Categories: Uncategorized

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कॉन्वेंट स्कूलों को पछाड़ रहे प्राथमिक स्कूल अमित सिंह बबलू

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)विकास खंड लार के एक स्थानीय मैरेज हाल में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान व स्थानीय निकाय के सदस्यों प्रधानाध्यापकों की संगोष्ठी व उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह बबलू व विशिष्ट अतिथि राजेश बहादुर सिंह व प्रधान संघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम की शुरुआत की।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यतिथि अमित सिंह बबलू ने कहा कि एसएमसी, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ साथ ग्राम प्रधानों का साझा मंच है ।आज प्राथमिक विद्यालय कॉन्वेंट को पीछे छोड़ रहे हैं।प्राथमिक विद्यालयों को मॉडल विद्यालय बनाकर छात्रों की अच्छी शिक्षा दी जा रही है। विद्यालयों में आज बाउंड्री वॉल, खेलकूद मैदान, शौचालय, पानी की सुविधा भी मौजूद है व उसके साथ-साथ अध्यापक भी मेहनत कर रहे हैं। जिससे छात्रों को प्राथमिक विद्यालयों की ओर रुझान बढ़ रहा है।खंड विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उन्नीस पैरामीटर का जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने
संगोष्ठी का उद्देश्य बताते हुए कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों योजनाओं व सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी क्रय हेतु धनराशि अभिवावकों के खाते में प्रेषित किया जाना है।उन्होंने प्रधानों से परिषदीय विद्यालय के कायाकल्प में अधिक से अधिक योगदान देने का आवाहन किया।प्रधान संघ के अध्यक्ष आसनारायण सिंह ने कहा कि गांवो में सभी का कार्य अपूर्ण रहे लेकिन विद्यालय में सभी 19 पैरामीटर पूर्ण हो यही हमारी मंशा है।क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य हैं ।खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।बीआरसी लेखाकार धर्मेद्र कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री राजकपूर, शिक्षक नेता अरविंद कश्यप,शिशिर कुमार राय, सन्तोष त्रिपाठी,मुकेश यादव, सन्तोष सिंह,सोनी शर्मा,इंद्रसेन गुप्ता, अभय मिश्रा, धन्यजय दुबे, शिब्लू सिंह, सन्तोष सिंह , संजय ,धर्मेंद्र सिंह आदि शिक्षक व प्रधान उपस्थित उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शाहिद जमाल व अरुण कुमार सिंह ने किया।

विज्ञान क्विज विजेता व निपुण बच्चों को सम्मानित

ब्लॉक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के विजेता व ब्लॉक के निपुण बच्चों को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू व विशिष्टअतिथि खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पच्चास बच्चों का माल्यार्पण कर एवं प्रशस्ति पत्र, शैक्षणिक एवं विज्ञान किट, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

4 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

6 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

6 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

6 hours ago