सिसवा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय किसान मेला का आयोजन

महराजगंज /सिसवा (राष्ट्र की परम्परा)।
सिसवा विकास खण्ड के सभागार में शनिवार को कृषि सूचना तंत्र एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला कार्यक्रम का आयोजन एडीओ कृषि धीरेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कोदई निषाद नें किया। मेले में किसानों को मोटा अनाज कोदो ,मडुआ प्रजाति के बीजों को निशुल्क वितरित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि नें संबोधित करते हुए कहा कि खेती और किसानी भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है जितना अधिक निवेश हम कृषि क्षेत्र में करेंगे उतना ही उत्पादन बढ़ेगा इससे देश की अधिकांश जनता खुशहाल होगी और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर मुनीर आलम ,भूपेंद्र प्रताप ,राहुल पटेल, अमित पासवान, सत्यपाल ,बलवीर सिंह ,राजू साहनी, पृथ्वी पति दुबे, रामाधार ,कन्हैया, छोटेलाल ,प्रेमचंद ,उदय भान सिंह ,त्रिभुवन तिवारी ,वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

11 minutes ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

2 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

2 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

14 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

15 hours ago