मिल सके।आयोजक नोडल शिक्षक दीपक सिंह तथा खेल शिक्षक मंजूर आलम ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन आरती दूबे ने किया। इस दौरान शिक्षक नेता विद्यासागर पाण्डेय,फरहद अली, रामकुंवर प्रसाद,रवि राय,जितेन्द्र सिंह, कुसुम द्विवेदी,रेनु गुप्ता,राधामोहन यादव,प्रियंकायादव,मधुलिका,वेदप्रकाश त्रिपाठी,सन्तोष प्रसाद,अत्रिमुनि मिश्रा सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक,शिक्षामित्र तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।